एक से भले दो
Ek se Bhale Do
किसी गांव में एक ब्राहमण रहता था, एक बार किसी कार्यवश ब्राहमण को किसी दूसरे गांव जाना था, उसकी माँ ने उस से कहा कि किसी को साथ लेले क्यूँ कि रास्ता जंगल का था, ब्राहमण ने कहा माँ! तुम डरो मत,मैं अकेला ही चला जाऊंगा क्यों कि कोई साथी मिला नहीं है, माँ ने उसका यह निश्चय जानकर कि वह अकेले ही जा रहा है पास की एक नदी से माँ एक केकड़ा पकड कर ले आई और बेटे को देते हुए बोली कि बेटा अगर तुम्हारा वहां जाना आवश्यक है तो इस केकड़े को ही साथ के लिए लेलो, एक से भले दो, यह तुम्हारा सहायक सिध्द होगा, पहले तो ब्राहमण को केकड़ा साथ लेजाना अच्छा नहीं लगा, वह सोचने लगा कि केकड़ा मेरी क्या सहायता कर सकता है, फिर माँ की बात को आज्ञांरूप मान कर उसने पास पड़ी एक डिब्बी में केकड़े को रख लिया, यह डब्बी कपूर की थी, उसने इस को अपने झोले में डाल लिया और अपनी यात्रा के लिए चल पड़ा, कुछ दूर जाने के बाद धूप काफी तेज हो गई, गर्मी और धूप से परेशान होकर वह एक पेड़ के नीचे आराम करने लगा, पेड़ की ठंडी छाया में उसे जल्दी ही नींद भी आगई, उस पेड़ के कोटर में एक सांप भी रहता था, ब्राहमण को सोता देख कर वह उसे डसने के लिए कोटर से बाहर निकला, जब वह ब्राहमण के करीब आया तो उसे कपूर की सुगंध आने लगी, वह ब्राहमण के बजाय झोले में रखे केकड़े वाली डिब्बी की तरफ हो लिया,उसने जब डब्बी को खाने के लिए झपटा मारा तो डब्बी टूट गई जिस से केकड़ा बाहर आ गया और डिब्बी सांप के दांतों में अटक गई केकड़े ने मौका पाकर सांप को गर्दन से पकड़ कर अपने तेज नाखूनों से कस लिया,सांप वहीँ पर ढेर हो गया, उधर नींद खुलने पर ब्राहमण ने देखा की पास में ही एक सांप मारा पड़ा है, उसके दांतों में डिबिया देख कर वह समझ गया कि इसे केकड़े ने ही मारा है, वह सोचने लगा कि माँ की आज्ञां मान लेने के कारण आज मेरे प्राणों की रक्षा हो गई, नहीं तो यह सांप मुझे जिन्दा नहीं छोड़ता, इस लिए हमें अपने बड़े, माता ,पिता और गुरु जनों की आज्ञां का पालन जरुर करना चाहिए,
Related posts:
English Short, Moral Story “The Washerman’s Donkey" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
Hindi Moral Story “Jaisa Karoge Waisa Bharoge”, “जैसा करोगे वैसा भरोगे” for Kids, Full length Educat...
Hindi Stories
English Short, Moral Story “Old Woman with Precious Stone” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Short Story
English Inspirational Story “Blessings in Disguise” Bedtime Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Sahas ho to Asambhav bhi Sambhav", "साहस हो तो असम्भव भी सम्भव” for Kids, Full le...
Children Story
Hindi Moral Story "Udasi Kaisi”, “उदाशी कैसी” for Kids, Full length Educational Story for Students o...
Children Story
English Short, Moral Story “Blind Kings Challenge to Painter” for Kids and Children for Class 5, 6, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Never lose Hope” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
Moral Story "Making a Difference" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Children Story
English Inspirational Story “Perfection is the Seal of Brilliance” Moral Story for kids and Students...
Moral Story
English Short, Moral Story “Who will Bell the Cat" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Short Story "Perceptive" for Children, moral story for kids in English for competition with moral va...
Children Story
Short Story "The Greedy Mouse" for Children, moral story for kids in English for competition with mo...
Children Story
English Moral Story "Your own karma" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...
Children Story
English Short, Moral Story “Nip the evil in the Bud" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Zindagi ka Kadva Sach”, “ज़िंदगी का कड़वा सच” for Kids, Full length Educational S...
Children Story
Hindi Moral Story "Dene wala Jab bhi Deta”, “देनेवाला जब भी देता” for Kids, Full length Educational ...
हिंदी कहानियां
English Essay, Moral Story "The Mayonnaise and The Coffee” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Short Story
Hindi Moral Story "Antar" "अंतर" Best Motivational Story of "Rabia".
Story
Hindi Moral Story “Budhiman Hiran”, “बुद्धिमान हिरन” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Children Story