Home » Hindi Letter Writing » Mitra ko uski patni ki mrityu par samvedna prakat karte hue patra “मित्र को उसकी पत्नी की मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते हुए पत्र ” Sample Hindi Letter

Mitra ko uski patni ki mrityu par samvedna prakat karte hue patra “मित्र को उसकी पत्नी की मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते हुए पत्र ” Sample Hindi Letter

मित्र को उसकी पत्नी की मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते हुए पत्र ।

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

सी 8, मॉडल टाउन,

दिल्ली।

दिनांक 13 अप्रैल,

प्रिय प्रवीण,

सप्रेम नमस्ते ।

अभी सुमन भाभी की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु के समाचार ने मुझे विक्षिप्त-सा कर दिया है। ऐसी स्थिति में तुम्हें क्या लिखकर सांत्वना दूं? कल का सुख संपदा से पूर्ण प्रणय नीड़ आज सूना पड़ा, तुम्हें खाने को दौड़ रहा होगा। सुमन भाभी के भीने-भीने स्नेह की अनगिनत स्मृतियाँ तुम्हें बारंबार आकर कचोट रही होंगी । जब उनके वियोग से यहाँ मेरा बुरा हाल है और हृदय छलनी हुआ जा रहा है, तो तुम्हारी क्या गति होगी ? इसका अनुमान करते ही कलेजा मुँह को आने लगता है । फिर भी मैं तुम्हारे इस दुख को दूर नहीं कर सकता।

बंधुवर ! सुमन भाभी सती लक्ष्मी स्वरूपा थीं । उनके जीवन काल में तुम स्वछंद पंछी की तरह विचरते थे । घर गृहस्थी की ओर से तुम्हें निश्चित कर रखा था । अब तुम्हें वह भी संभालनी होगी। उनकी धरोहर का पूरा-पूरा ध्यान रखना होगा । उस अबोध बच्ची को माँ का वियोग न खटकने पाये । पिता के साथ-साथ अब तुम उसकी माँ भी हो । इसलिए तुम्हें धैर्य धारण करना ही होगा। इसके अलावा और कोई चारा नहीं है।

प्रवीण ! सुमन भाभी चली गईं, उन्हें किसी प्रकार भी लौटाया नहीं जा सकता। अब उनकी स्मृति चिह्न रह गई है कविता । अपनी जीवन सहचरी के इस चिह्न को पाल-पोसकर ऐसा बना दो कि इसके साथ ही उनका नाम भी अमर हो जाए । इससे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी और तुम्हारा ध्यान भी बँट जाएगा। मेरा सहयोग किसी प्रकार संभव हो, तो तत्काल सूचित करना । इससे अच्छा यह है कि तुम कविता को लेकर कुछ दिनों के लिए यहाँ चले आओ । तुम्हारा मन बहल जाएगा। मैं तुम्हारी राह देखूगा ।

जीवन एक संघर्ष है। इसकी कसौटी पर ही कसकर मानव खरा उतरता है । अब भगवान ने तुम्हें यह समय दिखाया है । धैर्य से काम लो ।

शेष मिलने पर ।

तुम्हारा स्नेहभाजन,

अरुण

Related posts:

Dussehre ki Chuttiyo me aane ka Nimantra dete hue mitra ko patra "दशहरे की छुट्टियों में आने का निमं...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Shaher me Badhte Hue Dhwani Pradushan ke bare me Sampadak ko Patra ”, “ध्वनि प्रदूष...

Hindi Letter Writing

Shishya dwara paramarsh hetu pradhyapak dwara uttar me patra “शिष्य द्वारा परामर्श हेतु प्राध्यापक द...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Schooter Chori ki Report ke liye Patra”, “स्कूटर चोरी की रिपोर्ट के लिए पत्र” for C...

Hindi Letter Writing

Badh se ghire logo ke vishay mein Bhatije ka Chacha ji ko patra "बाढ़ से घिरे लोगों के विषय में भतीज...

Hindi Letter Writing

Vidyalaya ke Varshik Utsav ke liye nimantran patra “विद्यालय के वार्षिकोत्सव के लिए निमंत्रण-पत्र” S...

Hindi Letter Writing

Dada ji ki aur se apne Pote ko ek patra "दादा जी की और से अपने पोते को एक पत्र " Sample Hindi Letter...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Van Mohatsav ke liye Nagar Pramukh ko Amantran Patra”, “वन मोहोत्सव के लिए नगर प्रम...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on Mohalle me Apradhik Tatvo ke badhne par Thana-Adhyaksh ko Petrolling badhane ka anur...

Hindi Letter Writing

Bhatije ka patra chacha ji ke naam par aupcharik patra "भतीजे का पत्र चाचा के नाम - औपचारिक" Sample ...

Hindi Letter Writing

Mitra ki aur se santwana patra ka jwab dete hue mitra ko patra "मित्र की और से सांत्वना पत्र का जवाब...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Ek din apne saath bitane ke liye Amantran patra”, “मित्र को एक दिन अपने सा...

Hindi Letter Writing

Shaher me Saaf Pani na Minle par Swasthya Adhikari ko Patra “साफ पेयजल न मिलने की शिकायत करते हुए अप...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Khadya Padartho me Milavat ki Jankari dete hue Adhikari ko Patra”, “खाद्य पदार्थों ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hostel  se Pitaji ko Pocket Money Bhejne ke Liye Anurodh Patra”, “हास्टल से पिताजी ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Pitaji ko Patra likhkar apne rog ka ilaj acche doctor se karaye ”, “पिताजी को पत्र ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Doodh mein Milavat ki Jankari dete hue Swasthy Adhikari ko Patra”, “दूध में मिलावट ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Sampadak ko Chunav ke Karan Ghar ki Diwar Poster se Gandi hone ne ke karan patra”, ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Pariksha Ke dino me Loud-Speakers ka Shor Badhne par SHO ko Patra”, “परीक्षा के दिन...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Apne Janamdin par mitra ko Nimantran Patra”, “अपने जन्मदिन पर मित्र को निमंत्रित पत...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.