बाल श्रम की समस्या
ऐसे बच्चे जो बचपन में ही मजदूरी करने के लिए विवश हो जाते हैं, ‘बाल श्रमिक’ कहलाते हैं। निर्धनता, पारिवारिक परिस्थितियाँ, जनसंख्या वधि तथा माफ़िया गिरोह आदि बाल श्रम को बढ़ावा देते हैं। समाज से उपेक्षित एवं तिरस्कृत बच्चे भी अपना पेट भरने के लिए बाल श्रमिक बन जाते हैं। बाल श्रमिकों को घरों, दुकानों, होटलों, स्टेशनों तथा बस अड्डे आदि पर काम करते देखा जा सकता है। बाल श्रमिकों को अपमान, शारीरिक प्रताड़ना, यौन शोषण जैसी कष्टपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। यही नहीं, इन्हें अस्वस्थ परिस्थितियों में कम वेतन देकर अधिक समय तक काम करवाया जाता है। बचपन में बाल श्रमिक जूझते-जूझते नारकीय जीवन की वैतरणी में बिलबिलाते रहते हैं। यद्यपि सरकार ने बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए कानून बनाया है, जिसमें जोखिम भरे कार्यों को करने के लिए 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को काम पर रखना दंडनीय अपराध है। गैरसरकारी संगठनों ने भी ‘बचपन बचाओ’ जैसे आंदोलन शुरू किए हैं। फिर भी काँच, कालीन, माचिस, आतिशबाजी और पटाखे, मिट्टी के बर्तन इत्यादि उद्योगों में इनकी काफ़ी संख्या अभी भी देखने को मिलती है। इस दिशा में हम सबको सोचना होगा और प्रयास करने होंगे क्योंकि अभी भी अपेक्षित परिणाम देखने को नहीं मिल पा रहे।
Related posts:
Hindi Essay on “Mango Fruit”, “आम” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stude...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Subah Ka Drishya”, “सुबह का दृश्य ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Antriksh Yatra", "अंतरिक्ष यात्रा" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Dahej Pratha - Ek Samajik Abhishap”, “दहेज प्रथाः एक सामाजिक अभिशाप” Hindi Paragraph...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Meri Matribhumi", "मेरी मातृभूमि" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "साहित्य और समाज", "Sahitya Aur Samaj" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Jeevan Me Tyoharo Ka Mahatva", "जीवन में त्योहारों का महत्त्व" Hindi Paragr...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mein Doctor Banna Chahta Hu”, “मैं डॉक्टर बनना चाहता हूँ” Hindi Paragraph, Speech, N...
Hindi Essay
Hindi Essay on “My Favourite Leader”, “मेरा प्रिय नेता” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Rango ka Tyohar-Holi”, “रंगों का त्योहार-होली” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for ...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Rice", "धान” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay on “Aim of My Life”, “मेरे जीवन का लक्ष्य” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बड़े शहर में जीवन", "Life in the Big City" Hindi Paragraph, Speech for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Jaisa Karoge Vaisa Bharoge”, “जैसा करोगे वैसा भरोगे” Hindi Paragraph, Speech, Niband...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My School”, “मेरी पाठशाला” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "शठ सुधरहि सत्संगति पाई", "Sath Sudhrahi Satsangati Pai" Hindi Paragraph, Sp...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बिना विचारे जो करै, सो पाछे पछताय", "Bina Vichare Jo Kare So Pache Pachtaye...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "सब दिन रहत न एक समान", "Sab Din Rahat Na Ek Saman" Hindi Paragraph, Speech ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Saheli”, “मेरी सहेली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "My Favourite Reality TV Show", "मेरा मनपसंद रियलटी शो" Hindi Paragraph, Spe...
Hindi Essay