स्वर्ग की खोज
महाराज कृष्णदेव राय अपने बचपन में सुनी कथा अनुसार यह विश्वास करते थे कि संसार-ब्रह्मांड की सबसे उत्तम और मनमोहक जगह स्वर्ग है। एक दिन अचानक महाराज को स्वर्ग देखने की इच्छा उत्पन्न होती है, इसलिए दरबार में उपस्थित मंत्रियों से पूछते हैं, ” बताइए स्वर्ग कहाँ है ?”
सारे मंत्रीगण सिर खुजाते बैठे रहते हैं पर चतुर तेनालीराम महाराज कृष्णदेव राय को स्वर्ग का पता बताने का वचन देते हैं। और इस काम के लिए दस हजार सोने के सिक्के और दो माह का समय मांगते हैं।
महाराज कृष्णदेव राय तेनालीराम को सोने के सिक्के और दो माह का समय दे देते हैं और शर्त रखते हैं कि अगर तेनालीराम ऐसा न कर सके तो उन्हे कड़ा दंड दिया जाएगा। अन्य दरबारी तेनालीराम की कुशलता से काफी जलते हैं। और इस बात से मन ही मन बहुत खुश होते हैं कि तेनालीराम स्वर्ग नहीं खोज पाएगा और सजा भुगतेगा।
दो माह की अवधि बीत जाती है, महाराज कृष्णदेव राय तेनालीराम को दरबार में बुलवाते हैं। तेनालीराम कहते हैं के उन्होने स्वर्ग ढूंढ लिया है और वे कल सुबह स्वर्ग देखने के लिए प्रस्थान करेंगे।
अगले दिन तेनालीराम, महाराज कृष्णदेव राय और उनके खास मंत्रीगणों को एक सुंदर स्थान पर ले जाते हैं। जहां खूब हरियाली, चहचहाते पक्षी, और वातावरण को शुद्ध करने वाले पेड़ पौधे होते हैं। जगह का सौंदर्य देख महाराज कृष्णदेव राय अति प्रसन्न होते हैं। पर उनके अन्य मंत्री गण स्वर्ग देखने की बात महाराज कृष्णदेव राय को याद दिलाते रहते हैं।
महाराज कृष्णदेव राय भी तेनालीराम से उसका वादा निभाने को कहते हैं। उसके जवाब में तेनालीराम कहते हैं कि जब हमारी पृथ्वी पर फल, फूल, पेड़, पौधे, अनंत प्रकार के पशु, पक्षी, और अद्भुत वातावरण और अलौकिक सौन्दर्य है। फिर स्वर्ग की कामना क्यों? जबकि स्वर्ग जैसी कोई जगह है भी इसका कोई प्रमाण नहीं है।
महाराज कृष्णदेव राय को चतुर तेनालीराम की बात समझ आ जाती है और वो उनकी प्रसंशा करते हैं।बाकी मंत्री जलन के मारे महाराज को दस हज़ार सोने के सिक्कों की याद दिलाते हैं। तब महाराज कृष्णदेव राय तेनालीराम से पूछते हैं कि उन्होंने उन सिक्को का क्या किया?
तब तेनालीराम कहते हैं कि वह तो उन्होने खर्च कर दिये!
तेनालीराम कहते हैं कि आपने जो दस हजार सोने के सिक्के दिये थे उनसे मैंने इस जगह से उत्तम पौधे और उच्च कोटी के बीज खरीदे हैं। जिनको हम अपने राज्य विजयनगर की जमीन में प्रत्यर्पित करेंगे; ताकि हमारा राज्य भी इस सुंदर स्थान के समीप आकर्षक और उपजाऊ बन जाए।
महाराज इस बात से और भी प्रसन्न हो जाते हैं और तेनालीराम को ढेरों इनाम देते हैं। एक बार फिर बाकी मंत्री अपना छोटासा मुंह ले कर रह जाते हैं!
Related posts:
Moral Story "Swami Vivekananda's Test " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Children Story
English Moral Story "The bitter truth of life" for Kids, Full length Educational Story for Students ...
Children Story
English Short, Moral Story “Pointing Others Mistakes” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Moral Story
English Short, Moral Story “The four friends and the hunter" for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
English Short Moral Story “Baby Camel and Mother” Inspirational Story for Kids and Students of Class...
Moral Story
English Short, Moral Story “Sage Reply to Angry King” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Short Story
English Short, Moral Story “Challenges" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Moral Story
Hindi Moral Story "Motiyon ke Khet", "मोतियों के खेत” for Kids, Full length Educational Story for St...
Children Story
English Short, Moral Story “The Wolf and the Lamb” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Short Story "Perceptive" for Children, moral story for kids in English for competition with moral va...
Children Story
Hindi Moral Story "Bda Kaun”, बड़ा कौन” for Kids, Full length Educational Story for Students of Clas...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story "Dhol ki Pole”, “ढोल की पोले” for Kids, Full length Educational Story for Students...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Key to Happiness" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Children Story
English Short, Moral Story “The Thirsty Crow” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Short Story
Hindi Moral Story "Bina tel ki bati" "बिना तेल की बाती" Best Motivational Story of "Sai Baba of Shir...
Story
English Short, Moral Story “Engineer John Roebling Story" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Children Story
Hindi Akbar-Birbal Moral Story "Aadmi Ek Roop Teen", "आदमी एक रूप तीन" for Kids, Moral Story for Stu...
Children Story
Hindi Moral Story "Batuni Kachua”, “बतौनी कछुआ” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Chor ki Dadhi me Tinka", "चोर की दाढ़ी में तिनका" for Kids, Educatio...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story "Rasgulle ki Jad", "रसगुगुल्ले की जड़” for Kids, Full length Educational Story for ...
Children Story