Home » Hindi Essay » Hindi Essay, Nibandh on “Metro Train”, “मेट्रो रेल” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Students.

Hindi Essay, Nibandh on “Metro Train”, “मेट्रो रेल” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Students.

मेट्रो रेल

आज देश के महानगरों में अनेक समस्याएँ हैं, जिनमें जनसंख्या की अधिकता, सड़कों पर वाहनों की भीड़-भाड तथा चरमराती परिवहन व्यवस्था भी है। दिल्ली जैसे बड़े महानगर में तो ये समस्याएँ और भी विकराल हैं। दिल्ली में यातायात की समस्या को सुलझाने में मेट्रो रेल ने क्रांतिकारी भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार तथा दिल्ली सरकार ने संयुक्त रूप से सन् 1995 में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की स्थापना की। मेट्रो रेल सेवा अत्याधुनिक सेवा है। यह पूर्णतः वातानुकूलित, स्वचालित, कंप्यूटर नियंत्रित, सुरक्षित तथा अत्यंत सुविधाजनक है। मेट्रो रेल के दरवाजे अत्याधुनिक हैं तथा माइक्रो प्रोसेसर नियंत्रित स्वचालित हैं। रेलों के आवागमन की जानकारी प्रदान करने के लिए सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था की गई है। स्टेशनों पर ऑप्टिकल फाइबर लाइन द्वारा दूरसंचार प्रणाली का प्रबंध किया गया है। स्टेशनों पर चढ़ने के लिए स्वचालित सीढ़ियाँ (एस्केलेटर) तथा लिफ़्ट की व्यवस्था भी है। मेट्रो रेल सेवा की सुरक्षा प्रणाली उच्च दर्जे की है। मेट्रो रेल के शुरू होने से सड़कों पर भीड़भाड़ कम हो गई है। प्रदूषण कम हुआ है। समय की बचत होने के साथ-साथ दैनिक यात्रियों को होने वाली परेशानियाँ भी कम हुई हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए तो यह वरदान सिद्ध हुई है। महानगरीय जीवन के लिए तो मेट्रो वरदान है क्योंकि शहरों में हर आदमी व्यस्त है तथा वह यात्रा के दौरान होने वाली असुविधाओं से बचना चाहता है। मेट्रो रेल सेवा का प्रसार आने वाले समय में दिल्ली के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक हो जाएगा। मेट्रो रेल महानगरों के जीवन का सुखद सपना है, जो अब साकार हुआ है।

Related posts:

Hindi Essay on "Maharana Pratap", "महाराणा प्रताप” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Dog A Pet Animal”, “कुत्ता एक पालतू जानवर” Hindi Paragraph, Speech for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Banana”, “केला” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Shrimati Pratibha Patil”, “श्रीमती प्रतिभा पाटिल” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh f...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Shahar - Mumbai”, “मेरा शहर - मुंबई” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Khelkud ka Chatra Jeevan me Mahatva", "खेलकूद का छात्र जीवन में महत्त्व" Hi...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Orange Fruit”, “संतरा” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 S...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Bhartiya Sanskriti", "भारतीय संस्कृति" Hindi Paragraph, Speech for Class 6,...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Mahatma Gandhi”, “महात्मा गाँधी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Dahej Pratha - Ek Samajik Abhishap”, “दहेज प्रथाः एक सामाजिक अभिशाप” Hindi Paragraph...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Yaadgar Chuttiya”, “मेरी यादगार छुट्टियाँ” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बाल श्रम की समस्या", "Bal Shram Ki Samasya" Hindi Paragraph, Speech for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "मेरा प्यार भारतवर्ष  ", "Mere Pyara Bharatvarsh" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Lokmanya Tilak”, “लोकमान्य तिलक” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8,...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Dr. Homi Jehangir Bhabha", " डॉ. होमी जहाँगीर भाभा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chidiya Ghar Ki Sair”, “चिड़ियाघर की सैर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Bharat Shanti-Priya Desh", "भारत-शांतिप्रिय देश" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Ped Hamare Mitra”, “पेड़ हमारे मित्र ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Bharat Me Loktantra", "भारत में लोकतंत्र" Hindi Paragraph, Speech for Class...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Mera Priya Phool”, “मेरा प्रिय फूल” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for ...
Hindi Essay

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.