Home » Hindi Letter Writing » Vidyalaya ke Varshik Mohotsav ka varnan karte hue Mitra ko patra “विद्यालय के वार्षिकोत्सव का वर्णन करते हुए मित्र को पत्र” Sample Hindi Letter

Vidyalaya ke Varshik Mohotsav ka varnan karte hue Mitra ko patra “विद्यालय के वार्षिकोत्सव का वर्णन करते हुए मित्र को पत्र” Sample Hindi Letter

विद्यालय के वार्षिकोत्सव का वर्णन करते हुए मित्र को पत्र।

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

7, छात्रावास,

रामजस कॉलिज,

विश्वविद्यालय मार्ग, दिल्ली ।

दिनांक 12 मई, ….

प्रिय विनोद,

सप्रेम!

अत्र कुशलं तत्रास्तु । बहुत दिनों के बाद आज तुम्हारा पत्र मिला । प्रियवर ! तुम बहुत ही भाग्यशाली हो, जो इस समय नैनीताल की पर्वतीय सुषमा का आनंद ले रहे हो। हमें तो कम-से- कम चालीस दिन और इस दग्ध गरमी में झुलसना पडेगा । आश्चर्य तो इस बात का है कि उस आनंदमय वातावरण में भी तुम्हें कॉलिज के वार्षिकोत्सव का स्मरण कैसे रह आया ? अच्छा तो यह होता कि पत्र में तुम नैनीताल के रम्य स्थलों के विषय में मुझे लिख कर भेजते, पर उल्टे बाँस बरेली को ! तुम्हारा अनुरोध ही मुझे मान्य है । अब वार्षिकोत्सव का विस्तृत वर्णन पढ़ने के लिए तैयार हो जाओ।

इस वर्ष कॉलिज के वार्षिकोत्सव में विशेष आकर्षण था. गणतंत्र भारत के राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुलकलाम का उद्घाटन भाषण और मालिनी सान्याल का भरतनाट्यम नृत्य । स्वागताध्यक्ष का पद कॉलिज के भूतपूर्व प्रधानाचार्य जी ने ग्रहण किया था । प्रसिद्ध विद्वान एवं साहित्यकार डॉ० नरेंद, अमिताभ बच्चन, डॉ. आलोक कुमार, श्री शरण, यज्ञदत्त शर्मा आदि भी उपस्थित थे । कॉलिज के कुछ छात्रों ने वाद-विवाद की गोष्ठी में भाग लिया । इसमें दिल्ली के सभी कॉलिजों के चुने हुए छात्र भाग ले रहे थे। पर इस प्रतियोगिता में अपने कॉलिज का छात्र अतुल विजयी रहा। रात्रि के समय कवि गोष्ठी हुई । इसमें राजधानी के कुछ चुने हुए कवियों ने भाग लिया । दूसरे दिन कॉलिज की ड्रामेटिक क्लब ने ‘भूखा इंसान’ ड्रामा पेश किया । यह अभिनय की दृष्टि से बहुत ही सफल रहा। तृतीय दिन का कार्यक्रम नाच रंग का था। मालिनी सान्याल, पुष्पा सहगल एंड पार्टी ने दर्शकों के दिल को मोह लिया । इस कार्यक्रम के उपरांत पुरस्कार दिए गए। कई पुरस्कार अपने कॉलिज के छात्र-छात्राओं को मिले । तत्पश्चात राष्ट्रीय गान के साथ वार्षिकोत्सव समाप्त हुआ ।

अब तुम नैनीताल के दर्शनीय स्थलों का पूरा-पूरा उल्लेख लिखकर भेजना ताकि मैं यहाँ गरमी में झुलसता हुआ भी उसका थोड़ा बहुत आनंद ले सकूँ।

मौसी जी व मौसा जी को नमस्ते तथा मंजु को मृदुल प्यार कहना । पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में ।

तुम्हारा अभिन्न मित्र,

लक्ष्मीकांत

Related posts:

Patra Lekhan ke Mahatva ki Upyogita ko batate hue mitra ko patra “पत्र-लेखन के महत्त्व को रेखांकित क...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Garmiyo ki Chuttiyo me Tracking me jane ke liye Patra”, “मित्र को गर्मियों...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Postmaster se Dakiye ki Shikayat karte hue Patra”, “पोस्ट मास्टर से डाकिए की शिकायत...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Paryatan Sthano me Bhojan aur Aawas ki jankari dete hue Adhikari ko patra”, “पर्यटन...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ke Janamdin par Badhai Patra”, “मित्र के जन्मदिन पर बधाई-पत्र” for Class 7, 8...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hindi Vaad-Vivad Pratiyogita me Pratham aane par Mitra ko Badhai Patra”, “हिंदी वाद...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko uski Safalta par Badhai patra”, “मित्र को उसकी शानदार सफलता पर बधाई-पत्र” ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Chote Bhai ko Fijulkharchi par niyantran karne ke bare me patra”, “छोटे भाई को फिजू...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Car Durghatna me Mitra ke Mata-Pita ki Mrityu par Mitra ko Samvedna Patra”, “कर दुर...

Hindi Letter Writing

Lekhni mitra ko uske pichle patra ka jwab dete hue patra "लेखनी मित्र को उसके पिछले पत्र का जवाब देत...

Hindi Letter Writing

Mitra ko Bimiri mein santwana dete hue patra "मित्र को बीमारी में सांत्वना देते हुए पत्र" Sample Hin...

Hindi Letter Writing

Pradhan Mantri banne par badhai patra “प्रधानमंत्री बनने पर बधाई पत्र” Sample Hindi Letter Writing E...

Hindi Letter Writing

Rin lene ke liye mitra ko patra “ऋण लेने के लिए मित्र को पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Hindi Letter Writing

Shaher me Saaf Pani na Minle par Swasthya Adhikari ko Patra “साफ पेयजल न मिलने की शिकायत करते हुए अप...

Hindi Letter Writing

Mitra ko Vivah sambandhi batchit chalane ke vishay ke uttar me patra “मित्र को विवाह संबंधी बातचीत च...

Hindi Letter Writing

Mitra ko uski vipatti par sahanbhuti prakat karte hue patra "मित्र को उसकी विपत्ति पर सहानुभूति प्रक...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Apne Janamdin par Amantran patra”, “मित्र को अपने जन्मदिन पर आमंत्रण-पत्र”...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Khadya Padartho me Milavat ki Jankari dete hue Adhikari ko Patra”, “खाद्य पदार्थों ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Kanun Vyavastha ki Bigadti Stithi ke liye Police Adhikshak ko Patra”, “कानून और को ...

Hindi Letter Writing

Colony mein Sarvjanik Nalka Lagvane hetu Nigam Adhikari ko Patra “कॉलोनी में सार्वजनिक नल लगवाने के ...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.