Home » Hindi Essay » Hindi Essay, Nibandh on “Pratah Kaal Ka Bhraman”, “प्रातःकाल का भ्रमण” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Students.

Hindi Essay, Nibandh on “Pratah Kaal Ka Bhraman”, “प्रातःकाल का भ्रमण” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Students.

प्रातःकाल का भ्रमण

Pratah Kaal Ka Bhraman

स्वस्थ और शक्तिशाली प्राणी ही इस पृथ्वी पर सभी प्रकार के सुखों का भोग कर सकता है तथा अपने सभी प्रकार के कर्तव्यों को भलीभाँति पूर्ण कर सकता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। अतः शरीर को स्वस्थ बनाए रखना परमावश्यक है। अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति के अनेक उपाय हैं-व्यायाम, खेलकूद, यौगिक क्रियाएँ तथा प्रात:भ्रमण। प्रात:भ्रमण भी व्यायाम का ही एक रूप है। प्रात:काल का मौसम अत्यंत सुहावना होता है। प्रातःकालीन वायु शीतल तथा सुगंध भरी होती है। उषा काल की इस मनोरम वेला पर मनुष्य को आलस्य त्याग कर भ्रमण करना चाहिए तथा प्रकृति के निःशुल्क अनुपम देन से लाभ उठाना चाहिए। प्रात:कालीन वेला में न तो प्रदूषण होता है और न ही शोरशराबा। इस समय तो प्राकृतिक छटा बिखरी होती है, जो अत्यंत स्फूर्तिदायक और स्वास्थ्यवर्धक होती है। प्रातःकालीन भ्रमण से शरीर में नए रक्त का संचार होता है, चेहरा प्रदीप्त हो उठता है तथा पाचन शक्ति का विकास होता है। इस समय की शुद्ध वायु का सेवन करने से हृदय और फेफड़ों को बल मिलता है। इस समय नंगे पाँव हरी-हरी घास पर चलने से नेत्रों की ज्योति बढ़ती है। बुद्धि विकसित होती है तथा शरीर में ताजगी आती है, आलस्य कोसों दूर भागता है तथा दिन भर कार्य करने की शक्ति आती है। प्रात:काल के समय को भारतीय संस्कृति में ‘ब्रह्म मुहूर्त’ कहा जाता है। ऐसा समझा जाता है कि यह समय देवी-देवताओं के जागरण या भ्रमण का समय होता है। विद्यार्थियों के लिए तो प्रात:भ्रमण करना विशेष उपयोगी है। इससे उनकी स्मरण शक्ति बढ़ती है; अतः स्पष्ट है कि प्रात:भ्रमण शरीर को नीरोग, सुंदर तथा तेजमय रखने की निःशल्क औषधि है।

Related posts:

Hindi Essay on "Qutub Minar", "कुतुबमीनार” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Orange Fruit”, “संतरा” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 S...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "Plastic Ki Duniya", "प्लास्टिक की दुनिया " Hindi Paragraph, Speech for Clas...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Ped Hamare Mitra”, “पेड़ हमारे मित्र ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "भारतीय किसान", "Indian Farmer" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "समाचार-पत्र की उपयोगिता ", "Value of Newspaper " Hindi Paragraph, Speech fo...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Mera Priya Tyohar Holi”, “मेरा प्रिय त्योहार: होली” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Mera Priya Pakshi Mor”, “मेरा प्रिय पक्षी-मोर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for ...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on “तोता”, “Parrot” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Stu...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Aim of My Life”, “मेरे जीवन का लक्ष्य” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...

Hindi Essay

10 Lines Hindi Essay on “My Grandfather”, “मेरे दादाजी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "Kisi Match Ka Ankho Dekha Haal", "किसी मैच का आँखों देखा हाल" Hindi Paragra...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "भारत में बेरोज़गारी की समस्या", "Unemployment Problem in India" Hindi Parag...

Hindi Essay

10 Lines Hindi Essay on “My School”, “मेरी पाठशाला” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Ek Ped Ki Atmakatha”, “एक पेड़ की आत्मकथा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Clas...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "Sapne Me Chand Ki Yatra", "सपने में चाँद की यात्रा" Hindi Paragraph, Speech...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Mere Gaon Ka Mela”, “मेरे गाँव का मेला” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Dahej Pratha - Ek Samajik Abhishap”, “दहेज प्रथाः एक सामाजिक अभिशाप” Hindi Paragraph...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Chuha”, “चूहा” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.

Hindi Essay

Hindi Essay on “Mera Shahar - Mumbai”, “मेरा शहर - मुंबई” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...

Hindi Essay

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.