Home » Children Story » Hindi Moral Story “Aapsi Foot Sda Le Doobti Hai”, “आपसी फूट सदा ले डूबती है” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Aapsi Foot Sda Le Doobti Hai”, “आपसी फूट सदा ले डूबती है” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

आपसी फूट महंगी पड़ी

प्राचीन समय में एक विचित्र पक्षी रहता था। उसका धड़ एक ही था, परंतु सिर दो थे। नाम था उसका भारुंड। एक शरीर होने के बावजूद उसके सिरों में एकता नहीं थी और न ही था तालमेल। वे एक-दूसरे से बैर रखते थे। हर जीव सोचने-समझने का काम दिमाग से करता है और दिमाग होता है सिर में।

दो सिर होने के कारण भारुंड के दिमाग भी दो थे, जिनमें से एक पूरब जाने की सोचता, तो दूसरा पश्चिम। फल यह होता था कि टांगें एक कदम पूरब की ओर चलतीं, तो अगला कदम पश्चिम की ओर। और भारुंड स्वयं को वहीं खड़ा पाता था। भारुंड का जीवन बस दो सिरों के बीच रस्साकसी बनकर रह गया था।

एक दिन भारुंड भोजन की तलाश में नदी तट पर घूम रहा था कि एक सिर को नीचे गिरा एक फल नजर आया। उसने चोंच मारकर उसे चखकर देखा तो जीभ चटकाने लगा- ‘वाह! ऐसा स्वादिष्ट फल तो मैंने आज तक कभी नहीं खाया। भगवान ने दुनिया में क्या-क्या चीजें बनाई हैं।’

‘अच्छा! जरा मैं भी चखकर देखूं।’ कहकर दूसरे ने अपनी चोंच उस फल की ओर बढ़ाई ही थी कि पहले सिर ने झटककर दूसरे सिर को दूर फेंका|

और पहला सिर बोला- ‘अपनी गंदी चोंच इस फल से दूर ही रख। यह फल मैंने पाया है और इसे मैं ही खाऊंगा।’

दूसरे सिर ने दलील दी- ‘अरे! हम दोनों एक ही शरीर के भाग हैं। खाने-पीने की चीजें तो हमें बांटकर ही खानी चाहिए।’

पहला सिर कहने लगा-  ‘ठीक! हम एक शरीर के भाग हैं। पेट हमारे एक ही हैं। मैं इस फल को खाऊंगा तो वह पेट में ही तो जाएगा और पेट तेरा भी है।’

दूसरा सिर बोला-‘खाने का मतलब केवल पेट भरना ही नहीं होता भाई। जीभ का स्वाद भी तो कोई चीज है। तबीयत को संतुष्टि तो जीभ से ही मिलती है। खाने का असली मजा तो मुंह में ही है।’

पहला सिर तुनककर चिढ़ाने वाले स्वर में बोला-‘मैंने तेरी जीभ और खाने के मजे का ठेका थोड़े ही ले रखा है। फल खाने के बाद पेट से डकार आएगी। वह डकार तेरे मुंह से भी निकलेगी। उसी से गुजारा चला लेना। अब ज्यादा बकवास न कर और मुझे शांति से फल खाने दे।’ ऐसा कहकर पहला सिर चटकारे ले-लेकर फल खाने लगा।

इस घटना के बाद दूसरे सिर ने- बदला लेने की ठान ली और मौके की तलाश में रहने लगा। कुछ दिन बाद फिर भारुंड भोजन की तलाश में घूम रहा था कि दूसरे सिर की नजर एक फल पर पड़ी। उसे जिस चीज की तलाश थी, उसे वह मिल गई थी। दूसरा सिर उस फल पर चोंच मारने ही जा रहा था कि……

पहले सिर ने चीखकर चेतावनी दी-‘अरे, अरे! इस फल को मत खाना। क्या तुझे पता नहीं कि यह विषैला फल है? इसे खाने पर मॄत्यु भी हो सकती है।’

दूसरा सिर हंसा-‘हे हे हे! तू चुपचाप अपना काम देख। तुझे क्या लेना-देना है कि मैं क्या खा रहा हूं? भूल गया उस दिन की बात?’

पहले सिर ने समझाने की कोशिश की-‘तूने यह फल खा लिया तो हम दोनों मर जाएंगे।’

अब दूसरा सिर तो- बदला लेने पर उतारू था।

दूसरा सिर बोला-‘मैंने तेरे मरने-जीने का ठेका थोड़े ही ले रखा है ? मैं जो खाना चाहता हूं, वह खाऊंगा चाहे उसका नतीजा कुछ भी हो। अब मुझे शांति से विषैला फल खाने दे।’

दूसरे सिर ने सारा विषैला फल खा लिया और भारुंड तड़प-तड़पकर मर गया।

शिक्षा/Moral:- आपस की फूट सदा ले डूबती है।

Related posts:

English Short, Moral Story “Lazy Jack" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competitio...

Moral Story

Hindi Moral Story “Guru Bhakti”, “गुरु भक्ति” for Kids, Full length Educational Story for Students o...

Children Story

Hindi Moral Story "Chatur Giddad”, “चतुर गिद्दर” for Kids, Full length Educational Story for Student...

Children Story

English Short, Moral Story “A Soldiers Story" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...

Moral Story

Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Paan Wale ko Chuna ”, “पान वाले को चूना” for Kids, Educational Story...

Children Story

English Short, Moral Story “Beware of false friends” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Moral Story

Hindi Moral Story "Hmesha Budhi se kaam Len", "हमेशा बुद्धि से काम लें” for Kids, Full length Educat...

Children Story

English Short, Moral Story “Little Girl Necklace" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...

Moral Story

English Inspirational Story “Applying Creativity” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "The Choice of Birbal" for Kids, Educational Story for Students of ...

Moral Story

Hindi Moral Story “Dost Wahi Jo Sankat mein Kaam Aaye”, “दोस्त वही जो संकट में काम आए” for Kids, Ful...

Children Story

English Short, Moral Story “The Washerman’s Donkey" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...

Moral Story

English Inspirational Story “Play the Game of Life” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Short Story "Slow and steady Wins the Races" for Children, moral story for kids in English for compe...

Children Story

English Moral Story "Control your Anger" for Kids, Full length Educational Story for Students of Cla...

Children Story

Hindi Moral Story "Upkaar”, "उपकार” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5,...

हिंदी कहानियां

English Inspirational Story “A Lesson for Parents” Bedtime Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Hindi Moral Story "Suni Sunai Baat”, "सुनी सुनाई बात” for Kids, Full length Educational Story for St...

हिंदी कहानियां

Hindi Moral Story "Ek se Bhale Do", "एक से भले दो” for Kids, Full length Educational Story for Stude...

Children Story

Hindi Moral Story "Jaisi Tumhari Icha", "जैसी तुम्हारी इच्छा” for Kids, Full length Educational Stor...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.