मेरी यादगार रेल-यात्रा
Meri Yadgar Rail Yatra
ग्रीष्म अवकाश के दिनों में हमने अपने ताऊ जी के बड़े लड़के के विवाह में सम्मिलित होने के लिए शिमला जाने का निश्चय किया। यद्यपि जून का महीना था फिर भी पिता जी ने कहा कि एक दो स्वेटर अवश्य रख लेना, क्योंकि शिमला में ठंड पड़ती है। हम 1 जून को प्रात: 4:30 बजे नई दिल्ली स्टेशन की ओर एक टैक्सी में चल पड़े, जहाँ से हमें ‘हिमालय क्वीन’ नाम की गाड़ी पकड़नी थी, जो सुबह 6 बजे कालका के लिए चलती है। रेलवे स्टेशन पर अच्छी खासी भीड़ थी। हम ठीक समय पर पहुँचे, गाड़ी में अपनी सीटें ली और निश्चित समय पर गाड़ी चल दी। लगभग साढ़े छह घंटे में हम कालका पहुँच गए, जहाँ से हमें एक छोटी-सी रेलगाड़ी द्वारा शिमला जाना था। रेलगाड़ी को देखकर मैं हैरान रह गया। मैंने इतने छोटे-छोटे डिब्बे पहली बार देखे थे। ठीक समय पर गाड़ी चल दी। कालका से निकलते ही पहाड़ी दृश्य दिखाई देने लगा। अब पहाड़ी मार्ग प्रारंभ हो गया। गाड़ी की गति अत्यंत धीमी थी। गाड़ी कभी घाटियों से गुजरती तो कभी सुरंगों से। एक के बाद एक सुरंग आती, तो मेरी खुशी का ठिकाना न रहता। गाड़ी साकार होकर चल रही थी। वह छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकती और चल देती। कहीं-कहीं तो रास्ता इतना घुमावदार था कि रेलगाड़ी के डिब्बे पटरी पर रेंगते नज़र आते थे। प्राकृतिक दृश्यों का ऐसा मनोहारी रूप मैंने पहले कभी न देखा था। जून के महीने में भी वहाँ ठंडी हवा चल रही थी। चारों ओर सुखद हरियाली थी। वृक्षों की पंक्तियाँ, घने जंगल तथा पेड़ों पर खिले फूल आदि बहुत सुंदर लग रहे थे। इस प्रकार पहाड़ी मार्ग पर रेंगती रेलगाड़ी शिमला पहुँच गई। इस रेलगाड़ी की यात्रा ने मुझे प्राकृतिक दृश्यों का जो सौंदर्यमय दृश्य दिखाया, उसे मैं कभी भुला नहीं पाता। जी करता है एक बार फिर शिमला की यात्रा की जाए।
Related posts:
Hindi Essay, Nibandh on "शिक्षक दिवस", "Teacher's Day" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Subah Ka Drishya”, “सुबह का दृश्य ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Guru Nanak Dev Ji", "गुरु नानकदेव जी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "आतंकवाद की समस्या", "Atankwad Ki Samasya" Hindi Paragraph, Speech for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "महँगाई की समस्या", "Inflation Problem" Hindi Paragraph, Speech for Class 6,...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Independence Day 15 August”, “15 अगस्त-स्वतंत्रता-दिवस” Hindi , Paragraph, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Kutte Ki Atmakatha”, “कुत्ते की आत्मकथा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "यदि मेरी लॉटरी लग जाए ", "Yadi Meri Lottery Lag Jaye" Hindi Paragraph, Spee...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Himpat ka Drishya”, “हिमपात का दृश्य” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Cat a Pet Animal”, “बिल्ली एक पालतू जानवर ” Hindi Paragraph, Speech for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Banyan Tree”, “बरगद का पेड़” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “कबूतर”, “Kabootar” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Pratah Kaal Ka Bhraman", "प्रातःकाल का भ्रमण" Hindi Paragraph, Speech for C...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Janamdin”, “मेरा जन्मदिन” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay on “स्वामी विवेकानंद” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "सब दिन रहत न एक समान", "Sab Din Rahat Na Ek Saman" Hindi Paragraph, Speech ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Priya Pakshi Mor”, “मेरा प्रिय पक्षी-मोर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Vigyapano se Ghira Hamara Jeevan”, “विज्ञापनों से घिरा हमारा जीवन” Hindi Paragraph, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Jeevan Me Tyoharo Ka Mahatva", "जीवन में त्योहारों का महत्त्व" Hindi Paragr...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Tea", "चाय” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay