मन के हारे हार है, मन के जीते जीत
महाकवि तुलसीदास जी ने कहा है-‘कर्म प्रधान विश्व करि राखा’ अर्थात् कर्म ही जीवन है। यह संपूर्ण जगत कर्ममय है। कर्म के बिना लक्ष्य की प्राप्ति संभव नहीं। कभी-कभी कर्म करने पर भी व्यक्ति को लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में वह निराशा और अवसाद में घिर जाता है। कभी-कभी उसकी निराशा इस हद तक बढ़ जाती है कि वह भाग्यवादी बन जाता है तथा अपने जीवन से ही निराश होने लगता है, पर वह भूल जाता है कि सफलता और असफलता एक सिक्के के दो पहलू हैं। इस प्रकार की सोच का केंद्रबिंदु है-मानव मन। मन की शक्ति ही उसे असफलता में आगे बढ़ने का साहस प्रदान करती है तथा उसे बाधाओं से लड़ने की प्रेरणा देती है, तो मन की दुर्बलता ही उसे कायर, भीरु तथा भाग्यवादी बना देती है। व्यक्ति का शक्तिशाली मन उससे असंभव को भी संभव करवा सकता है। किसी ने ठीक कहा है-‘मन जीते जो जग जीते।’ यदधस्थल में आग उगलती तोपों के सम्मुख सैनिक मन की दढता और संकल्प शक्ति के सहारे ही आगे बढ़ते हैं। सिकंदर के विश्व विजयी बनने की कामना मन का ही प्रचंड वेग था। दुर्बल संकल्प तथा मन वाला व्यक्ति समुद्र तट पर बैठा हुआ डबने के भय से समद्र के आँचल में छिपे मोती प्राप्त नहीं कर सकता; अतः स्पष्ट है कि जैसे सफलता मन की जीत है. वैसे ही असफलता मन की हार है।
Related posts:
Hindi Essay on “A Gardner”, “माली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stude...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Younger Brother”, “मेरा छोटा भाई” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "समाचार-पत्र की उपयोगिता ", "Value of Newspaper " Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Bharat ki Atanwad Samasya”, “भारत की आतंकवाद समस्या” Hindi Paragraph, Speech, Niband...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Camel a Pet Animal”, “ऊँट एक पालतू जानवर ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बड़े शहर में जीवन", "Life in the Big City" Hindi Paragraph, Speech for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay on “A Flower”, “फूल” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Student...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Chatrapati Shivaji ”, “छत्रपति शिवाजी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh f...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Maharana Pratap", "महाराणा प्रताप” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Rice", "धान” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "भारतीय किसान", "Indian Farmer" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chatrapati Shivaji Maharaj”, “छत्रपति शिवाजी महाराज” Hindi Paragraph, Speech, Niband...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Sapne Me Chand Ki Yatra", "सपने में चाँद की यात्रा" Hindi Paragraph, Speech...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "यदि मेरी लॉटरी लग जाए ", "Yadi Meri Lottery Lag Jaye" Hindi Paragraph, Spee...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "शिक्षक दिवस", "Teacher's Day" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Grapes Fruit”, “अंगूर” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 S...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Mobile Phone Ke Labh Tatha Haniya", "मोबाइल फ़ोन के लाभ तथा हानियाँ" Hindi ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "चरित्र बल", "Charitra Bal" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Ghadi”, “घड़ी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Kaksha Ka Monitor”, “मेरी कक्षा का मॉनीटर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for...
Hindi Essay