अपना हाथ जगनाथ
बुलाकी एक बहुत मेहनती किसान था। कड़कती धूप में उसने और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रात दिन खेतों में काम किया और परिणाम स्वरूप बहुत अच्छी फ़सल हुई। अपने हरे भरे खेतों को देख कर उसकी छाती खुशी से फूल रही थी क्योंकि फसल काटने का समय आ गया था। इसी बीच उसके खेत में एक चिड़िया ने एक घौंसला बना लिया था। उसके नन्हें मुन्ने चूज़े अभी बहुत छोटे थे। एक दिन बुलाकी अपने बेटे मुरारी के साथ खेत पर आया और बोला, बेटा ऐसा करो कि अपने सभी रिश्तेदारों को निमन्त्रण दो कि वो अगले शनिवार को आकर फ़सल काटने में हमारी सहायता करें। ये सुनकर चिड़िया के बच्चे बहुत घबराए और माँ से कहने लगे कि हमारा क्या होगा। अभी तो हमारे पर भी पूरी तरह से उड़ने लायक नहीं हुए हैं। चिड़िया ने कहा, तुम चिन्ता मत करो। जो इन्सान दूसरे के सहारे रहता है उसकी कोई मदद नहीं करता। अगले शनिवार को जब बाप बेटे खेत पर पहुचे तो वहाँ कोई भी रिश्तेदार नहीं पहुँचा था।
दोनों को बहुत निराशा हुई बुलाकी ने मुरारी से कहा कि लगता है हमारे रिश्तेदार हमारे से ईर्ष्या करते हैं, इसीलिए नहीं आए। अब तुम सब मित्रों को ऐसा ही निमन्त्रण अगले हफ़्ते के लिए दे दो। चिड़िया और उसके बच्चों की वही कहानी फिर दोहराई गई और चिड़िया ने वही जवाब दिया। अगले हफ़्ते भी जब दोनों बाप बेटे खेत पर पहुचे तो कोई भी मित्र सहायता करने नहीं आया तो बुलाकी ने मुरारी से कहा कि बेटा देखा तुम ने, जो इन्सान दूसरों का सहारा लेकर जीना चहता है उसका यही हाल होता है और उसे सदा निराशा ही मिलती है। अब तुम बाज़ार जाओ और फसल काटने का सारा सामान ले आओ, कल से इस खेत को हम दोनों मिल कर काटेंगे। चिड़िया ने जब यह सुना तो बच्चों से कहने लगी कि चलो, अब जाने का समय आ गया है – जब इन्सान अपने बाहूबल पर अपना काम स्वयं करने की प्रतिज्ञा कर लेता है तो फिर उसे न किसी के सहारे की ज़रूरत पड़ती है और न ही उसे कोई रोक सकता है। इसी को कहते हैं बच्चो कि, अपना हाथ जगन्नाथ। इस से पहले कि बाप बेटे फसल काटने आएँ, चिड़िया अपने बच्चों को लेकर एक सुरक्षित स्थान पर ले गई।
Related posts:
Hindi Moral Story "Mahamoorkh ki Upadhi", "महामूर्ख की उपाधि” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
English Short, Moral Story “What is For Dinner" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
English Short, Moral Story “Cause of Stress and Problems” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Moral Story
English Moral Story "Value" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8...
Children Story
GK Question "How Silk Is Made By Silkworms?" general knowledge book English 2021 current affairs qui...
General Knowledge
English Short, Moral Story “Fisherman and Kings Guard" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Children Story
English Short, Moral Story “The Selfish Dog" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
What does a pH value measure? Complete General Knowledge Question and Answer for Class 6, 7, 8, 9, 1...
General Knowledge
Do you know “Holy cow!”.
Do you know
Hindi Moral Story "Bagh aur Bagula”, “बाघ और बगुला” for Kids, Full length Educational Story for Stud...
Children Story
Hindi Moral Story "Lombdi aur Bagula", "लोमरी और बगुला” for Kids, Full length Educational Story for ...
Children Story
English Inspirational Story “Accept People As They Are” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Inspirational Story “A Lesson for Parents” Bedtime Moral Story for kids and Students.
Moral Story
GK Question "What Is Skin?" general knowledge book English 2021 current affairs quiz and answers for...
General Knowledge
Why does Venice have canals? Complete General Knowledge Question and Answer for Class 6, 7, 8, 9, 10...
General Knowledge
Why does the moon keep changing its shape? Complete General Knowledge Question and Answer for Class ...
General Knowledge
Hindi Moral Story "Har Vyakti ka Saman Krna Chahiye", "हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए ” for Kids, F...
Children Story
Hindi Moral Story “Gadha aur Lomdi”, “गधा और लोमड़ी” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Children Story
English Short Moral Story “The Elephant Rope” Inspirational Story for Kids and Students of Class 5, ...
Moral Story
Do you know “The juggernaut yatra”.
Do you know