Home » Hindi Stories » Hindi Moral Story “Teen Ajoobe Bhai”, “तीन अजूबे भाई” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Teen Ajoobe Bhai”, “तीन अजूबे भाई” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

तीन अजूबे भाई

अंग देश के एक गाँव मे एक धनी ब्राह्मण रहता था। उसके तीन पुत्र थे। एक बार ब्राह्मण ने एक यज्ञ करना चाहा। उसके लिए एक समुद्री कछुए की जरूरत हुई। उसने तीनों भाइयों को कछुआ लाने को कहा। वे तीनों समुद्र पर पहुँचे। वहाँ उन्हें एक कछुआ मिल गया।

बड़े ने कहा- “मैं भोजनचंग हूँ, इसलिए कछुए को नहीं छुऊँगा।”

मझला बोला- “मैं नारीचंग हूँ, मैं नहीं ले जाऊँगा।”

सबसे छोटा बोला- “मैं शैयाचंग हूँ, सो मैं नहीं ले जाऊँगा।”

वे तीनों इस बहस में पड़ गये कि उनमें कौन बढ़कर है। जब वे आपस में इसका फैसला न कर सके तो राजा के पास पहुँचे।

राजा ने कहा- “आप लोग रुकें। मैं तीनों की अलग-अलग जाँच करूँगा।”

इसके बाद राजा ने बढ़िया भोजन तैयार कराया और तीनों खाने बैठे।

सबसे बड़े ने कहा- “मैं खाना नहीं खाऊँगा। इसमें मुर्दे की गन्ध आती है।” वह उठकर चला। राजा ने पता लगाया तो मालूम हुआ कि वह भोजन श्मशान के पास के खेत का बना था।

राजा ने कहा- “तुम सचमुच भोजनचंग हो, तुम्हें भोजन की पहचान है।”

रात के समय राजा ने एक सुन्दर स्त्री को मझले भाई के पास भेजा।

स्त्री जैसे ही वहाँ पहुँची कि मझले भाई ने कहा- “इसे हटाओ यहाँ से। इसके शरीर से बकरी की दूध की गंध आती है।”

राजा ने यह सुनकर पता लगाया तो मालूम हुआ कि वह स्त्री बचपन में बकरी के दूध पर पली थी।

राजा बड़ा खुश हुआ और बोला- “तुम सचमुच नारीचंग हो।”

इसके बाद तीसरे भाई की बारी आई- तीसरे भाई को सोने के लिए सात गद्दों का पलंग दिया। जैसे ही वह उस पर लेटा कि एकदम चीखकर उठ बैठा। लोगों ने देखा, उसकी पीठ पर एक लाल रेखा खींची थी। राजा को ख़बर मिली तो उसने बिछौने को दिखवाया। सात गद्दों के नीचे उसमें एक बाल निकला। उसी से उसकी पीठ पर लाल लकीर हो गयी थीं।

राजा को बड़ा अचरज हुआ उसने तीनों को एक-एक लाख अशर्फियाँ दीं। अब वे तीनों कछुए को ले जाना भूल गये, वहीं आनन्द से रहने लगे।

इतना कहकर बेताल बोला- “हे राजन विक्रम! तुम बताओ, उन तीनों में से बढ़कर कौन था?”

राजा विक्रम ने कहा- “मेरे विचार से सबसे बढ़कर शैयाचंग था, क्योंकि उसकी पीठ पर बाल का निशान दिखाई दिया और ढूँढ़ने पर बिस्तर में बाल पाया भी गया। बाकी दो के बारे में तो यह कहा जा सकता है कि उन्होंने किसी से पूछकर जान लिया होगा।”

इतना सुनते ही बेताल फिर पेड़ पर जा लटका। राजा लौटकर वहाँ गया और उसे लेकर लौटा तो उसने अगली कहानी कही।

Related posts:

Moral Story "Heart Touching Father Son Story " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, ...

Children Story

Hindi Moral Story “Buri Sangati”, “बुरी संगति” for Kids, Full length Educational Story for Students ...

Children Story

Hindi Moral Story "Bagh aur Bagula”, “बाघ और बगुला” for Kids, Full length Educational Story for Stud...

Children Story

English Inspirational Story “Being Creative” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Hindi Moral Story "Kehne me Savdhani Barten", "कहने में सावधानी बरतें” for Kids, Full length Educati...

Children Story

English Short, Moral Story “Do Not Do Evil to Anyone” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...

Short Story

English Essay, Moral Story "Love and Time” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...

Short Story

Hindi Moral Story "Waiter ki Tip", "वेटर की टिप” for Kids, Full length Educational Story for Student...

Children Story

Hindi Moral Story "Upkaar”, "उपकार” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5,...

हिंदी कहानियां

English Moral Story "The Fruit of Experience" for Kids, Full length Educational Story for Students o...

Children Story

Hindi Moral Story “Guru Bhakti”, “गुरु भक्ति” for Kids, Full length Educational Story for Students o...

Children Story

English Short, Moral Story “The Crane and The Snake" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Short Story

English Essay, Moral Story “Four Wives” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...

Short Story

English Inspirational Story "Developing Self-control" Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "The Well Dispute" for Kids, Educational Story for Students of clas...

Short Story

English Short, Moral Story “The Fox and the Crane" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Count The Crows" for Kids, Educational Story for Students of class...

Moral Story

English Short, Moral Story “Engineer John Roebling Story" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...

Children Story

English Short, Moral Story “The Manager" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competit...

Moral Story

Hindi Moral Story "Sunder Tasveer", "सुंदर तस्वीर” for Kids, Full length Educational Story for Stude...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.