Home » Hindi Essay » Hindi Essay, Nibandh on “आतंकवाद की समस्या”, “Atankwad Ki Samasya” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Students.

Hindi Essay, Nibandh on “आतंकवाद की समस्या”, “Atankwad Ki Samasya” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Students.

आतंकवाद की समस्या 

आतंकवाद दो शब्दों से मिलकर बना है-आतंक + वाद अर्थात् डर, भय या आतंक पर आधारित सिद्धांत या तरीका। अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए जब लोगों के मन में भय या आतंक का भाव भरकर अपना मतलब निकाला जाता है, तो इसे हम आतंकवाद कहते हैं। विश्व के अधिकांश देश इस समस्या के भुक्तभोगी हैं। आज विश्व का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका भी इसकी चपेट में आ चुका है। भारत में कश्मीर, असम, मिजोरम, नागालैंड आदि अनेक प्रांत इसकी चपेट में हैं। हाल ही में दिल्ली में भी हुए बम धमाके तथा संसद पर हुआ हमला आतंकवादियों के देशव्यापी नेटवर्क के साक्षी हैं। गुजरात में अक्षरधाम पर हुआ आतंकवादी हमला यह सिद्ध करता है कि आतंकवादियों का न कोई दीन है, न ही ईमान। आज पूरा कश्मीर आतंकवाद की चपेट में है। उल्फा के नाम से असम की जनता काँपती है, बिहार, झारखंड तथा छत्तीसगढ़ में रणवीर सेना तथा नक्सलवादी आए दिन बेगुनाहों का खून बहाने में ज़रा भी संकोच नहीं करते। आतंकवाद के कारण चारों ओर असुरक्षा तथा भय का वातावरण छा जाता है, कानून और व्यवस्था की स्थिति चरमरा उठती है तथा जान-माल का भीषण विनाश होता है। कश्मीर के आतंकवाद का मुख्य कारण है-पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण तथा सहायता। दूषित राजनीति तथा स्वार्थपूर्ण प्रवृत्तिया भी इसके लिए उत्तरदायी हैं। अनेक सांप्रदायिक संगठन भी अपने स्वार्थों के लिए सीधे-साधे नौजवानों को बहकाकर आतंकवाद की ओर ढकेल देते हैं। अलगाववादी उग्र ताकतें भी इस भयंकर प्रवृत्ति को बढ़ावा देती हैं। यद्यपि आतंकवाद को समूल नष्ट करना बहुत कठिन है. फिर भी इसे शांतिपूर्ण प्रयासों से समाप्त नहीं किया जा सकता। इसे समाप्त करने के लिए इनका सिर ही कुचलना होगा तथा आतंकवादियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कठोर-सेकठोर कार्यवाही करने में भी पीछे नहीं रहना होगा।

Related posts:

Hindi Essay, Nibandh on "Mobile Phone Ke Labh Tatha Haniya", "मोबाइल फ़ोन के लाभ तथा हानियाँ" Hindi ...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Aim of My Life”, “मेरे जीवन का लक्ष्य” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...

Hindi Essay

10 Lines Hindi Essay on “Mahatma Gandhi”, “महात्मा गाँधी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Cla...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Aam Phalo Ka Raja”, “आम - फलों का राजा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "शठ सुधरहि सत्संगति पाई", "Sath Sudhrahi Satsangati Pai" Hindi Paragraph, Sp...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Ek Ped Ki Atmakatha”, “एक पेड़ की आत्मकथा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Clas...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Farmer”, “किसान” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Student...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "Hamare Rashtriya Parv", "हमारे राष्ट्रीय पर्व" Hindi Paragraph, Speech for ...

Hindi Speech

Hindi Essay, Nibandh on “Cow Animal”, “गाय ” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12...

Hindi Essay

Hindi Essay on "Horse", "घोड़ा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.

Hindi Paragraph

Hindi Essay on “Peepal Ka Ped”, “पीपल का पेड़” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, ...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Kal Kare So Aaj Kar”, “काल करै सो आज कर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Importance of Time”, “समय का महत्त्व” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Himpat ka Drishya”, “हिमपात का दृश्य” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...

Hindi Essay

Hindi Essay on "Dr. Homi Jehangir Bhabha", " डॉ. होमी जहाँगीर भाभा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Chuha”, “चूहा” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.

Hindi Essay

10 Lines Hindi Essay on “26 January - Republic Day”, “26 जनवरी-गणतंत्र-दिवस” Hindi , Paragraph, Spee...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Mere Gaon Ka Mela”, “मेरे गाँव का मेला” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...

Hindi Essay

Hindi Essay on "Karaj Dhire Hote Hein, Kahe Hot Adhir", "कारज धीरे होते हैं, काहे होत अधीर” Hindi Pa...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "समाचार-पत्र की उपयोगिता ", "Value of Newspaper " Hindi Paragraph, Speech fo...

Hindi Essay

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.