उल्टी गंगा
एक बनिया था। भला था। भोला था। नीम पागल था। एक छोटी सी दुकान चलाता था, दाल, मुरमुरे, रेवड़ी जैसी चीजें बेचता था और शाम तक दालरोटी का जुगाड़ कर लेता था। एक रोज दुकान बंद कर देर रात वह अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे कुछ चोर मिले। बनिये ने चोरों से पूछा, इस वक्त अँधेरे में आप लोग कहाँ जा रहे हैं ? चोर बोले, भैया, हम तो सौदागर हैं। आप हमें क्यों टोक रहे हैं ? बनिये ने कहा, लेकिन एक पहर रात बीतने के बाद आप जा कहाँ रहे हैं ? चोर बोले, माल खरीदने। बनिये ने पूछा, माल नकद खरीदोगे या उधार ? चोर बोले, न नकद, न उधार। पैसे तो देने ही नहीं हैं। बनिये ने कहा, आपका यह पेशा तो बहुत बढ़िया है। क्या आप मुझे भी अपने साथ ले चलेंगे ? चोर बोले, चलिए। आपको फ़ायदा ही होगा। बनिये ने कहा, बात तो ठीक है। लेकिन पहले यह तो बताओ कि यह धंधा कैसे किया जाता है ? चोर बोले, लिखो किसी के घर के पिछवाड़े… बनिये ने कहा, लिखा। चोर बोले, चुपचाप सेंध लगाना… बनिये ने कहा, लिखा। चोर बोले, फिर दबे पाँव घर में घुसना… बनिये ने कहा, लिखा। चोर बोले, जो भी लेना हो, सो इकट्ठा करना… बनिये ने कहा, लिखा। चोर बोले, न तो मकान मालिक से पूछना और न उसे पैसे देना… बनिये ने कहा, लिखा। चोर बोले, जो भी माल मिले उसे लेकर घर लौट जाना। बनिये ने सारी बातें कागज पर लिख लीं और लिखा हुआ कागज जेब में डाल लिया।
बाद में सब चोरी करने निकले। चोर एक घर में चोरी करने घुसे और बनिया दूसरे घर में चोरी करने पहुँचा। वहाँ उसने ठीक वही किया जो कागज में लिखा था। पहले पिछवाड़े सेंध लगाई। दबे पाँव घर में घुसा। दियासलाई जलाकर दीया जलाया। एक बोरा खोजकर उसमें पीतल के छोटे बड़े बरतन बड़ी बेफ़िक्री से भरने लगा। तभी एक बड़ा तसला उसके हाथ से गिरा और सारा घर उसकी आवाज से गूँज उठा। घर के लोग जाग गए। सबने चोरचोर चिल्लाकर बनिये को घेर लिया और उसे मारनेपीटने लगे। बनिये को ताज्जुब हुआ। मार खाते उसने अपनी जेब में रखा कागज निकाला और उसे एक नजर पढ़ डाला। फिर तो वह जोश में आ गया। जब सब लोग उसकी मरम्मत कर रहे थे, तब बनिया बोला— भाइयों, यह तो लिखापढ़ी से बिलकुल उलटा हो रहा है। यहाँ तो उलटी गंगा बह रही है। बनिये की बात सुनकर सब सोच में पड़ गए। मारनापीटना रोककर सबने पूछा, यह तुम क्या बक रहे हो ? बनिये ने कहा, लीजिए, यह कागज देख लीजिए। इसमें कहीं पिटाई का जिक्र है ? घर के लोग तुरंत समझ गए। उन्होंने बनिये को घर से बाहर धकेल दिया। सोचविचारकर किया कार्य कभी कष्टदायक नहीं होता है।
Related posts:
English Short, Moral Story “There is no substitute for hard work” for Kids and Children for Class 5,...
Children Story
English Short Moral Story “The Obstacle in Our Path” Inspirational Story for Kids and Students of Cl...
Moral Story
English Short, Moral Story “Just PUSH” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competitio...
Children Story
English Short, Moral Story “True Wealth” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competit...
Short Story
Hindi Moral Story "Rasgulle ki Jad", "रसगुगुल्ले की जड़” for Kids, Full length Educational Story for ...
Children Story
English Short, Moral Story “Elephant and Friends" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Short Story
English Short, Moral Story “Lost Opportunity” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Moral Story
Hindi Moral Story "Dhol ki Pol", "ढोल की पोले" for Kids, Full length Educational Story for Students ...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story "Nakal me bhi Akal Chahiye", "नक़ल में भी अक्ल चाहिए” for Kids, Full length Educati...
Children Story
Hindi Moral Story "Suni Sunai Baat”, "सुनी सुनाई बात” for Kids, Full length Educational Story for St...
हिंदी कहानियां
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Teen Rupye aur Teen Sawal", "तीन रूपये और तीन सवाल" for Kids, Educat...
Children Story
Hindi Moral Story "Bahadur Nitu", "बहादुर नीटू” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
English Essay, Moral Story "The Rose Within” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10
Short Story
Hindi Moral Story "Jiska Kaam usi ko Saje", "जिसका काम उसी को साजे” for Kids, Full length Educationa...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kal Aaj aur Kal", "कल, आज और कल" for Kids, Educational Story for Stu...
Children Story
English Short, Moral Story “A Fox and a Goat" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Moral Story
English Inspirational Story “Optimism is Key” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “The Elephant and the Tailor" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Moral Story
English Essay, Moral Story “Wealth - Love - Success” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Short Story
English Inspirational Story "Humility Speaks in Silence" Moral Story for kids and Students.
Moral Story