महँगाई की समस्या
आज के युग ने अनेक समस्याओं को जन्म दिया है, जिनमें महँगाई की समस्या भी प्रमुख है। जब जीवनोपयोगी वस्तुएँ अधिक मूल्यों पर उपलब्ध होती हैं, विक्रेता या उत्पादक अधिकाधिक लाभ कमाने के लिए वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि कर देते हैं या वस्तुओं का कृत्रिम अभाव दिखाकर उन्हें अधिक दामों में बेचने का प्रयास करते हैं, तो महँगाई की समस्या उत्पन्न होती है। यह महँगाई एक प्रकार का लाइलाज मर्ज़ है, जिसका कोई निदान नहीं। आज जिसे देखो अधिक लाभ कमाने की फिराक में है। भ्रष्टाचार, मनाफाखोरी तथा जमाखोरी की प्रवृत्तियाँ, दोषपूर्ण वितरण प्रणाली, दोषपूर्ण सरकारी नीतियाँ, स्वार्थ, युद्ध, वस्तुओं के उत्पादन में कमी, प्राकृतिक प्रकोप, जैसे-अतिवृष्टि, अनावृष्टि, भूकंप, बाढ़, सूखा आदि महँगाई बढ़ाने में सहायक होते हैं। महँगाई से भ्रष्टाचार, अशांति, अपराध, हड़तालें आदि बढ़ते हैं। महँगाई का सर्वाधिक दुष्प्रभाव मध्य वर्ग तथा गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के जीवनयापन पर पड़ता है। महँगाई पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार को दैनिक प्रयोग में आने वाली वस्तुओं के मूल्य निर्धारित करने चाहिए तथा उससे अधिक दाम वसूल करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध अत्यंत कठोर कदम उठाने चाहिए। साथ ही यदि किन्हीं कारणों से किसी वस्तु की कमी हो जाए, तो विदेशों से उसको आयात कर उस कमी को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। सरकार को अपनी कर प्रणाली इस प्रकार लागू करनी चाहिए कि उससे आवश्यक वस्तुओं के मूल्य न बढ़ें। साथ ही उत्पादन के नए-नए तरीकों को भी अमल में लाना चाहिए।
Related posts:
Hindi Essay, Nibandh on "Bhartiya Sanskriti", "भारतीय संस्कृति" Hindi Paragraph, Speech for Class 6,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "सब दिन रहत न एक समान", "Sab Din Rahat Na Ek Saman" Hindi Paragraph, Speech ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “पंडित जवाहरलाल नेहरू” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Ganesh Utsav”, “गणेशोत्सव ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Dahej Pratha - Ek Samajik Abhishap”, “दहेज प्रथाः एक सामाजिक अभिशाप” Hindi Paragraph...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बाल श्रम की समस्या", "Bal Shram Ki Samasya" Hindi Paragraph, Speech for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Plastic Ki Duniya", "प्लास्टिक की दुनिया " Hindi Paragraph, Speech for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Vigyan Ke Badhte Charan", "विज्ञान के बढ़ते चरण" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Kahne Se Karna Bhala", "कहने से करना भला” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Makar Sankranti Festival”, “मकरसंक्रांति” Hindi , Paragraph, Speech, Niband...
Hindi Essay
Hindi Essay on “The Garden”, “बगीचा” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stu...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Mera Priya Phool”, “मेरा प्रिय फूल” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "पर्यावरण प्रदूषण", "Environmental Pollution" Hindi Paragraph, Speech for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay on “स्वामी विवेकानंद” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Padosi”, “पड़ोसी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Aam Phalo Ka Raja”, “आम - फलों का राजा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Camel a Pet Animal”, “ऊँट एक पालतू जानवर ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Mera Pyara Bharat", "मेरा प्यारा भारतवर्ष" Hindi Paragraph, Speech for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Janamdin”, “मेरा जन्मदिन” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Hindi Bhasha Ki Upyogita", "हिंदी भाषा की उपयोगिता” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh...
Hindi Essay