Home » Hindi Letter Writing » Mitra ko uski vipatti par sahanbhuti prakat karte hue patra “मित्र को उसकी विपत्ति पर सहानुभूति प्रकट करते हुए पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Mitra ko uski vipatti par sahanbhuti prakat karte hue patra “मित्र को उसकी विपत्ति पर सहानुभूति प्रकट करते हुए पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

मित्र को उसकी विपत्ति पर सहानुभूति प्रकट करते हुए पत्र

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

814, कुंडेवालान,

दिल्ली।

दिनांक 13 अगस्त,

प्रिय बंधुवर,

सप्रेम नमस्ते ।

आज आपका कृपा पत्र मिला । पढकर अत्यंत दुख हुआ । ऐसे स्थान पर जहाँ आप रहते हैं प्रायः कम ही वर्षा हुआ करती है। किंतु इस बार अचानक अतिवृष्टि के कारण आपके मकान को क्षति पहुँची। आर्थिक संकटों में आप पहले ही कई मास से घिरे हुए हैं। घर में माता जी असाध्य रोग से पीडित हैं। यह मेरा भी दुर्भाग्य ही है कि इतने दिनों तक मुझे आपका कोई समाचार प्राप्त न हो सका । इसे ईश्वरीय प्रकोप कहा जाए या जीवन की परीक्षा, कुछ समझ में नहीं आता।

बंधु । मेरा दृष्टिकोण तो यह रहा कि यदि धैर्य के साथ कठोर परिश्रम किया जाए तो लक्ष्मी अवश्य हमारे पग चूमेगी । जीवन में विपत्तियों का सामना करना ही सुख की राह को प्रशस्त करना है । विश्वास रखिए, यह आपदा के बादल कुछ ही दिनों में नष्ट हो जाएँगे। मैं यथाशक्ति आपकी सहायता करता रहूँगा । इच्छा तो कुछ और ही है, पर अभी मैं मनीआर्डर द्वारा केवल 250 रुपये ही भेज रहा हूँ। आप निस्संकोच पत्र लिखते रहिएगा।

हमारी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपका परिवार शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से सुखी व संपन्न रहे । माता जी तथा भाभी जी को नमस्ते व बच्चों को प्यार ।

पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में ।

आपका अभिन्न मित्र,

भास्कर

Related posts:

Hindi Letter on “Mitra ko uski Behan ki Mrityu Covid-19 se hone par Santwana patra”, “मित्र जिसकी बह...
Hindi Letter Writing
Videsh mitra ko apni bhasha tha apne desh me hi rehne ke vishay me patra “विदेशी मित्र को अपनी भाषा ...
Hindi Letter Writing
Putra ke Vihah Mohotsav mein sammilit hone ke liye Nimantran patra “पुत्र के विवाहोत्सव में सम्मिलि...
Hindi Letter Writing
Hindi Letter on “Van Vibhag Dwara lagaye gye vriksho ki Dasha batate hue Sampadak ko Patra”, “वन विभ...
Hindi Letter Writing
Hindi Letter on “Mata ji ko Behan ki shikayat karte hue Patra”, “माता जी को बहन की शिकायत करते हुए प...
Hindi Letter Writing
Hindi Letter on “Hindi Vibhag ke Adhyaksh ko Amantrit karte hue Patra ”, “हिन्दी विभाग के अध्यक्ष को...
Hindi Letter Writing
Hindi Letter on “Chote Bhai ko Fijulkharchi par niyantran karne ke bare me patra”, “छोटे भाई को फिजू...
Hindi Letter Writing
Shaher mein Bijli ki Apurti ki Samasya ke liye Adhikari ko Patra “क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्य...
Hindi Letter Writing
Patra Lekhan ke Mahatva ki Upyogita ko batate hue mitra ko patra ” “पत्र-लेखन के महत्त्व को रेखांकित...
Hindi Letter Writing
Hindi Letter on “Hostel me reh rahe chote bhai ko acche mitra ke gun batate hue patra”, “हास्टल में ...
Hindi Letter Writing
Rin lene ke liye mitra ko patra “ऋण लेने के लिए मित्र को पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.
Hindi Letter Writing
Hindi Letter on “Mitra ko Parvatiya Sthal ki Yatra ke Anubhav Batate hue patra”, “पर्वतीय स्थल की या...
Hindi Letter Writing
Pita ki Mrityu par samvedna prakat karte hue mitra ko patra "पिता की मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते हु...
Hindi Letter Writing
नगर निगम को पत्र में आपकी कालोनी की खुदी हुई सड़क की मरम्मत हेतु पत्र for Class 7, 8, 9, 10, 12 Stude...
Hindi Letter Writing
धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के मनमाने प्रयोग से होने वाली परेशानियों का उल्लेख करते हुए थानाध्यक्ष...
Hindi Letter Writing
Hindi Letter on “Videshi Mitra ko apne Vidyalaya bare me batate hue patra”, “अपने विद्यालय की विशेषत...
Hindi Letter Writing
Hindi Letter on Patra dwara apne mitra ko bataiye Continuous and Comprehensive Evaluation CCE paditi...
Hindi Letter Writing
Hindi-Sahitya parishad ki aur se nimantran patra “हिंदी साहित्य परिषद की ओर से निमंत्रण-पत्र” Sample...
Hindi Letter Writing
Bus Condustor ke Vinamra Vyavhar ke liye Parivan Nigam ke Prabandhak ko Patra,बस-कंडक्टर के विनम्र व...
Hindi Letter Writing
Hindi Letter on “Mitra ko Na Milne par Kshama Hetu patra”, “अपने मित्र को न मिलने पर क्षमा हेतु पत्र...
Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.