Home » Children Story » Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Kavi aur Dhanwan Aadmi”, “कवि और धनवान आदमी” for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Kavi aur Dhanwan Aadmi”, “कवि और धनवान आदमी” for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

कवि और धनवान आदमी

 एक दिन एक कवि किसी धनी आदमी से मिलने गया और उसे कई सुंदर कविताएं इस उम्मीद के साथ सुनाईं कि शायद वह धनवान खुश होकर कुछ ईनाम जरूर देगा। लेकिन वह धनवान भी महाकंजूस था, बोला, ‘‘तुम्हारी कविताएं सुनकर दिल खुश हो गया। तुम कल फिर आना, मैं तुम्हें खुश कर दूंगा।’

‘कल शायद अच्छा ईनाम मिलेगा।’ ऐसी कल्पना करता हुआ वह कवि घर पहुंचा और सो गया। अगले दिन वह फिर उस धनवान की हवेली में जा पहुंचा। धनवान बोला, ‘‘सुनो कवि महाशय, जैसे तुमने मुझे अपनी कविताएं सुनाकर खुश किया था, उसी तरह मैं भी तुमको बुलाकर खुश हूं। तुमने मुझे कल कुछ भी नहीं दिया, इसलिए मैं भी कुछ नहीं दे रहा, हिसाब बराबर हो गया।’’

कवि बेहद निराश हो गया। उसने अपनी आप बीती एक मित्र को कह सुनाई और उस मित्र ने बीरबल को बता दिया। सुनकर बीरबल बोला, ‘‘अब जैसा मैं कहता हूं, वैसा करो। तुम उस धनवान से मित्रता करके उसे खाने पर अपने घर बुलाओ। हां, अपने कवि मित्र को भी बुलाना मत भूलना। मैं तो खैर वहां मैंजूद रहूंगा ही।’’

कुछ दिनों बाद बीरबल की योजनानुसार कवि के मित्र के घर दोपहर को भोज का कार्यक्रम तय हो गया। नियत समय पर वह धनवान भी आ पहुंचा। उस समय बीरबल, कवि और कुछ अन्य मित्र बातचीत में मशगूल थे। समय गुजरता जा रहा था लेकिन खाने–पीने का कहीं कोई नामोनिशान न था। वे लोग पहले की तरह बातचीत में व्यस्त थे। धनवान की बेचैनी बढ़ती जा रही थी, जब उससे रहा न गया तो बोल ही पड़ा, ‘‘भोजन का समय तो कब का हो चुका ? क्या हम यहां खाने पर नहीं आए हैं ?’’

‘खाना, कैसा खाना ? बीरबल ने पूछा।

धनवान को अब गुस्सा आ गया, “क्या मतलब है तुम्हारा ? क्या तुमने मुझे यहां खाने पर नहीं बुलाया है” ?

‘खाने का कोई निमंत्रण नहीं था। यह तो आपको खुश करने के लिए खाने पर आने को कहा गया था।’’ जवाब बीरबल ने दिया।

धनवान का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया, क्रोधित स्वर में बोला, ‘‘यह सब क्या है? इस तरह किसी इज्जतदार आदमी को बेइज्जत करना ठीक है क्या ? तुमने मुझसे धोखा किया है।’

अब बीरबल हंसता हुआ बोला, ‘‘यदि मैं कहूं कि इसमें कुछ भी गलत नहीं तो…। तुमने इस कवि से यही कहकर धोखा किया था ना कि कल आना, सो मैंने भी कुछ ऐसा ही किया। तुम जैसे लोगों के साथ ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए।’’

धनवान को अब अपनी गलती का आभास हुआ और उसने कवि को अच्छा ईनाम देकर वहां से विदा ली।

वहां मौजूद सभी बीरबल को प्रशंसाभरी नजरों से देखने लगे।

Related posts:

Akbar-Birbal English Moral Story "Akbar is Greater than God" for Kids, Educational Story for Student...

Moral Story

Hindi Moral Story “Ghanti Bandhega Kaun?”, “घंटी बाँधेगा कौन?” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, ...

Hindi Stories

English Short, Moral Story “Fathers Eyes” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...

Short Story

Hindi Moral Story "Saat Behne aur Ganesh Ji", "सात बहनें और गणेश जी” for Kids, Full length Education...

Children Story

Hindi Moral Story “Mehnat Safalta ki Kunji Hai”, “मेहनत सफलता की कुंजी है” for Kids, Full length Edu...

Hindi Stories

Short Story " Two Poor Boys" for Children, moral story for kids in English for competition with mora...

Children Story

English Inspirational Story “No Pain, No Gain” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Short Story "The Lost Wallet" for Children, moral story for kids in English for competition with mor...

Children Story

English Short, Moral Story “Son Reply to his Father Letter” for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...

Moral Story

English Inspirational Story “Perfection is the Seal of Brilliance” Moral Story for kids and Students...

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal's Sweet Reply" for Kids, Educational Story for Students of ...

Short Story

Hindi Moral Story “Murak Dost Se Akalmand Dushman Accha ”, “मूर्ख दोस्त से अक्लमंद दुश्मन अच्छा” for...

Children Story

Hindi Moral Story "Udasi Kaisi”, "उदासी कैसी” for Kids, Full length Educational Story for Students o...

हिंदी कहानियां

English Inspirational Story “Thoughts Produce Results” Bedtime Moral Story for kids and Students.

Moral Story

English Short, Moral Story “The Difference" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...

Moral Story

English Short, Moral Story “The thief, the giant and the brahmin" for Kids and Children for Class 5,...

Moral Story

English Short, Moral Story “A Brute can also see Reason" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...

Moral Story

English Moral Story "End of ego owner" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class...

Children Story

Hindi Moral Story "Raja ke Sau Chehre", "राजा के सौ चेहरे” for Kids, Full length Educational Story f...

Hindi Stories

English Short, Moral Story “A Teacher’s Protest” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...

English Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.