जैसा करोगे वैसा भरोगे
Jaisa Karoge Vaisa Bharoge
भूमिका
संसार में कोई धनी है, कोई निर्धन। कोई विद्वान् है, कोई मूर्ख! इसका कारण यह है कि जिसने जैसे कर्म किए वैसा उसे फल मिला।
मध्य
जो व्यक्ति बाल्यकाल में परिश्रम करके विद्या प्राप्त करते हैं वे बड़े होकर ऊँचे पद पर आसीन होते हैं। उन्हें प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होता है। इसके विपरीत जो आलस्य में समय खोते हैं, उनका बाद का जीवन दुखमय व्यतीत होता है। ईश्वरचंद्र विद्यासागर, स्वामी रामकृष्ण का आदि का जीवन इस बात का साक्षी है। इसी प्रकार घनश्याम दास बिरला, फोर्ड आदि पूँजीपतियों की सफलता अपनी अतुल दृढ़ता तथा अथक परिश्रम के ही परिणाम हैं।
जो लोग दुष्कार्य करते हैं उन्हें फल भी वैसा ही मिलता है। चोरी, डाका, हत्या, व्यभिचार आदि करने वालों पर कोड़े पड़ते हैं। उन्हें बंदीगृह में वर्षों सड़ना पड़ता है। जिन्हें जुआ, शराब, चोरी, कर्ज़ आदि के व्यसन पड़ जाते हैं वे अंत में आत्महत्या करते देखे गए हैं। अतः सिद्ध यह है कि जैसा करोगे वैसा भरोगे। बबूल बोएगा तो काँटे लगेंगे और आम बोएगा तो मीठे आम खाएगा।
उपसंहार
ईश्वर ने मनुष्य को सुख प्राप्त करने तथा पुण्य कार्य करने के लिए उत्पन्न किया है। यही कारण है कि जब हम दुष्कर्म करते हैं तो हमें उसका बुरा फल अवश्य मिलता है। उसके यहाँ देर हो सकती है, अंधेर नहीं। अतः हमें शुभ-कार्य करने चाहिए।
Related posts:
10 Lines Hindi Essay on “My Home”, “मेरा घर” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Varsha Rituo Ki Rani", "वर्षा: ऋतुओं की रानी" Hindi Paragraph, Speech for C...
Hindi Essay
Hindi Essay on “A Gardner”, “माली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stude...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Phulwari Ka Drishya”, “फुलवारी का दृश्य ” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "मेरा जीवन लक्ष्य ", "Ambition of My Life" Hindi Paragraph, Speech for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Kahne Se Karna Bhala", "कहने से करना भला” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Monkey Animal”, “बंदर” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chinti”, “चींटी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Student...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Matribhasha Ki Shiksha", "मातृभाषा की शिक्षा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for C...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "लड़का-लड़की एक समान", "Ladka Ladki Ek Saman" Hindi Paragraph, Speech for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Peacock Bird”, “मोर” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 1...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "साहित्य और समाज", "Sahitya Aur Samaj" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Paise ka Sadupyog”, “पैसे का सदुपयोग” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Paragraph
Hindi Essay on “Orange Fruit”, “संतरा” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 S...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Sainik”, “सैनिक” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay on “स्वामी विवेकानंद” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Mahatma Gandhi”, “महात्मा गाँधी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "विद्यार्थी और अनुशासन", "Vidyarthi Aur Anushasan" Hindi Paragraph, Speech f...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Saheli”, “मेरी सहेली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Maharana Pratap", "महाराणा प्रताप” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, ...
Hindi Essay