चूहा और भगवान
एक बार की बात है.एक चूहा था.एक दिन उसने सोचा की चूहा होना बहुत गलत बात है,क्योंकि हमेशा बिल्लियों से खतरा रहता है और बोलने लगा की काश मैं बिल्ली होता. यह सुनकर भगवान को चूहे पर दया आ गयी और भगवान ने उसे बिल्ली बना दिया. बिल्ली बनने के बाद उसे कुत्तो से डर लगने लगा.
चूहा फिर सोचने लगा- काश मैं कुत्ता होता तो मैं कही भी निर्भीक होकर घूम सकता. भगवान ने उसे कुत्ता बना दिया. कुत्ता बनने के बाद वह दूर-दूर तक खूब घूमा.
एक दिन वह कुत्ता जंगल में चला गया, तो शेर उसके पीछे पड़ गया. वह किसी तरह अपनी जान-बचाकर वहा से निकला और…..
तब वह कुत्ता फिर बोला- काश मैं शेर होता तो मैं बिना किसी डर के जंगल में घूमता रहता.
भगवान ने उसकी कही हुई बात सुनी-उसे शेर भी बना दिया. वह अब जंगल में जाकर रहने लगा. वह पूरा जंगल घूमता रहता और वह बहुत ही खुश था, जब वह यह देखता की जंगल के सारे जानवर उससे डरते है.
एक दिन उस जंगल में एक शिकारी आ गया. वह शिकारी उस शेर को मारने के लिए तीर चलाने लगा. उसे उन तीरों से बचने के लिए गुफा की ओर भागना पड़ा और वहा छुपना पड़ा.
फिर उस शेर ने सोचा- यह भी कोई जिंदगी हुई. काश में मनुष्य होता.
इस बार भगवान को उस पर दया नहीं आई और उन्होंने उसे फिर से चूहा बना दिया और
भगवान उस चूहे से बोले- मैं तुम्हे कुछ भी बना दूँ ,पर तुम रहोगे तो चूहे ही.
शिक्षा/Moral:- दोस्तों, यह कहानी हमें सीख देती है कि जो व्यक्ति अपनी परिस्थितियो से घबरा कर पलायन करता है, उसे चाहे कितनी भी सुख-सुविधाएँ दे दी जाय पर वह हमेशा असंतुष्ट ही रहेगा. हमें कभी भी अपनी परिस्थितियो से घबरा कर पलायन नहीं करना चाहिए. चाहे दुःख कितना ही बड़ा हो या आपके हालात उस समय आपके पक्ष में न हो. आपको घबराना नहीं चाहिए और उन परिस्थितियो में खुद को मजबूत बना कर उनका सामना करना चाहिए.
Related posts:
English Short, Moral Story “The Donkey" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Moral Story
English Short, Moral Story “Key to Happiness" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Children Story
English Short, Moral Story “Cause of Stress and Problems” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Moral Story
English Short, Moral Story “One Bedroom Flat” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Short Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Pehli Mulakat”, “पहली मुलाकात” for Kids, Educational Story for Stude...
Children Story
English Inspirational Story “The Poor Have Their Self-respect” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Jhagde se Door Rhen", "झगडे से दूर रहें” for Kids, Full length Educational Story ...
Children Story
English Short, Moral Story “The Swans and The Turtle" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Rose for Mother" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
English Short, Moral Story “What We Chose" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Jaldi Bulakar Lao", "जल्दी बुलाकर लाओ" for Kids, Educational Story f...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The Prince And-The She-devil" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Children Story
Moral Story "Three Sons and a Bundle of Sticks " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6...
Children Story
English Short, Moral Story “Two Brave Women" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
Hindi Moral Story "Bina Soche Samjhe”, “बिना सोचे समझे” for Kids, Full length Educational Story for ...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The four friends and the hunter" for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
English Short, Moral Story “A Wicked Man and A Kind Bear" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Moral Story
English Short Moral Story “The Struggles of Our Life” for Kids and Children, Essay for Class 5, 6, 7...
Children Story
English Short, Moral Story “When The Winds Blow” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Short Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiski Dadhi ki Aag", किसकी दाढ़ी की आग" for Kids, Educational Story ...
हिंदी कहानियां