Home » Hindi Letter Writing » mata ki Mrityu par sakhi ka samvedna patra “माता की मृत्यु पर सखी का संवेदना पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

mata ki Mrityu par sakhi ka samvedna patra “माता की मृत्यु पर सखी का संवेदना पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

माता की मृत्यु पर सखी का संवेदना पत्र ।

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

नई दिल्ली ।

दिनांक 16 अगस्त,

प्रिय सविता,

सप्रेम नमस्ते ।

कल उर्मि से तुम्हारी माता जी के निधन का समाचार सुनकर बड़ा दुख हुआ । उनका स्वास्थ्य तो अभी बहुत अच्छा था फिर यह अकस्मात वज्रपात कैसा? विश्वास नहीं हो रहा है कि एक सहृदया महिला हमारे बीच नहीं रही हैं; किंतु इस मृत्यु जैसे कटु सत्य के आगे सभी ने सिर झुकाया है । बड़े-बड़े पुण्यात्मा, संयमी, परमार्थी और महाबली इसके चंगल से स्वयं को नहीं बचा सके

कन्या के लिए माँ से बढ़कर और कोई सख-दुख की सच्ची साथिन नहीं है । उनकी हर स्मृति तुम्हें हर समय व्याकुल करती होगी। फिर भी तुम्हें धैर्य रखना होगा । तुम्हारी आँखों में अश्रु देखकर तुम्हारे पिता जी बहुत ही व्यथित हो जाते होंगे । अब भविष्य में उन्हें ऐसा अवसर प्रदान न करना । माता जी के स्थान पर उनकी देखभाल का दायित्व तुम पर आ गया है । उनके स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ध्यान रखना ।

प्रिय सखी । श्री कृष्ण ने गीता में कितना सुंदर कहा है, ‘जो जन्मा है, वह अवश्य मृत्यु को प्राप्त होगा और जो मृत्यु को प्राप्त हो चुका, उसका जन्म लेना भी अवश्यंभावी है।’ यह देह तो नाशवान वस्तु है । अतः धैर्य रखकर पिता जी और छोटे बहन-भाइयों को संभालो । तुम्हारे ऊपर तो इन नन्हे-मुन्नों का भी दायित्व है । मेरी प्रबल इच्छा थी कि मैं इस समय तुम्हारे दुख में तुम्हारे पास रहकर हाथ बँटाती ; किंतु यहाँ घर-गृहस्थी में ऐसी बँधी हूँ कि निकलने का ही अवसर नहीं मिलता। तुम्हारे जीजा जी की अस्वस्थता ने मेरे पैरों में बेबसी की जंजीरें डाली हुई हैं । वैसे मेरा मन तुम्हारे साथ है । मेरे योग्य कोई सेवा हो तो निस्संकोच लिख देना । अरविंद की पढाई के विषय में भी लिखना।

पूज्य पिता जी को हर प्रकार से धैर्य बँधाना । वास्तव में यह वज्रपात तो भगवान ने उनके साथ किया है । इस अवस्था में उनकी जीवन सहचरी छूट गई। वृद्धावस्था में पत्नी का वियोग बहुत ही असहनीय होता है । अधिक क्या लिखू? तुम स्वयं ही समझदार हो।

पत्रोत्तर की प्रतीक्षा ।

तुम्हारी प्रिय सखी,

रत्नमाला

Related posts:

Hindi Letter on “Mitra ko Garmiyo ki Chuttiyo me Tracking me jane ke liye Patra”, “मित्र को गर्मियों...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko uski behan ki Shadi me na aa pane ka karan batate hue patra”, “मित्र को उस...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Sampadak ko Chunav ke Karan Ghar ki Diwar Poster se Gandi hone ne ke karan patra”, ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Parvatiya Sthal ki Yatra ke Anubhav Batate hue patra”, “पर्वतीय स्थल की या...

Hindi Letter Writing

Dada ji ki aur se apne Pote ko ek patra "दादा जी की और से अपने पोते को एक पत्र " Sample Hindi Letter...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ Kaksha ka Section Change karane hetu Principal ko Patra”, “कक्षा का सेक्शन बदलने क...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Apni Manpasand Film ke bare me batate hue Mitra ko Patra”, “अपनी मनपसंद फिल्म के बा...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Prakashak ko Pustak Sarani evm Mulyo ki Suchi Patra”, “प्रकाशक को पुस्तक सारिणी एवं...

Hindi Letter Writing

Badh se ghire logo ke vishay mein Bhatije ka Chacha ji ko patra "बाढ़ से घिरे लोगों के विषय में भतीज...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hostel  se Pitaji ko Pocket Money Bhejne ke Liye Anurodh Patra”, “हास्टल से पिताजी ...

Hindi Letter Writing

Rin lene ke liye mitra ko patra “ऋण लेने के लिए मित्र को पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Hindi Letter Writing

Garden part ka Nimantran patra “गार्डन पार्टी का निमंत्रण-पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko uski Safalta par Badhai patra”, “मित्र को उसकी शानदार सफलता पर बधाई-पत्र” ...

Hindi Letter Writing

Shaher mein Gandagi ko Saaf Karvane hetu Swasthya Adhikari ko Patra “शहर में गंदगी को साफ करवाने हेत...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Shaher me Badhte Hue Dhwani Pradushan ke bare me Sampadak ko Patra ”, “ध्वनि प्रदूष...

Hindi Letter Writing

Rail Karamchari dwara Abhadra Vyavahar ki shikayat karte hue Patra “रेल-कर्मचारी के अभद्र व्यवहार की...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Anadhikrit Makano ki Roktham ke liye Jiladhikari ko Patra”, “अनधिकृत मकान बनाए जा र...

Hindi Letter Writing

Mitra ko Bimiri mein santwana dete hue patra "मित्र को बीमारी में सांत्वना देते हुए पत्र" Sample Hin...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ School Transfer karane hetu Principal Ko Prarthna Patra”, “विद्यालय स्थानान्तरण के...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hostel me reh rahe chote bhai ko acche mitra ke gun batate hue patra”, “हास्टल में ...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.