Home » Children Story » Hindi Moral Story “Bagal me Chora Nagar Dhindora”, “बगल में छोरा नगर ढिंढोरा” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Bagal me Chora Nagar Dhindora”, “बगल में छोरा नगर ढिंढोरा” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

बगल में छोरा नगर ढिंढोरा

एक पंडित जी थे। उनके पास एक मोटी ताजी दुधारू गाय थी। यह गाय किसी ने उन्हें दान में दी थी। गाय के कारण घर में दूध, घी, दही की कमी नहीं होती थी। खा पीकर पंडित जी मोटे तगड़े होते जा रहे थे।

एक शाम की बात है, पंडित जी जैसे ही दूध दुहने गोशाला पहुंचे तो गाय वहां से गायब मिली। खूंटा भी उखड़ा हुआ था। पंडित जी की जान सूख गई।

उन्होंने सोचा-”हो न हो गाय कहीं निकल भागी है।“ गाय चूंकि उन्हें बहुत प्रिय थी सो वह फौरन ढूंढ़ने निकल पड़े।

थोड़ी दूर पर पंडित जी को एक गाय चरती हुई दिखाई दी। वह खुश हो गए। लेकिन सांझ के झुरमुट में यह नहीं जान पाए कि जिसे वह अपनी गाय समझ बैठे हैं, वह पड़ोसी का मरखना सांड़ है।

उन्होंने लपककर ज्यों ही रस्सी थामी कि सांड़ भड़क उठा। जब तक सारी बात समझ में आती, देर हो चुकी थी। सांड़ हुंकारता हुआ उनके पीछे दौड़ पड़ा। थुलथुल शरीर वाले पंडित जी हांफते हांफते गिरते पड़ते भाग खड़े हुए।

भागते भागते उनका दम निकला जा रहा था और सांड़ था कि हार मानने को तैयार ही नहीं था। आखिरकार एक गड्डा देखकर पंडित जी उसमें धप से कूद गए। सांड़ फिर भी न माना। पीछे पीछे वह भी गड्डे में उतर पड़ा।

पंडित जी फिर भागे। अबकी बार उन्हें भूसे का एक ढेर दिखा, पंडित जी उस पर कूद गए और दम साधकर पड़े रहे। सांड़ ने भूसे के दो एक चक्कर लगाए और थोड़ी देर ठहर कर इधर उधर उन्हें तलाशता रहा, फिर चला गया।

भूसे के ढेर से पंडित जी वापस आए तो उनका रूप बदल चुका था। पूरे शरीर पर भूसा चिपक गया था। वह किसी दूसरे ग्रह के जीव नजर आ रहे थे। तभी उधर से गुजरते हुए एक आदमी की नजर उन पर पड़ी। वह डरकर चीख उठा।

उसकी चीख सुनकर दस बीस आदमी मदद को आ जुटे। अब आगे आगे पंडित जी और पीछे पीछे सारे लोग।

वह चीखते रहे-”भाइयों, मैं हूं पंडित जी….“ पर लोगों ने एक न सुनी।

आखिरकार बचने का एकमात्र उपाय देखकर पंडित जी एक तालाब में कूद पड़े, तन से भूसा छूटा तो लोग हैरान रह गए। जब सारे लोगों को उनकी रामकहानी मालूम हुई तो सारे वापस अपने घरों को लौट गए।

पंडित जी गाय की खोज में हांफते हांफते आगे बढ़े। गांव के बाहर आम के बाग थे। गाय चरती हुई अक्सर उधर चली जाती थी। पंडित जीम न में एक आशा की किरण लिए आगे बढ़े। उन दिनों आम पकने लगे थे। रखवाले बागों में झोंपड़ी बनाकर रखवाली करते थे। जब उन्होंने चुपके चुपके किसी को

बाग में घुसते देखा तो लाठी लेकर शोर मचाते हुए उस और दौड़ पड़े जिस ओर से पंडित जी आ रहे थे। पंडित जी के होश उड़ गए। वह सिर पर पैर रखकर भाग खड़े हुए।

भागते भागते वह एक खेत में पहुंचे। खेत में खरबूजे और ककड़ियां बोई थीं। खेत के रखवाले ने गोल मटोल पंडित जी को देखा तो समझा कोई जानवर घुस आया है। वे लाठियां और जलती मशालें लेकर उनके पीछे लपक लिए। अब पंडित जी का धैर्य टूट गया। इस बार भागे तो सीधा घर जाकर रूके।

उनकी हालत देखकर पंडिताइन ने पूछा-”क्यों जी कहां से आ रहे हो?“

पंडित जी हांफते हुए बोले- ”मैं गाय की खोज में दुबला हो गया और तुम पूछती हो कि कहां से आ रहे हो?“

“गाय की खोज? गाय तो घर के पीछे बंधी है। गौशाला का खूंटा उखड़ गया था। इसलिए मैंने गाय को घर के पीछे ले जाकर बांध दिया था।“

पंडिताइन की बात सुनकर पंडित जी ने सिर पीट लिया।

Related posts:

Hindi Moral Story "Lobh nhi krna chahiye", "लोभ नहीं करना चाहिये” for Kids, Full length Educational ...

Children Story

English Short, Moral Story “The Brahmin and the three thugs" for Kids and Children for Class 5, 6, 7...

Moral Story

Hindi Moral Story “Lalchi Kutta”, “लालची कुत्ता” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Children Story

Hindi Moral Story “Chatur Kova”, “चतुर कौआ” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Children Story

English Inspirational Story “Great Ideas Require Full Concentration” Moral Story for kids and Studen...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Wolf and the Lamb” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Moral Story

Hindi Moral Story "Ahankari ka Ant”, "अहंकारी का अंत” for Kids, Full length Educational Story for St...

हिंदी कहानियां

English Inspirational Story “Strengths Must Shine Brighter than Flaws” Moral Story for kids and Stud...

Moral Story

English Short, Moral Story “Fathers Eyes” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...

Short Story

Hindi Moral Story "Chatur Gidh”, “चतुर गिद्दर” for Kids, Full length Educational Story for Students ...

हिंदी कहानियां

English Short, Moral Story “Keep Your Dream” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...

Children Story

Hindi Moral Story "Mahamoorkh ki Upadhi", "महामूर्ख की उपाधि” for Kids, Full length Educational Stor...

Children Story

English Moral Story "Talkative Turtle" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class...

Children Story

English Essay, Moral Story “The Club 99” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competit...

Short Story

Moral Story "How will You Respond " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Children Story

English Moral Story "Never Give Up " for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...

Children Story

Hindi Moral Story “Lalchi Brahman”, “लालची ब्राह्मण” for Kids, Full length Educational Story for Stu...

Children Story

English Short, Moral Story “Learn to Live Happy" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Question for Question" for Kids, Educational Story for Students of...

Moral Story

English Short, Moral Story “Little Girl Necklace" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...

Moral Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.