रस्सी का जादू
एक गांव में एक किसान रहता था, किसान के तीन बेटे थे और तीन बहुएं थीं, किसान के पास थोड़ी बहुत जमीन थी जिस में मेहनत कर के किसान की रोजी रोटी चलती थी, एक साल सूखे के कारण फसल नहीं हुई , किसान ने सोचा शहर में जाकर मेहनत मजदूरी कर के रोटी का जुगाड़ किया जाए, किसान अपने परिवार को साथ लेकर शहर की तरफ चल दिया, दिन में जब धूप तेज हो गई तो किसान ने सोचा कुछ देर के लिए किसी पेड़ के नीचे बैठा जाए, वे एक घनी छाया वाले बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गए, किसान ने सोचा कि खाली बैठने से भला कोई काम कर लिया जाए, उसने अपने एक बेटे से कहा कि तुम जाकर जूट ले आओ, दूसरे बेटे से कहा तुम कहीं से सब्जी ले आओ, तीसरे बेटे से कहा तुम कहीं से खाने का बाकी सामान ले आओ, किसान ने अपनी बहुओं को भी काम पर लगा दिया, एक को कहा तुम पानी ले आओ , दूसरी से कहा तुम लकड़ी ले आओ, तीसरी से कहा तुम आटा गूंध लो, सब अपने अपने काम पर लग गए, जूट आने पर किसान रस्सी बनाने में लग गया, जिस पेड़ के नीचे वे बैठे थे उस पेड़ में एक दानव रहता था, दानव यह सब कुछ देख रहाथा, उसे रस्सी के बारे में कुछ समझ नहीं आई, वह पेड़ से नीचे उतरा और किसान से पूछने लगा आप इस रस्सी से क्या करोगे? किसान कुछ नहीं बोला अपना काम करता रहा, दानव ने फिर किसान से पूछा :आप यह रस्सी क्यूँ बना रहे हैं, किसान ने कहा तुम्हें बांधने के लिए, यह सुन कर दानव डर गया और बोला आप को जो कुछ भी चाहिए मैं देने को तैयार हूँ, आप मुझे छोड़ दीजिए, यह सुन कर किसान ने कहा मुझे अभी एक बक्सा सोने का भरा हुवा देदो तो में तुम्हें छोड़ दूंगा, दानव उसी समय एक बक्सा सोने से भरा हुवा ले आया और किसान से बोला ये लो सोने से भरा बक्सा और यहाँ से चले जाओ, किसान ने सोने का बक्सा लिया और गांव की तरफ चल दिया,
किसान के दिन अच्छे कटने लग गए, किसान के ठाट बाट देख कर उसके पडोसी ने इसके बारे में जानना चाहा तो किसान ने सारा किस्सा पडोसी किसान को बतादिया, पडोसी किसान लालच में आ गया, उस ने भी यह तरकीब अपनाने की सोची, वह अपने सारे परिवार के साथ चल दिया, उसी पेड़ के नीचे वह भी जा बैठा जिस पेड़ में दानव रहता था, पडोसी किसान ने अपने बेटे से कहा कि तुम कहीं से जूट ले आओ,दूसरे बेटे से कहा तुम कहीं से सब्जी ले आओ, तीसरे बेटे से कहा तुम खाने का बाकी सामान ले आओ, फिर उसने अपनी बहुओं को भी कहा कि तुम पानी ले आओ,तुम लकड़ी ले आओ और तुम आटा गूंध लो, पर किसी ने भी पडोसी किसान की नहीं सुनी .
Related posts:
Hindi Moral Story "Kabhi Haar Nhi Manni Chahiye", "कभी हार नहीं माननी चाहिए” for Kids, Full length E...
Children Story
Hindi Moral Story "Zindagi ka Kadva Sach”, “ज़िंदगी का कड़वा सच” for Kids, Full length Educational S...
Children Story
English Short Moral Story “Baby Camel and Mother” Inspirational Story for Kids and Students of Class...
Moral Story
English Short, Moral Story “A Wicked Man and A Kind Bear" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Moral Story
Short Story " Her Dream Bicycle" for Children, moral story for kids in English for competition with ...
Children Story
Hindi Moral Story "Jadui Kuyen", "जादुई कुएं” for Kids, Full length Educational Story for Students o...
Children Story
English Moral Story "Perseverance through Adversity" for Kids, Full length Educational Story for Stu...
Children Story
English Short, Moral Story “The Donkey and The Load of Salt" for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
English Short, Moral Story “Helping and Sharing give Ultimate Happiness” for Kids and Children for C...
Moral Story
English Moral Story "Most Precious Gift" for Kids, Full length Educational Story for Students of Cla...
Children Story
English Short, Moral Story “Never Disparage others Danger" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
English Moral Story "Thomas Edison" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5,...
Children Story
English Short, Moral Story “The Boot in the Jungle" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Inspirational Story “Turn Weaknesses into Strengths” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Moral Story "Salesman Honesty " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
English Short, Moral Story “The Worry Men" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Moral Story
English Essay, Moral Story “The bandage of Complaint” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Short Story
English Short, Moral Story “The Milkmaid” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Short Story
English Short, Moral Story “Bliss of Happiness" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
English Short Moral Story “Puppies for Sale” Inspirational Story for Kids and Students of Class 5, 6...
Short Story