सवालों का सीधा-सीधा जवाब
एक दिन बीरबल बाग में टहलते हुए सुबह की ताजा हवा का आनंद ले रहा था कि अचानक एक आदमी उसके पास आकर बोला, ‘‘क्या तुम मुझे बता सकते हो कि बीरबल कहां मिलेगा ?’’
बीरबल बोला:- ‘‘बाग में’’।
वह आदमी थोड़ा सकपकाया लेकिन फिर संभलकर बोला:- ‘‘वह कहां रहता है ?’’
बीरबल ने उत्तर दिया- “अपने घर में”।
हैरान-परेशान आदमी ने फिर पूछा:-‘‘तुम मुझे उसका पूरा पता ठिकाना क्यों नहीं बता देते ?’’
बीरबल ने ऊंचे स्वर में कहा:- “क्योंकि तुमने पूछा ही नहीं।’’
उस आदमी ने फिर सवाल किया:- ‘क्या तुम नहीं जानते कि मैं क्या पूछना चाहता हूं ?’’
बीरबल का जवाब था:- ‘‘नहीं मै नहीं जनता।’’
वह आदमी कुछ देर के लिए चुप हो गया, बीरबल का टहलना जारी था।
उस आदमी ने सोचा कि मुझे इससे यह पूछना चाहिए कि क्या तुम बीरबल को जानते हो ?वह फिर बीरबल के पास जा पहुंचा, बोला, ‘‘बस, मुझे केवल इतना बता दो कि क्या तुम बीरबल को जानते हो ?’’
आदमी को जवाब मिला:- ‘हां, मैं जानता हूं।’’
आदमी ने फिर पूछा:- ‘तुम्हारा क्या नाम है ?’’
बीरबल ने उत्तर दिया:- मेरा नाम ‘बीरबल।’’
अब वह आदमी भौचक्का रह गया। वह बीरबल से इतनी देर से बीरबल का पता पूछ रहा था और वहीं बीरबल था जो कि बताने को तैयार नहीं हुआ कि वही बीरबल है। उसके लिए यह बेहद आश्चर्य की बात थी।
आदमी ने कहा बीरबल से:- ‘तुम भी क्या आदमी हो…’’ कहता हुआ वह कुछ नाराज सा लग रहा था, ‘‘मैं तुमसे तुम्हारे ही बारे में पूछ रहा था और तुम न जाने क्या-क्या ऊटपटांग बता रहे थे। बताओ, तुमने ऐसा क्यों किया ?’’
बीरबल ने कहा:-‘मैंने तुम्हारे सवालों का सीधा-सीधा जवाब दिया था, बस !’’
अंततः वह आदमी भी बीरबल की बुद्धि की तीक्ष्णता देख मुस्कराए बिना न रह सका।
Related posts:
English Essay, Moral Story “Four Wives” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
Moral Story "True friendship can even avert many Problems " for Kids and Children, English Story for...
Children Story
English Short, Moral Story “A Magic Pot and Flooding Porridge" for Kids and Children for Class 5, 6,...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Three Wise Men” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Short Story
Hindi Moral Story "Iswar deta Hai", "ईश्वर देता है” for Kids, Full length Educational Story for Stud...
Children Story
Hindi Moral Story "Dekhne ka Nazriya", "देखने का नजरिया” for Kids, Full length Educational Story for...
Children Story
Hindi Moral Story "Urti Hui Afwah”, "उरती हुई अफवाह” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
हिंदी कहानियां
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Birbal Ne Chor Pakda", "बीरबल ने चोर को पकड़ा" for Kids, Educational ...
Children Story
English Short, Moral Story “Example is better than Perfect" for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...
Moral Story
English Essay, Moral Story “Wealth - Love - Success” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Short Story
Hindi Moral Story "Aacharan ka Prabhav" "आचरण का प्रभाव" Best Motivational Story of "Sant Gyaneshwar...
Story
English Short, Moral Story “On the way to the Sun" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Jaldi Bulakar Lao", "जल्दी बुलाकर लाओ" for Kids, Educational Story f...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story “Murak Dost Se Akalmand Dushman Accha ”, “मूर्ख दोस्त से अक्लमंद दुश्मन अच्छा” for...
Children Story
Hindi Moral Story "Tyag ko Bhushan Shanti pad" "त्याग को भूषन शांति पद" Best Motivational Story of "...
Story
English Essay, Moral Story “Be Careful What You Plant” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Short Story
English Short, Moral Story “Parable of The Pencil” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Short Story
English Short, Moral Story “The Clever Jackal And The Foolish Donkey" for Kids and Children for Clas...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Clever Jackal Who Was Too Wily" for Kids and Children for Class 5, 6...
Moral Story
English Short, Moral Story “Aharsi the Bengal Tiger" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story