मुन्ना हाथी
मुन्ना हाथी का कारोबार सारे जंगल में फैला था। सारे पेड़-पौधों पर उसका एकछत्र अधिकार था। जहां भी उसकी तबीयत होती वहां जाकर पेड़ों की डालें तोड़ता, पत्ते चबाता और पेड़ हिला डालता।
किसकी मजाल कि उसे रोके। जंगल में शेर ही उसकी बराबरी का जानवर था किंतु उसे पेड़-पौधों से क्या लेना-देना? उसे जानवरों के मांस से मतलब था।
मुन्ना खूब पत्ते खाता, घूमता और मौज करता। एक दिन जंगल के रास्ते से कारों का काफिला निकला। रंग-बिरंगी कारें देखकर मुन्ना का भी मूड हो गया कि वह भी कार में घूमे, हॉर्न बजाकर लोगों को सड़क से दूर हटाए और सर्र से कट मारकर आगे निकल जाए।
दौड़कर वह टिल्लुमल के शोरूम में जा पहुंचा और टिल्लुमल से अच्छी-सी कार दिखाने को कहा। टिल्लु चकरा गया। अब हाथी के लायक कार कहां से लाए।
टिल्लुमल बोला हाथी से- ‘भैया तुम्हारे लायक कार कहां मिलेगी? इतनी बड़ी कार तो कोई कंपनी नहीं बनाती।’
परंतु मुन्नाभाई ने तो जैसे जिद ही पकड़ ली कि कार लेकर ही जाएंगे।
टिल्लुमल ने समझाना चाहा- ‘अरे भाई, तुम्हारे लायक कार कंपनी को अलग से आदेश देकर बनवाना पड़ेगा”।
मुन्ना हाथी झल्लाकर बोला- ‘तो बनवाओ, इसमें क्या परेशानी है?’
मुन्ना हाथी चीखा-‘बहुत बड़ी कार बनेगी तो बनने दो, तुम्हें क्या कष्ट है।
टिल्लुमल बोला- ‘जब कार चलेगी तो जंगल के बहुत से पेड़ काटने पड़ेंगे।’
मुन्ना हाथी बोला- ‘क्यों… क्यों… काटना पड़ें ?
टिल्लु ने समझाना चाहा- ‘कार इतनी बड़ी होगी तो पेड़ तो काटना ही पड़ेंगे मुन्ना भैया’, ‘क्या पेड़ काटना ठीक होगा अपने जरा से शौक के लिए?’
‘अरे टिल्लुमलजी, कार के लिए पेड़ काटना! अपनी मौज-मस्ती के लिए जंगल काटे, यह मुझे स्वीकार नहीं है। जंगल ही तो जीवन है, ऐसा कहकर वह जंगल वापस चला गया।
Related posts:
English Short, Moral Story “The clever jackal" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Moral Story
Short Story " Man Overboard" for Children, moral story for kids in English for competition with mora...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Chor ki Dadhi me Tinka", "चोर की दाढ़ी में तिनका" for Kids, Educatio...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Intelligence works Wonders" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Lazy Rich Man Problem” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal's Sweet Reply" for Kids, Educational Story for Students of ...
Short Story
Hindi Moral Story "Do Biliyan aur Bandar", "दो बिल्लियाँ और बन्दर” for Kids, Full length Educational...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiska Naukar Kaun", "किसका नौकर कौन" for Kids, Educational Story for...
Children Story
English Short, Moral Story “Be Patient” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Pompous Peacock" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
English Short Moral Story “The Obstacle in Our Path” Inspirational Story for Kids and Students of Cl...
Moral Story
Hindi Moral Story "Jindagi ka Kadwa Sach”, "ज़िंदगी का कड़वा सच” for Kids, Full length Educational S...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “All that glitters is not gold” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Three Idols" for Kids, Educational Story for Students of class 5, ...
Moral Story
Short Story "The Farmer and The Golden Duck" for Children, moral story for kids in English for compe...
Children Story
English Short, Moral Story “Get Yourself Rewarded" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
English Short, Moral Story “Five More Minutes" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Short Story
English Essay, Moral Story "Love and Time” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Short Story
English Inspirational Story "Tempting Egos" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story “Budhi Badi ya Bal”, “बुद्धि बड़ी या बल” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9...
Hindi Stories