जल्दी बुलाकर लाओ
Jaldi Bulakar Lao
बादशाह अकबर एक सुबह उठते ही अपनी दाढ़ी खुजलाते हुए बोले, “अरे, कोई है ?” तुरन्त एक सेवक हाजिर हुआ। उसे देखते ही बादशाह बोले-”जाओ, जल्दी बुलाकर लाओ, फौरन हाजिर करो।” सेवक की समझ में कुछ नहीं आया कि किसे बुलाकर लाए, किसे हाजिर करें ? बादशाह से पटलकर सवाल करने की तो उसकी हिम्मत ही नहीं थी।
उस सेवक ने यह बात दूसरे सेवक को बताई। दूसरे ने तीसरे को और तीसरे ने चौथे को। इस तरह सभी सेवक इस बात को जान गए और सभी उलझन में पड़ गए कि किसे बुलाकर लाए, किसे हाजिर करें।
बीरबल सुबह घूमने निकले थे। उन्होंने बादशाह के निजी सेवकों को भाग-दौड़ करते देखा तो समझ गए कि जरूर बादशाह ने कोई अनोखा काम बता दिया होगा, जो इनकी समझ से बाहर है। उन्होंने एक सेवक को बुलाकर पूछा, “क्या बात है ? यह भाग-दौड़ किसलिए हो रही है ?” सेवक ने बीरबल को सारी बात बताई, “महाराज हमारी रक्षा करें। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि किसे बुलाना है। अगर जल्दी बुलाकर नहीं ले गए, तो हम पर आफत आ जाएगी।” बीरबल ने पूछा, “यह बताओ कि हुक्म देते समय बादशाह क्या कर रहे थे ?” बादशाह के निजी सेवक, जिसे हुक्म मिला था, उसे बीरबल के सामने हाजिर किया तो उसने बताय-”जिस समय मुझे तलब किया उस समय तो बिस्तर पर बैठे अपनी दाढ़ी खुजला रहे थे।” बीरबल तुरन्त सारी बात समझ गए और उनके होंठों पर मुस्कान उभर आई। फिर उन्होंने उस सेवक से कहा-”तुम हाजाम को ले जाओ।”
सेवक हज्जाम को बुला लाया और उसे बादशाह के सामने हाजिर कर दिया। बादशाह सोचने लगे, “मैने इससे यह तो बताया ही नहीं था कि किसे बुलाकर लाना है। फिर यह हज्जाम को लेकर कैसे हाजिर हो गया ?” बादशाह ने सेवक से पूछा, “सच बताओ। हज्जाम को तुम अपने मन से ले आए हो या किसी ने उसे ले आने का सुझाव दिया था ?”
सेवक घबरा गया, लेकिन बताए बिना भी तो छुटकारा नहीं था। बोला, “बीरबल ने सुझाव दिया था, जहांपनाह !” बादशाह बीरबल की बुद्धि पर खुश हो गया।
Related posts:
English Essay, Moral Story “The Club 99” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competit...
Short Story
Hindi Moral Story "Dridh Nishchay", "दृढ़ निश्चय” for Kids, Full length Educational Story for Student...
Children Story
Short Story "The Donkey and The Dog" for Children, moral story for kids in English for competition w...
Children Story
Hindi Moral Story "Dene Wala Jab Bhi Deta Chappar Phad ke ", "देनेवाला जब भी देता छप्पर फाड़ के" for ...
Children Story
Hindi Moral Story "Sab Dhan Dhuri Samaan" "सब धन धूरि समान" Best Motivational Story of "Maharana Ran...
Story
Hindi Moral Story "Lobh nhi krna chahiye", "लोभ नहीं करना चाहिये” for Kids, Full length Educational ...
Children Story
Moral Story "Money can't buy everything " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8,...
Children Story
English Short, Moral Story “You Cannot Please Everyone" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Where there is a will there is a Way" for Kids and Children for Class 5,...
Moral Story
Hindi Moral Story “Gadha aur Lomdi”, “गधा और लोमड़ी” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Children Story
Hindi Moral Story "Dekhne ka Nazriya", "देखने का नजरिया” for Kids, Full length Educational Story for...
Children Story
English Inspirational Story “Appreciate What You Have” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Inspirational Story “The Cure for Melancholy” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “The Donkey and The Load of Salt" for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Lion and The Hare" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Donkey and the Load of Salt" for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
English Short, Moral Story “God Exists” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
Short Story " The Wise Son" for Children, moral story for kids in English for competition with moral...
Children Story
Hindi Moral Story "Jaise ko Taisa", "जैसे को तैसा” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
Hindi Moral Story "Apasi Sadbhav”, “आपसी सदभाव” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story