बिल्ली और बंदर
बच्चों चलिए आज बिल्ली और बंदर की कहानी पढ़ते हैं। नदी किनारे सूंदरपुर नाम का एक छोटा सा गांव था। उस गांव में दो बिल्लियाँ रहती थी, उन दोनों में काफी गहरी दोस्ती थी। वे साथ में खाना ढूँढने जाया करती थी और जो कुछ भी मिलता उसे आपस में बड़े ही प्यार से बाँट कर खाती थी।
एक दिन की बात हैं, दोनों बिल्लियाँ गांव में खाना ढूंढ रही थी, उन्हें एक किसान के घर से रोटी मिली, रोटी को देखकर दोनों बिल्लियाँ बहुत खुश हुयी। उन्होंने रोटी को दो टुकड़ो में बाँट लिया और रोटी खाने के लिए एक पेड़ के निचे आयी, लेकिन उनमे से एक बिल्ली को उसकी रोटी का टुकड़ा छोटा लग रहा था। वो दूसरी बिल्ली से बोली की मेरी रोटी का टुकड़ा छोटा हैं, तुम अपने टुकड़े में से थोड़ा मुझे दो। लेकिन दूसरी बिल्ली को भी उसका टुकड़ा छोटा लग रहा था। अब दोनों बिल्लियाँ आपस में झगड़ने लगी।
वहाँ एक पेड़ पर एक बंदर बैठा इनकी बातें सुन रहा था,
बंदर बोला- सुनो बिल्लियां , तुम्हें लगता हैं कि रोटी का टुकड़ा छोटा हैं तो में तराजू से उसे दोनों में बराबर भाग में बांट सकता हूँ।
बिल्लियाँ बंदर के नजदीक गयी और बोली- ठीक हैं, अब तुम्हीं इसे बराबर भाग में बांट दो।
बन्दर एक तराजू लाया और उसने दोनों टुकड़ों को तराजू के दोनों तरफ रखा और जैसे ही उसनें तराजू उठाया तराजू एक तरफ झुक गया। बंदर ने उसे बराबर करने के लिए थोड़ा तोड़ा और खुद खा लिया। और वापस तराजू उठाया। लेकिन इस बार तराजू दूसरी तरफ झुक गया, बंदर ने उसे बराबर करने के लिए फिर थोड़ा तोड़ खा लिया। कुछ देर तक बंदर ऐसा करता गया और अब तराजू में छोटा सा टुकड़ा शेष रह गया था।
अब उन बिल्लियों से रहा नहीं गया,
बिल्लियोंने पूछा- तुम ये कैसा बंटवारा कर रहे हो, अब तो थोड़ी ही रोटी बची हैं।
इस पर बंदर ने कहा- ठीक हैं। लेकिन मैंने जो इतना मेहनत किया उसकी मजदूरी तो होगी।
इसलिए यह बची रोटी का टुकड़ा मेरा हुआ और बंदर तराजू में जो रोटी बची थी वो लेकर पेड़ पर चढ़ गया। दोनों बिल्लियाँ बस देखती रह गयी, उन्हें कुछ भी खाने को नहीं मिला।
अब दोनों बिल्लियाँ यह समझ गई कि- आपस में झगड़ा करने से अपना ही नुकशान होता हैं। इसका लाभ कोई अन्य उठाता हैं। बाद में उन्होंने कभी भी आपस में झगड़ा नहीं किया, और जो भी मिलता उसे बहुत ही प्यार से खाने लगी।
शिक्षा/Moral:- देखा बच्चों इसलिए कभी भी आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए और हमेशा झगडे से दूर रहने की सोचनी चाहिए|
Related posts:
Hindi Moral Story "Jeev ko Stana nhi Chahiye", "जीव को सताना नहीं चाहिए” for Kids, Full length Educa...
Children Story
English Moral Story "The Power of Teamwork" for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
Children Story
English Moral Story "The Thoughtful Work is Never Painful" for Kids, Full length Educational Story f...
Children Story
English Short, Moral Story “Never Challenge the Nature" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Bada Kaun”, “बड़ा कौन” for Kids, Full length Educational Story for Students of Cl...
Children Story
English Short, Moral Story “Better alone than in bad company" for Kids and Children for Class 5, 6, ...
Moral Story
English Short/Moral Story “Who is Wealthy” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Moral Story
Hindi Moral Story "Sajjanta Kiski Adhik", "सज्जनता किसकी अधिक” for Kids, Full length Educational Sto...
Children Story
Moral Story "Cost of Saree " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Children Story
Hindi Moral Story "Dhol ki Pol", "ढोल की पोले" for Kids, Full length Educational Story for Students ...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The mice that ate balance" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Moral Story
English Short, Moral Story “Importance of Positive Attitude in Life” for Kids and Children for Class...
Moral Story
Short Story " Use All Your Strength" for Children, moral story for kids in English for competition w...
Children Story
Moral Story "The Value of Work " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Teen Sawal", "तीन सवाल" for Kids, Educational Story for Students of ...
Children Story
Hindi Moral Story “Raja aur Chinti”, “राजा और चींटी” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story “Lalchi Chuha”, “लालची चूहा” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The Spider and His Two Friends" for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...
Short Story
Short Story "The Prince and The Snake" for Children, moral story for kids in English for competition...
Children Story
English Short, Moral Story “Live Life to the Fullest” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Moral Story