तेनालीराम का मरियल घोड़ा
राजा कृष्णदेव राय का घोड़ा अच्छी नस्ल का था इसलिए उसकी कीमत ज्यादा थी। तेनालीराम का घोड़ा मरियल था। तेनालीराम उसे बेचना चाहते थे, पर उसकी कीमत बहुत ही कम थी। वे चाहकर भी बेच नहीं पाते थे।
एक दिन राजा कृष्णदेव राय और तेनालीराम अपने-अपने घोड़े पर सवार होकर सैर को निकले। सैर के दौरान राजा ने तेनालीराम के घोड़े की मरियल चाल देखकर कहा, ‘कैसा मरियल घोड़ा है तुम्हारा, जो कमाल मैं अपने घोड़े के साथ दिखा सकता हूं, वह तुम अपने घोड़े के साथ नहीं दिखा सकते।’
तेनालीराम ने राजा को जवाब दिया, ‘महाराज जो मैं अपने घोड़े के साथ कर सकता हूं वह आप अपने घोड़े के साथ नहीं कर सकते।’
राजा मानने को जरा भी तैयार नहीं थे। दोनों के बीच सौ-सौ स्वर्ण मुद्राओं की शर्त लग गई।
दोनों आगे बढ़े। सामने ही तुंगभद्रा नदी पर बने पुल को वे पार करने लगे। नदी बहुत गहरी और पानी का प्रवाह तेज था। उसमें कई जगह भंवर दिखाई दे रहे थे।
एकाएक तेनालीराम अपने घोड़े से उतरे और उसे पानी में धक्का दे दिया।
उन्होंने राजा से कहा, ‘महाराज अब आप भी अपने घोड़े के साथ ऐसा ही करके दिखाइए।’
मगर राजा अपने बढ़िया और कीमती घोड़े को पानी में कैसे धक्का दे सकते थे। उन्होंने तेनालीराम से कहा, ‘न बाबा न, मैं मान गया कि मैं अपने घोड़े के साथ यह करतब नहीं दिखा सकता, जो तुम दिखा सकते हो।’
इस पर राजा ने तेनालीराम को सौ स्वर्ण मुद्राएं दे दीं।
‘पर तुम्हें यह विचित्र बात सूझी कैसे?’ राजा ने तेनालीराम से पूछा।
‘महाराज, मैंने एक पुस्तक में पढ़ा था कि बेकार और निकम्मे मित्र का यह फायदा होता है कि जब वह नहीं रहे, तो दुख नहीं होता।’ तेनालीराम की यह बात सुनकर राजा ठहाका लगाकर हंस पड़े।
Related posts:
English Inspirational Story “Impressions Last” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Kanhiya ki Hajir Jbabi", "कन्हैया की हाज़िर जवाबी” for Kids, Full length Educatio...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "The Jealous Courtiers" for Kids, Educational Story for Students of...
Short Story
English Short, Moral Story “Listening to Sound of Silence" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Two Brave Women" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
English Short, Moral Story “Good Deeds Never Go Unrewarded” for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...
Short Story
English Short, Moral Story “The monkey and the log" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Hungry Mouse" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Moral Story
English Short, Moral Story “Never Lose you Value” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
Hindi Moral Story "Udati Hui Afvah ”, “उड़ती हुई अफवाह” for Kids, Full length Educational Story for S...
Children Story
English Short, Moral Story “The sage and the mouse" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Short, Moral Story “Always Help others” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
English Short, Moral Story “Find Your Own Vision to Achieve Goal” for Kids and Children for Class 5,...
Moral Story
Short Story "Tippy and Kitty" for Children, moral story for kids in English for competition with mor...
Children Story
English Moral Story "Your own karma" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...
Children Story
Hindi Moral Story "Dene Wala Jab Bhi Deta Chappar Phad ke ", "देनेवाला जब भी देता छप्पर फाड़ के" for ...
Children Story
Short Story " When Adversity Knocks" for Children, moral story for kids in English for competition w...
Children Story
English Inspirational Story "The Remedy for a Stressful Life" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Inspirational Story “Be Your Own Rival” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Kadve Bol", "कड़वे बोल” for Kids, Full length Educational Story for Students of Cl...
Children Story