किसी कार्य को करने का अंजाम
एक कंजूस महिला की यह आदत थी कि जैसे ही मुर्गे ने भोर में बांग लगाई- ‘कुंकडू-कूं और उसने अपनी नौकरानियों को उनके बिस्तरों से उठाना शुरू कर दिया।
नौकरानियां जवान मगर काहिल थी। उन्हें इस तरह अपनी मालकिन द्वारा गहरी नींद से उठाया जाना बिल्कुल पंसद नहीं था। वे चाहती थीं कि किसी प्रकार इस समस्या का हल निकल आए।
वह मुर्गा उनके लिए सबसे अधिक चिंता का विषय था। चाहे गरमी हो या बरसात, जाड़ा हो या बसन्त, बेरोकटोक सूर्य की निर्मल किरणें धरती पर पड़ते ही वह बांग देना शुरू कर देता था।
उसकी बांग की आवाज सुनकर वह कंजूस महिला खुद तो उठ ही जाती, साथ ही गहरी नींद सोती हुई अपनी नौकरानियों को भी उठा देती।
”यह सब उस मुर्गे के कारण होता है। उसकी वजह से ही हमारी नींद में खलल पड़ती है। हमारी इस समस्या का हल यही है कि हम उस मुर्गे को ही जान से मार दें।“ उनमें से एक नौकरानी ने अपनी राय दी।
उसकी बात सुनकर सभी नौकरानियां काफी खुश हुई। उन्होंने मुर्गे को मारने की एक योजना भी बनाई।
एक दिन मौका पाकर उन्होंने मुर्गे को पकड़ा और एकांत में ले जाकर उसकी गरदन ऐंठ कर उसे जान से मार दिया।
अब वे सभी यह सोचकर प्रसन्न थीं कि न तो मुर्गा भोर में बांग देगा और न ही मालकिन उठकर उन्हें जगाएगी। इस प्रकार उन्हें सुबह देर तक सोए रहने का अवसर प्राप्त हो जाएगा।
मगर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अब मालकिन के पास चूंकि सही समय जानने का कोई साधन नहीं था, इसलिए वह सूर्य निकलने के बहुत पहले या कभी कभी आधी रात को ही उठ बैठती और साथ ही अपनी नौकरानियों को भी उठा देती।
नौकरानियों ने अपनी समस्या के हल के लिए मुर्गे को जान से मारा था, मगर हाय रे भाग्य! इससे उनकी समस्या बजाय घटने के और बढ़ गई।
शिक्षा/Moral:-किसी कार्य को करने से पहले उसका अंजाम पहले सोचो।
Related posts:
Hindi Moral Story "Urti Hui Afwah”, "उरती हुई अफवाह” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The talkative tortoise" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Short, Moral Story “Father Son Conversation" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
English Moral Story "Smart cat" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, ...
Children Story
English Inspirational Story “Don't Expect Gratitude” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “The Milkmaid” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Short Story
English Short, Moral Story “King Bruce and the Spider" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Moral Story
English Short, Moral Story “Beautiful Flowers on Other Side” for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
English Short, Moral Story “The monkey and the log" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Short, Moral Story “Reason for Sharing" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
English Inspirational Story "Be Assertive, Not Aggressive" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Moral Story "The Thoughtful Work is Never Painful" for Kids, Full length Educational Story f...
Children Story
English Short, Moral Story “Aharsi the Bengal Tiger" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Buddhas Plough and Sow” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
Short Story "The Iron Box" for Children, moral story for kids in English for competition with moral ...
Children Story
English Short, Moral Story “The Monkey and the Crocodile" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Children Story
Hindi Moral Story "Teen Putle”, “तीन पुतले” for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
Children Story
English Short, Moral Story “East or West Home is the Best" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
Moral Story "Being Honest " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Children Story
English Short, Moral Story “The Brahmin and the three thugs" for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story