अपने अपने करम
सेठ घनश्याम दास बहुत बड़ी हवेली में रहता था। उसके तीन लड़के थे। पैसा, नौकर, चाकर, घोड़ा गाड़ी तो थी ही, मगर उसे अपने ख़ज़ाने में सबसे अधिक प्यार अपने 17 हाथियों से था। हाथियों की देखरेख में कोई कसर न रह जाए, इस बात का उसे बहुत ख़्याल था। उसे सदा यही फ़िक्र रहता था कि उसके मरने के बाद उसके हाथियों का क्या होगा। समय ऐसे ही बीतता चला गया और सेठ को महसूस हुआ कि उसका अंतिम समय अब अधिक दूर नहीं है। उसने अपने तीनों बेटों को अपने पास बुलाया और कहा कि मेरा समय आ गया है। मेरे मरने के बाद मेरी सारी जायदाद को मेरी वसीयत के हिसाब से आपस में बाँट लेना। एक बात का ख़ास ख़्याल रखना कि मेरे हाथियों को किसी भी किस्म की कोई भी हानि न हो। कुछ दिन बाद सेठ स्वर्ग सिधार गया। तीनों लड़कों ने जायदाद का बंटवारा पिता की इच्छा अनुसार किया, मगर हाथियों को लेकर सब परेशान हो गए। कारण था कि सेठ ने हाथियों के बंटवारे में पहले लड़के को आधा, दूसरे को एक तिहाई और तीसरे को नौवाँ हिस्सा दिया था।
17 हाथियों को इस तरह बाँटना एकदम असम्भव लगा। हताश होकर तीनों लड़के 17 हाथियों को लेकर अपने बाग में चले गए और सोचने लगे कि इस विकट समस्या का कैसे समाधान हो। तभी तीनों ने देखा कि एक साधू अपने हाथी पर सवार, उनकी ही ओर आ रहा है। साधू के पास आने पर लड़कों ने प्रणाम किया और अपनी सारी कहानी सुनाई। साधू ने कहा कि अरे इस में परेशान होने की क्या बात है। लो मैं तुम्हें अपना हाथी दे देता हूँ। सुनकर तीनों लड़के बहुत खुश हुए। अब सामने 18 हाथी खड़े थे। साधू ने पहले लड़के को बुलाया और कहा कि तुम अपने पिता की इच्छा अनुसार आधे यानि नौ हाथी ले जाओ। दूसरे लड़के को बुलाकर उसने एक तिहाई यानि छ: हाथी दे दिए। छोटे लड़के को उसने बुलाकर कहा कि तुम भी अपना नौंवाँ हिस्सा यानि दो हाथी ले जाओ। नौ जमा छ: जमा दो मिलाकर 17 हाथी हो गए और एक हाथी फिर भी बचा गया। लड़कों की समझ में यह गणित बिलकुल नहीं आया और तीनों साधू महाराज की ओर देखते ही रहे। उन सब को इस हालत में देखकर साधू महाराज मुस्काए और आशीर्वाद देकर तीनों से विदा ले, अपने हाथी पर जिस दिशा से आए थे, उसी दिशा में चले गए। इधर यह तीनों सोच रहे थे कि साधू महाराज ने अपना हाथी देकर कितनी सरलता और भोलेपन से एक जटिल समस्या को सुलझा दिया।
Related posts:
English Short, Moral Story “The Angel” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competitio...
Short Story
Hindi Moral Story “Lalchi Brahman”, “लालची ब्राह्मण” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
Children Story
Hindi Moral Story "Bura krne wala bhi Swayam Vipatti me Fansta Hai", "बुरा करने वाला स्वयं भी विपत्त...
Children Story
English Short, Moral Story “Change need to Start within ourselves” for Kids and Children for Class 5...
Moral Story
Hindi Moral Story "Dhol ki Pole”, “ढोल की पोले” for Kids, Full length Educational Story for Students...
हिंदी कहानियां
English Inspirational Story “Don't Take People for Granted” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “Nip the evil in the Bud" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Bina Soche Samjhe”, “बिना सोचे समझे” for Kids, Full length Educational Story for ...
Children Story
English Short, Moral Story “The lion's bad breath" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
English Short, Moral Story “Beware of mean friends" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kaun Gadha Tambakhu Khata Hai", "कौन गधा तम्बाकू खाता है" for Kids, ...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The Rope” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competition...
Short Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Jab Birbal Baccha Bana", "जब बीरबल बच्चा बना" for Kids, Educational ...
Children Story
English Short, Moral Story “Learn to Live Happy" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Son Reply to his Father Letter” for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...
Moral Story
Hindi Moral Story “Kova aur Lomdi”, “कौआ और लोमड़ी” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Moral Story
English Inspirational Story “Creative Problem Solving” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal Identifies Thief" for Kids, Educational Story for Students ...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Wonder Boy" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
Hindi Moral Story "Jadui Kuyen", "जादुई कुएं” for Kids, Full length Educational Story for Students o...
Children Story