Home » हिंदी कहानियां » Hindi Moral Story “Dhol ki Pole”, “ढोल की पोले” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Dhol ki Pole”, “ढोल की पोले” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

ढोल की पोले

एक बार एक जंगल के निकटदो राजाओं के बीच घोर युद्ध हुआ। एक जीता दूसरा हारा। सेनाएं अपने नगरों को लौट गई। बस, सेना का एक ढोल पीछे रह गया। उस ढोल को बजा-बजाकर सेना के साथ गए भांड व चारण रात को वीरता की कहानियां सुनाते थे। युद्ध के बाद एक दिन आंधी आई। आंधी के जोर में वह ढोल लुढकता-पुढकता एक सूखे पेड के पास जाकर टिक गया। उस पेड की सूखी टहनियां ढोल से इस तरह से सट गई थी कि तेज हवा चलते ही ढोल पर टकरा जाती थी और ढमाढम ढमाढम की गुंजायमान आवाज होती। एक सियार उस क्षेत्र में घूमता था। उसने ढोल की आवाज सुनी। वह बडा भयभीत हुआ। ऐसी अजीब आवाज बोलते पहले उसने किसी जानवर को नहीं सुना था। वह सोचने लगा कि यह कैसा जानवर हैं, जो ऐसी जोरदार बोली बोलता हैं’ढमाढम’। सियार छिपकर ढोल को देखता रहता, यह जानने के लिए कि यह जीव उडने वाला हैं या चार टांगो पर दौडने वाला। एक दिन सियार झाडी के पीछे छुप कर ढोल पर नजर रखे था। तभी पेड से नीचे उतरती हुई एक गिलहरी कूदकर ढोल पर उतरी। हलकी-सी ढम की आवाज भी हुई। गिलहरी ढोल पर बैठी दाना कुतरती रही। सियार बडबडाया “ओह! तो यह कोई हिंसक जीव नहीं हैं। मुझे भी डरना नहीं चाहिए।” सियार फूंक-फूंककर कदम रखता ढोल के निकट गया। उसे सूंघा। ढोल का उसे न कहीं सिर नजर आया और न पैर। तभी हवा के झुंके से टहनियां ढोल से टकराईं। ढम की आवाज हुई और सियार उछलकर पीछे जा गिरा। “अब समझ आया।” सियार उढने की कोशिश करता हुआ बोला “यह तो बाहर का खोल हैं।जीव इस खोल के अंदर हैं।

आवाज बता रही हैं कि जो कोई जीव इस खोल के भीतर रहता हैं, वह मोटा-ताजा होना चाहिए। चर्बी से भरा शरीर। तभी ये ढम=ढम की जोरदार बोली बोलता हैं।” अपनी मांद में घुसते ही सियार बोला “ओ सियारी! दावत खाने के लिए तैयार हो जा। एक मोटे-ताजे शिकार का पता लगाकर आया हूं।” सियारी पूछने लगी “तुम उसे मारकर क्यों नहीं लाए?” सियार ने उसे झिडकी दी “क्योंकि मैं तेरी तरह मूर्ख नहीं हूं। वह एक खोल के भीतर छिपा बैठा हैं। खोल ऐसा हैं कि उसमें दो तरफ सूखी चमडी के दरवाजे हैं।मैं एक तरफ से हाथ डाल उसे पकडने की कोशिश करता तो वह दूसरे दरवाजे से न भाग जाता?” चांद निकलने पर दोनों ढोल की ओर गए। जब वह् निकट पहुंच ही रहे थे कि फिर हवा से टहनियां ढोल पर टकराईं और ढम-ढम की आवाज निकली। सियार सियारी के कान में बोला “सुनी उसकी आवाज्? जरा सोच जिसकी आवाज ऐसी गहरी हैं, वह खुद कितना मोटा ताजा होगा।” दोनों ढोल को सीधा कर उसके दोनों ओर बैठे और लगे दांतो से ढोल के दोनों चमडी वाले भाग के किनारे फाडने। जैसे ही चमडियां कटने लगी, सियार बोला “होशियार रहना। एक साथ हाथ अंदर डाल शिकार को दबोचना हैं।” दोनों ने ‘हूं’ की आवाज के साथ हाथ ढोल के भीतर डाले और अंदर टटोलने लगे। अदंर कुछ नहीं था। एक दूसरे के हाथ ही पकड में आए। दोंनो चिल्लाए “हैं! यहां तो कुछ नहीं हैं।” और वे माथा पीटकर रह गए।

Related posts:

Hindi Moral Story "Tedhi Kheer”, “टेढ़ी खीर” for Kids, Full length Educational Story for Students of...

Children Story

Hindi Moral Story "Har Kisi Par Vishwas Na Kro", "हर किसी पर विश्वास न करो” for Kids, Full length Ed...

Children Story

English Short, Moral Story “Start from basis to learn better” for Kids and Children for Class 5, 6, ...

Moral Story

English Inspirational Story “Optimism is Key” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

English Short, Moral Story “The Tale Of The Clever Peasant" for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...

Moral Story

English Inspirational Story “Applying Creativity” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

English Short, Moral Story “East or West Home is the Best" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...

Moral Story

Hindi Moral Story "Sher aur Kishmish", "शेर और किशमिश” for Kids, Full length Educational Story for S...

Children Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Full Moon, Quarter Moon" for Kids, Educational Story for Students ...

Moral Story

English Short Moral Story “Puppies for Sale” Inspirational Story for Kids and Students of Class 5, 6...

Short Story

Hindi Moral Story “Sachi Maa”, “सच्ची माँ” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

हिंदी कहानियां

English Inspirational Story “The Value of Human Touch” Bedtime Moral Story for kids and Students.

Moral Story

English Short, Moral Story “The Princess and the Golden Ball" for Kids and Children for Class 5, 6, ...

Moral Story

Hindi Moral Story "Koyal", "कोयल” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6...

Children Story

Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kavi aur Dhanwan Aadmi", "कवि और धनवान आदमी" for Kids, Educational S...

Children Story

English Short, Moral Story “Donkey in The Well" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Children Story

English Short, Moral Story “The Fox and the Crane" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Moral Story

English Short Moral Story “The Obstacle in Our Path” Inspirational Story for Kids and Students of Cl...

Moral Story

English Inspirational Story “Praise and Punishment” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

English Moral Story "Someone who Understands" for Kids, Full length Educational Story for Students o...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.