जब भी सोचो बड़ा सोचो
किसी गाँव में एक गरीब लड़का रहता था। उसके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बेचारे परिवार वालों ने बड़ी मुश्किल से उसे पढ़ाया ग्रेजुएशन कराया लेकिन देश में बढ़ती बेरोजगारी की वजह से बेचारे को नौकरी नहीं मिली।
घर में दो वक्त की रोटी भी नहीं बन पाती थी। एक बार वह लड़का ट्रेन से शहर में इंटरव्यू देने जा रहा था। उसके पास खाने को कुछ खास नहीं था। एक छोटे से टिफिन में चार रोटी थीं और सब्जी नहीं।
ट्रेन अपनी रफ़्तार से जा रही थी। लड़के को भूख लगी तो उसने अपना टिफिन खोला जिसमें केवल रोटियां थीं। उसने टिफिन से रोटियां बाहर निकालीं और रोटी का टुकड़ा तोड़कर टिफिन में ऐसे अंदर डाला जैसे उस टिफिन में सब्जी है और फिर वो रोटी का टुकड़ा खाने लगा। पास में एक आदमी ने देखा तो उसे बड़ा अजीब लगा।
उस लड़के ने फिर एक टुकड़ा रोटी का लेकर टिफिन में ऐसे डाला जैसे टिफिन में सब्जी है और फिर रोटी खाने लगा। अब कुछ लोग उसकी इस हरकत को देख कर हैरान हो रहे थे कि टिफिन तो खाली है लेकिन फिर भी ये बार बार ऐसे क्यों कर रहा है जैसे सब्जी से रोटी खा रहा हो।
इतने में एक आदमी से रहा नहीं गया तो उस आदमी ने….
उस लड़के से पूछ ही लिया कि- भईया आपका टिफिन तो खाली है फिर टुकड़ा डालकर ऐसे क्यों खा रहे हो ?
वो लड़का बोला मुझे पता है कि ये टिफिन खाली है लेकिन मैंने ये सोचा हुआ है कि इस टिफिन में अचार है और मैं अचार से रोटी खा रहा हूँ।
फिर उस आदमी ने पूछा कि ऐसे करने से क्या आपको अचार का स्वाद आ रहा है,
तो वो लड़का बोला-हाँ मुझे अचार का स्वाद आ रहा है, मुझे ये रोटी स्वाटिष्ट लग रही है क्योंकि सोचने से ही मुझे अचार का स्वाद आ रहा है।
इतने में पीछे से किसी व्यक्ति ने आवाज लगायी- अरे भाई जब सोचना ही था तो मटर पनीर या शाही पनीर सोचते, कम से कम पनीर का तो स्वाद आ जाता, ये सुनते ही आस पास बैठे सभी यात्री हंस पड़े
सही ही तो कहा उस व्यक्ति ने, अरे जब सोचना ही है तो बड़ा सोचो, छोटा सोच कर क्या फायदा ?
शिक्षा/Moral:- इस कहानी से हमे यह शिक्षा मिलती है कि जब भी सोचो बड़ा सोचो क्योंकि बड़ा सोचने वालों के सपने पूरे हुआ करते हैं। हम रोजाना बहुत सी बातें सीखते हैं, पढ़ते हैं, देखते हैं और सोचते हैं| पर जब सोचना ही है तो कुछ बड़ा ही सोचो।
Related posts:
Hindi Moral Story "Har Kisi Par Vishwas Na Kro", "हर किसी पर विश्वास न करो” for Kids, Full length Ed...
Children Story
Moral Story "Secret of Old Man's Fitness " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8...
Children Story
English Short, Moral Story “Lazy Donkey” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competit...
Children Story
Hindi Moral Story "Batooni Kachua”, “बतौनी कछुआ” for Kids, Full length Educational Story for Student...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story "Billi ka Panja", "बिल्ली का पंजा” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
Children Story
English Short, Moral Story “A Lesson from A Frog Tale” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Short Story
English Inspirational Story “The Cure for Melancholy” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Moral Story "Colonel Harland Sanders" for Kids, Full length Educational Story for Students o...
Children Story
English Essay, Moral Story "Always Thankful To God” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Short Story
English Short, Moral Story “The Clever Boy” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Short Story
Short Story " Greedy Boy" for Children, moral story for kids in English for competition with moral v...
Children Story
Hindi Essay on “Padosi”, “पड़ोसी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
English Essay, Moral Story “Four Wives” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
English Short Moral Story “The Group of Frogs” Inspirational Story for Kids and Students of Class 5,...
Moral Story
English Inspirational Story "Tempting Egos" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “The Brahmin and the three thugs" for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
Short Story " When Papa Scolded Me" for Children, moral story for kids in English for competition wi...
Children Story
Hindi Moral Story "Jeev ko Stana nhi Chahiye", "जीव को सताना नहीं चाहिए” for Kids, Full length Educa...
Children Story
English Moral Story "Albrecht Dürer" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...
Children Story
English Short, Moral Story “Reason of Old Man's Happiness" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Children Story