हरिनाम – निष्ठा
Harinaam-Nishtha
भक्त हरिदास थे तो मुसलमान, मगर हरि के परम भक्त थे। उनकी हिंदू देवता के प्रति भक्ति देख गौराई काजी को ईर्ष्या हुई और उसने हरिदास के खिलाफ मुलकपति के कान भरे और कहा, “इस काफिर को ऐसी सजा दीजिए कि ऐसी नापाक हरकतें करने की वह फिर कभी जुर्रत न करे।” मुलकपति ने उसकी बात मानते हुए सेवकों को आदेश दिया, ” जाओ हरिदास को पकड़ लाओ और बेंत मारो।”
हरिदास को पकड़कर मुलकपति के पास लाया गया और सेवकों ने उन्हें बेंत से मारना चालू किया, किन्तु तब भी वे हरिनाम का जप कर रहे थे। यह देख मुलकपति बोला, “हरिनाम बंद करोगे तो तुम्हें माफ कर दिया जाएगा।” हरिदास ने कहा, “भैया! यदि तुम खुद मारना चाहते हो, तो मारते रहो, लेकिन अच्छा होता, तुम भी मेरे साथ हरिनाम लेते।” इससे मुलकपति को गुस्सा आया और उसने फिर से मारने का आदेश दिया। हरिदास पर बेंतों की मार का कोई असर नहीं हुआ। अब तो वे जोर-जोर से हरिनाम लेने लगे और उसी में लीन हो गए। आखिर उन्हें मरा हुआ जान मुलकपति ने मारना बंद करने का आदेश दिय और उन्हें गंगा नदी में फेंक दिया गया।
किन्तु हरिदास जीवित थे। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और उनके घर पहुँचा दिया। बात जब मुलकपति को मालूम हुई कि हरिदास तो जीवित हैं, तो उसे पश्चात्ताप हुआ और उसने हरिदास के चरण पकड़े। तब वे बोले, “अपराध आपका नहीं है। यह तो होने ही वाला था। मनुष्य अपने-अपने कर्मों का फल भोगता है, अन्य लोग तो निमित्त मात्र होते हैं। वास्तव में भगवान् यह जानना चाहते थे कि मैं ढोंगी तो नहीं हूँ, क्या मुझे भगवान् के नाम-जप में सचमुच ही रुचि है।”
यह सुनते ही उपस्थित लोगों के मुँह से ‘धन्य, धन्य’ शब्द निकल पड़े। मुलकपति और गौराई पर भी इसका असर पड़ा और वे उनके शिष्य बन गए।
Related posts:
Hindi Moral Story "Bda Sochne Walon ke Sapne Poora Hua krte Hain", "बड़ा सोचने वालों के सपने पूरे हुआ...
Children Story
English Short, Moral Story “Certain Things can't be Hidden" for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Once Bitten Twice Shy" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
English Moral Story "The bitter truth of life" for Kids, Full length Educational Story for Students ...
Children Story
English Short, Moral Story “Five More Minutes" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Short Story
English Short, Moral Story “The Clever Jackal And The Foolish Donkey" for Kids and Children for Clas...
Moral Story
Hindi Moral Story "Bhagwatprapti ka Marg" "भगवत्प्राप्ति का मार्ग" Best Motivational Story of "Jesus...
Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Joru ka Gulam", "जोरू का गुलाम" for Kids, Educational Story for Stud...
Children Story
Hindi Moral Story "Chatur Gidh”, “चतुर गिद्दर” for Kids, Full length Educational Story for Students ...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Teamwork" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competition...
Moral Story
Hindi Moral Story "Bhagya me Jaisa Likha Hota hai Waise hi Hota Hai, "भाग्य में जैसा लिखा होता है वै...
Children Story
English Short Moral Story “Control Your Anger” Inspirational Story for Kids and Students of Class 5,...
Moral Story
English Moral Story "Your own karma" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...
Children Story
Hindi Moral Story "Char Padhe Likhe Moorkh", "चार पढ़े लिखे मूर्ख” for Kids, Full length Educational...
Children Story
Hindi Moral Story "Shikari aur Char Mitar", "शिकारी और चार मित्र” for Kids, Full length Educational ...
Children Story
English Moral Story "Lion and Brahmin" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "The Foolish Brahmin" for Kids, Educational Story for Students of c...
Short Story
English Short, Moral Story “The crow and the water pitcher" for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...
Short Story
Hindi Moral Story "Apsi Matbhed”, "आपसी सदभाव” for Kids, Full length Educational Story for Students ...
हिंदी कहानियां
Short Story "The Lamb and The Wolf" for Children, moral story for kids in English for competition wi...
Children Story