कथनी से करनी भली
Kathni Se Karni Bhali
गुणी जन एवं श्रेष्ठ व्यक्ति अपने गुणों की तारीफ स्वयं अपने मुँह से नहीं करते। उनके महान् कार्य ही उनकी तारीफ के सुबूत होते हैं। किसी कार्य के विषय में मुंह से कहने और करके दिखाने में बड़ा अंतर है। श्रेष्ठ मनुष्यों का कर्म कथनी नहीं, करनी में निहित होता है। मोहन, रमेश व राजेश तीनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे। मोहन के पिता जी का बहुत बड़ा कारोबार था और उसकी दौलत का असर मोहन पर भी था। वह स्कूल में सहपाठियों पर अपनी दौलत का रौब जमाता परन्तु लड़के चुप रह जाते। रमेश के पिता साधारण मुन्शी थे और उनका खर्च बड़ी कठिनाई से चलता था। रमेश को जितना खर्च मिलता, वह चुपचाप बैंक में डाल देता। अब तक उसके 150 रुपए जमा हो गए थे। राजेश के पिता जी नहीं थे और उसकी माता दूसरों के घरों में काम कर घर का खर्चा चलाती थी। कभी-कभी तो राजेश को फीस देना भी भारी पड़ जाती। एक बार बीमार होने के कारण राजेश स्कूल की फीस नहीं भर सका। मोहन सभी लड़कों के सामने राजेश से कहता, मैं तुम्हारी फीस दे सकता हूँ किताबों का खर्च दे सकता हूँ। लेकिन वह कुछ भी न करता, केवल डींगें हांकता। रमेश ने मोहन को बताया कि अब राजेश इम्तहान में नहीं बैठ सकेगा। उसने फीस के 150 रुपए जमा कराने हैं। मोहन ने चतुराई से बात टाल दी कि वह तो अपना पूरा जेब खर्च व्यय कर चुका है। वह अपने पिता से भी नहीं कह सकता। रमेश जानता था कि मोहन कहता कुछ है, करता कुछ है। इसलिए वह चुपचाप गया और बैंक से पैसे निकालकर राजेश की फीस जमा करा दी। रसीद लेकर वह राजेश के घर गया और रसीद उसके हाथों में रख दी। उससे कुछ भी बोला नहीं गया। उसने राजेश से कहा कि परीक्षा की तैयारी परिश्रम से करे। उसने बगैर कहे कार्य करके दिखा दिया।
शिक्षा-कथनी से करनी श्रेष्ठ होती है।
Related posts:
English Short, Moral Story “The Lion and The Hare" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
English Short, Moral Story “Kid's Handmade Card to Parents" for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...
Children Story
Hindi Moral Story “Chatur Kova”, “चतुर कौआ” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Children Story
English Short, Moral Story “The wolf and the crane" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
Short Story "My Time is Coming" for Children, moral story for kids in English for competition with m...
Children Story
English Short, Moral Story “Appreciation of Hard Work" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Moral Story
English Essay, Moral Story "Always Thankful To God” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Short Story
Short Story " Bad Temper" for Children, moral story for kids in English for competition with moral v...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Swalon ka Sidha-Sidha Jabab", "सवालों का सीधा-सीधा जवाब" for Kids, E...
Children Story
Short Story " Monkey Story" for Children, moral story for kids in English for competition with moral...
Children Story
English Short, Moral Story “The Owl and The Swan" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
Hindi Moral Story "Ek se Bhale Do", "एक से भले दो” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
English Short, Moral Story “Evening Dinner with a Father" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Moral Story
Hindi Moral Story "Hiteshi ka Ahit nhi krna chahiye", "हितैषी का अहित नहीं करना चाहिए” for Kids, Ful...
Children Story
English Short, Moral Story “Shortcut to Success" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
English Moral Story "You Get what You Give" for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Khane ke Baad Letna", "खाने के बाद लेटना" for Kids, Educational Stor...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story "Pradhinta me Sukh Kahan, "प्राधीनता में सुख कहाँ” for Kids, Full length Education...
Children Story
English Inspirational Story “Applying Creativity” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Moral Story "Money can't buy everything " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8,...
Children Story