Home » Hindi Essay » Hindi Essay on “Samay ka Sadupyog”, “समय का सदुपयोग” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.

Hindi Essay on “Samay ka Sadupyog”, “समय का सदुपयोग” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.

समय का सदुपयोग

Samay ka Sadupyog 

काल करे सो आज कर आज करे सो अव।
पल में परले होयगी बहुरि करोगी कब।।

कबीर की उपर्युक्त पंक्तियों में समय के महत्व की चर्चा की गई है। इस संसार में प्राय: सभी चीजों को घटाया-बढ़ाया जा सकता है, पर समय का एक क्षण भी बढ़ा पाना मनुष्य के सामर्थ्य से बाहर है। इसीलिए समय इस संसार की सबसे मूल्यवान वस्तु है। इसलिए मानव का कर्तव्य है कि वह समय के एक-एक क्षण का सदुपयोग करे।

समय एक ऐसा अमूल्य धन है, जो किसी के अधीन नहीं रहता। वह किसी की प्रतीक्षा भी नहीं करता। जो इसे नष्ट करता है, समय उसी को नष्ट कर देता है। जो इसका सम्मान करता है, इसके एक-एक पल का सदुपयोग करता है, समय उसे सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचा देता है। समय को बरबाद करने वाले मनुष्य सुअवसर हाथ से खो जाने पर सिर धन-धुन कर पछताते रह जाते हैं। किसी ने ठीक ही कहा है- ‘समय चूकि पुनि का पछताने, का वर्षा जब कृषि सुखाने।’ समय बीत जाने पर पश्चाताप के आँसू बहाने के अलावा और कुछ नहीं बचता।

समय के सदुपयोग के कारण ही अनेक वैज्ञानिक अनेक महत्वपूर्ण आविष्कार करने में समर्थ हुए। मानव सम्पन्नता के विकास की कहानी भी समय के सदुपयोग की ही कहानी कहती है। विद्यार्थी जीवन में समयनिष्ठा का अत्यधिक महत्व है। समय का सदुपयोग करने वाला विद्यार्थी ही ज्ञान प्राप्त करता है। इसी ज्ञान के बल पर जीवन में कुछ बन पाता है। इसके विपरीत जो विद्यार्थी अपने बहुमूल्य क्षणों को खेल-कूछ, मौज मस्ती या आलस्य में नष्ट कर देता है, उसका भावी जीवन उतना ही अंधकारमय हो जाता है।

समय के दुरुपयोग से व्यक्ति आलसी तथा निकम्मा बन जाता है तथा पग-पग पर उसे असफलता तथा निराशा का मुँह देखना पड़ सकता है। नेपोलियन का एक उच्च सेनाधिकारी निश्चित समय से केवल पाँच मिनट की देरी से युद्ध स्थल पर सेना सहित पहुँचा। पाँच मिनट के इस विलंब ने नेपोलियन का भाग्य ही पलट दिया और वह कैद कर लिया गया। सीज़र ने राजसभा में जाकर एक खबर पढ़ने में थोड़ी देर कर दी, तो उसे अपनी जान से ही हाथ-धोना पड़ा। दिल्लीपति पृथ्वीराज चौहान यदि संयोगिता के साथ भोग-विलास में समय को बरबाद न करता, तो भारत का इतिहास ही कुछ और होता।

हमें याद रखना चाहिए कि समय का प्रत्येक क्षण भविष्य का निर्माता है। समय की उपेक्षा करने वाला मनुष्य कभी सफलता प्राप्त नहीं कर पाता। समय एक ऐसा देवता है, जो यदि प्रसन्न हो जाए, तो सिकंदर और नेपोलियन बना देता है, पर यदि कुपित हो जाए, तो समूल नाश कर देता है।

Related posts:

Hindi Essay, Nibandh on "Metro Train", "मेट्रो रेल" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Subah Ka Drishya”, “सुबह का दृश्य ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Meri Priya Ritu”, “मेरी प्रिय ऋतु” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, ...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Spring season”, “वसंतऋतु” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 ...

Hindi Paragraph

Hindi Essay on “Ek Ped Ki Atmakatha”, “एक पेड़ की आत्मकथा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Clas...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Meri Kaksha Ka Monitor”, “मेरी कक्षा का मॉनीटर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "शिक्षक दिवस समारोह ", "Teachers Day Celebration" Hindi Paragraph, Speech fo...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Mere Pitaji”, “मेरे पिताजी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9,...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Paise ka Sadupyog”, “पैसे का सदुपयोग” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...

Hindi Paragraph

Hindi Essay, Nibandh on "बड़े शहर में जीवन", "Life in the Big City" Hindi Paragraph, Speech for Clas...

Hindi Essay

Hindi Essay on "Samudra", "समुद्र” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Student...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Neem ka Ped”, “नीम का पेड़ ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9,...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Banana”, “केला” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Mera Priya Tyohar Holi”, “मेरा प्रिय त्योहार: होली” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "चरित्र बल", "Charitra Bal" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10...

Hindi Essay

10 Lines Hindi Essay on “Mahatma Gandhi”, “महात्मा गाँधी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Cla...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "समाचार-पत्र की उपयोगिता ", "Value of Newspaper " Hindi Paragraph, Speech fo...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Ped Hamare Mitra”, “पेड़ हमारे मित्र ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "Rashtriya Ekta", "राष्ट्रीय एकता" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Bharat mein Internet Jansanchar”, “भारत में इंटरनेट जनसंचार” Hindi Paragraph, Speech...

Hindi Essay

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.