Home » Hindi Letter Writing » Premi ke Pichle patra ka jawab dete hue Premika ka patra “प्रेमी के पिछले पत्र का जवाब देते हुए प्रेमिका का पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Premi ke Pichle patra ka jawab dete hue Premika ka patra “प्रेमी के पिछले पत्र का जवाब देते हुए प्रेमिका का पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

प्रेमी के पिछले पत्र का जवाब देते हुए प्रेमिका का पत्र

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

दिल्ली,

दिनांक 24 जून,….

प्रिय अतुल,

स्प्रेम ।

अचानक तुम्हारा स्नेहसिक्त पत्र पाकर मैं आश्चर्यचकित-सी रह गई । तुम मेरे प्रति इतने आसक्त हो गए हो, इसकी स्वप्न में भी आशा न थी। मेरे जीवन का लक्ष्य बहुत ऊँचा है, उसमें अभी इस प्रणय बंधन का कोई स्थान नहीं और न ही इसका निर्णय मेरे अधिकार में है । पूज्य माता जी ने असंख्य आपदाओं का सामना करके मुझे इस योग्य बनाया है कि मैं पढ़ लिखकर उनके तथा देश के लिए कुछ कर सकूँ।

प्रिये ! मेरी बातों से निराश न होना । मेरी दृष्टि में विवाह एक घिनौनी वस्तु है। इसके करने में समय नष्ट होता है और बाद में भी। मैं इसे नारी जीवन का साधना मार्ग नहीं मानती । इसलिए इस विचार को अपने हृदय से निकाल दो । इसका यह तात्पर्य नहीं है कि मेरी तुम्हारे प्रति निष्ठा समाप्त हो गई है या में तुम्हारे सत्कार्यों में साथ देने के लिए तैयार नहीं हूँ।

अतुल । तुमने मेरा संसर्ग पाकर जनहित में लगने की सोची है। उसमें मैं तुमसे पीछे नहीं हूँ। मैं स्वच्छंद प्राणी हूँ। माता जी ने मुझे इस मायावी दुनिया में रहना सिखा दिया है । मैं तुम्हारे द्वारा किए गए हर कार्य में साथ दूंगी । इस बात का निश्चय समझो ।

और हाँ, एक बात तो मैं भूल ही रही थी । तुम अर्चना के योग्य भी हो और अर्चना तुम्हें हृदय से चाहती है । फिर तुम दोनों के परिवार भी संपन्न हैं। उस प्रणय बंधन में किसी प्रकार का कोई विघ्न नहीं पडेगा. इसका मैं विश्वास दिलाती हूँ । स्वीकृति दो तो यह पुण्य कार्य मैं स्वयं ही अपने हाथों से करा दूं।

मेरी माता जी तुमसे मिलने के लिए आतुर हैं। कभी समय निकाल सको तो संध्या का भोजन मेरी कुटिया पर ही कर लेना । पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में ।

स्नेह के साथ, तुम्हारी,

रजनीगंधा

Related posts:

Lottery lagne par mitra ko badhai patra “लॉटरी लगने पर मित्र को बधाई पत्र” Sample Hindi Letter Writi...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on Patra dwara apne mitra ko bataiye Continuous and Comprehensive Evaluation CCE paditi...

Hindi Letter Writing

Vidyalaya ke Varshik Mohotsav ka varnan karte hue Mitra ko patra "विद्यालय के वार्षिकोत्सव का वर्णन ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Janamdin par bheje gye uphar ke liye dhanayawad patra”, “मित्र को पत्र लिख...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Apne Janamdin par mitra ko Nimantran Patra”, “अपने जन्मदिन पर मित्र को निमंत्रित पत...

Hindi Letter Writing

Garmiyo ki Chuttiyo me Kashmir Bhraman ke liye jar rahi sakhi ko patra "ग्रीष्मावकाश में कश्मीर भ्रम...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hostel me reh rahe chote bhai ko niyamit roop se Morning Walk karne ki prerna patra...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Sampadak ko Chunav ke Karan Ghar ki Diwar Poster se Gandi hone ne ke karan patra”, ...

Hindi Letter Writing

Paramarsh hetu shishya ka Pradhyapak ko patra “परामर्श हेतु शिष्य का प्राध्यापक को पत्र” Sample Hind...

Hindi Letter Writing

Janam Diwas par mitra ko badhai patra “जन्म दिवस पर मित्र को बधाई पत्र” Sample Hindi Letter Writing ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko uski behan ki Shadi me na aa pane ka karan batate hue patra”, “मित्र को उस...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Van Mohatsav ke liye Nagar Pramukh ko Amantran Patra”, “वन मोहोत्सव के लिए नगर प्रम...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Na Milne par Kshama Hetu patra”, “अपने मित्र को न मिलने पर क्षमा हेतु पत्र...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Principal ko School mein 20% Gareeb Baccho ko Praves".h ki Vyavastha ke liye patra”...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mata ji ko Behan ki shikayat karte hue Patra”, “माता जी को बहन की शिकायत करते हुए प...

Hindi Letter Writing

Vivah sambandhi batchit chalane ke vishay me mitra ko patra “विवाह संबंधी बातचीत चलाने के विषय में म...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ke Janamdin Party me na pahuchne par Patra”, “मित्र के जन्मदिन पार्टी पर न आ ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hostel  se Pitaji ko Pocket Money Bhejne ke Liye Anurodh Patra”, “हास्टल से पिताजी ...

Hindi Letter Writing

Udhar lota na pane ki asamarthta jatate hue mitra ko patra “उधार लौटा न पाने की असमर्थता जताते हुए म...

Hindi Letter Writing

Patra Lekhan ke Mahatva ki Upyogita ko batate hue mitra ko patra “पत्र-लेखन के महत्त्व को रेखांकित क...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.