Home » Children Story » Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Teen Sawal”, “तीन सवाल” for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Teen Sawal”, “तीन सवाल” for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

तीन सवाल

Teen Sawal

महाराजा अकबर, बीरबल की हाज़िरजवाबी के बडे कायल थे। उनकी इस बात से दरबार के अन्य मंत्री मन ही मन बहुत जलते थे। उनमें से एक मंत्री, जो महामंत्री का पद पाने का लोभी था, ने मन ही मन एक योजना बनायी। उसे मालूम था कि जब तक बीरबल दरबार में मुख्य सलाहकार के रूप में है उसकी यह इच्छा कभी पूरी नहीं हो सकती।

एक दिन दरबार में अकबर ने बीरबल की हाज़िरजवाबी की बहुत प्रशंसा की। यह सब सुनकर उस मंत्री को बहुत गुस्सा आया। उसने महाराज से कहा कि यदि बीरबल मेरे तीन सवालों का उत्तर सही-सही दे देता है तो मैं उसकी बुद्धिमता को स्वीकार कर लुंगा और यदि नहीं तो इससे यह सिद्ध होता है की वह महाराज का चापलूस है। अकबर को मालूम था कि बीरबल उसके सवालों का जवाब जरूर दे देगा इसलिये उन्होंने उस मंत्री की बात स्वीकार कर ली।

उस मंत्री के तीन सवाल थे –

आकाश में कितने तारे हैं?

धरती का केन्द्र कहाँ है?

सारे संसार में कितने स्त्री और कितने पुरूष हैं?

अकबर ने फौरन बीरबल से इन सवालों के जवाब देने के लिये कहा। और शर्त रखी कि यदि वह इनका उत्तर नहीं जानता है तो मुख्य सलाहकार का पद छोडने के लिये तैयार रहे।

बीरबल ने कहा, “तो सुनिये महाराज”

पहला सवाल – बीरबल ने एक भेड मँगवायी। और कहा जितने बाल इस भेड के शरीर पर हैं आकाश में उतने ही तारे हैं। मेरे दोस्त, गिनकर तस्सली कर लो, बीरबल ने मंत्री की तरफ मुस्कुराते हुए कहा।

दूसरा सवाल – बीरबल ने ज़मीन पर कुछ लकीरें खिंची और कुछ हिसाब लगाया। फिर एक लोहे की छड मँगवायी गयी और उसे एक जगह गाड दिया और बीरबल ने महाराज से कहा, “महाराज बिल्कुल इसी जगह धरती का केन्द्र है, चाहे तो आप स्व्यं जाँच लें”। महाराज बोले ठीक है अब तीसरे सवाल के बारे में कहो।

अब महाराज तीसरे सवाल का जवाब बडा मुश्किल है। क्योंकि इस दुनीया में कुछ लोग ऐसे हैं जो ना तो स्त्री की श्रेणी में आते हैं और ना ही पुरूषों की श्रेणी। उनमें से कुछ लोग तो हमारे दरबार में भी उपस्थित हैं जैसे कि ये मंत्री जी। महाराज यदि आप इनको मौत के घाट उतरवा दें तो मैं स्त्री-पुरूष की सही सही संख्या बता सकता हूँ। अब मंत्री जी सवालों का जवाब छोडकर थर-थर काँपने लगे और महाराज से बोले,”महाराज बस-बस मुझे मेरे सवालों का जवाब मिल गया। मैं बीरबल की बुद्धिमानी को मान गया हूँ”।

महाराज हमेशा की तरह बीरबल की तरफ पीठ करके हँसने लगे और इसी बीच वह मंत्री दरबार से खिसक लिया।

Related posts:

Hindi Moral Story "Dhol ki Pole”, “ढोल की पोले” for Kids, Full length Educational Story for Students...

हिंदी कहानियां

Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Birbal Ne Chor Pakda", "बीरबल ने चोर को पकड़ा" for Kids, Educational ...

Children Story

English Short, Moral Story “Everything Changes" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Children Story

English Short, Moral Story “Beware of mean friends" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...

Moral Story

English Short, Moral Story “Beginning Shows the End" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Moral Story

Hindi Moral Story "Pradhinta me Sukh Kahan, "प्राधीनता में सुख कहाँ” for Kids, Full length Education...

Children Story

English Short, Moral Story “Honesty is always Rewarded" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...

Moral Story

Hindi Moral Story "Khud me Achi Chijen Dekhen", "खुद में अच्छी चीजें देखें ” for Kids, Full length E...

Children Story

Short Story "The Curse of The Bullock" for Children, moral story for kids in English for competition...

Children Story

Moral Story "The Value of Work " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...

Children Story

English Short, Moral Story “Weakness Turned into Strength” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...

Moral Story

Hindi Moral Story "Karya Se Pehle Uska Anjaam Socho, "कार्य से पहले उसका अंजाम सोचो” for Kids, Full ...

Children Story

English Inspirational Story “Earn Your Wealth” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Hindi Moral Story "Uchit Dand" "उचित दंड" Best Motivational Story.

Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal Imagination" for Kids, Educational Story for Students of cl...

Short Story

English Short, Moral Story “The Difference" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...

Moral Story

English Short, Moral Story “Rich Lady and Little Kid” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...

Moral Story

Short Story "An Apple Tree and Our Parents" for Children, moral story for kids in English for compet...

Children Story

English Short, Moral Story “The Clever Jackal Who Was Too Wily" for Kids and Children for Class 5, 6...

Moral Story

English Short, Moral Story “Laughing Stock" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...

Moral Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.