पर्वतराज हिमालय
Parvatraj Himalaya
‘पर्वतराज हिमालय’ भारत के लिए एक अनुपम वरदान है, जो भारत के उत्तर में इसके मुकुट की भाँति सुशोभित है तथा सदियों से भारत के प्रहरी की भूमिका निभा रहा है। कवि दिनकर ने कहा है
‘मेरे नगपति! मेरे विशाल ! साकार, दिव्य, गौरव विराट’ हिमालय की लंबाई लगभग दो हजार पाँच सौ कि०मी० है। इसका पूर्वी और पश्चिमी भाग भारत में है तथा मध्य भाग का एक हिस्सा नेपाल में। हिमालय पर ही संसार की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट विद्यमान है। इसे गौरी शंकर भी कहते हैं। हिमालय की चोटियाँ बर्फ से ढकी रहती हैं।
हिमालय भारत के लिए प्रकृति का अनुपम वरदान है। हिमालय से ही गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, सिंधु आदि नदियाँ निकलकर भारत-भूमि को शस्य-श्यामल बनाए रखती हैं। हिमालय मध्य एशिया तथा तिब्बत की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं को रोकता है तथा दक्षिण-पश्चिम सागर से उठने वाले मानसून का रास्ता रोककर भारत में वर्षा का कारण बनता है। हिमालय के घने वन अनेक जड़ी-बूटियों, खनिजों, वनस्पतियों, फल-फूल तथा लकड़ी के भंडार हैं। हिमालय के निचले भाग पर शिमला, मसूरी, दार्जिलिंग जैसे अनेक रमणीक नगर स्थित हैं। हिमालय पर ही हिंदुओं के अनेक प्रसिद्ध तथा पावन तीर्थ बसे हुए हैं। इनमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, मानसरोवर, ऋषिकेश, हरिद्वार, गंगोत्री, यमुनोत्री, अमरनाथ आदि के नाम गिनाए जा सकते हैं। हिमालय भारतीय संस्कृति से अनंत काल से जुड़ा है। हिमालय अनेक जीव-जंतुओं की शरणस्थली तथा तपस्वियों की साधनास्थली है। यदि हिमालय न होता, तो भारत का वर्तमान स्वरूप इतना सौंदर्यशील न होता। हिमालय देवभूमि है, भारतीय संस्कृति का मेरुदंड है तथा प्रकृति की लीला भूमि है।
Related posts:
Hindi Essay, Nibandh on "शिक्षक दिवस", "Teacher's Day" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Hamare Gaon Ka Bazar”, “हमारे गाँव का बाजार” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Cl...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Home”, “मेरा घर” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Farmer”, “किसान” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Student...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Kumbh Mela Haridwar", "कुंभ मेला - हरिद्वार” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Titli”, “तितली” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Stu...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Vijaydashmi”, “विजयादशमी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Ganesh Utsav”, “गणेशोत्सव ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Chatrapati Shivaji ”, “छत्रपति शिवाजी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh f...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "समय का महत्त्व", "The Importance of Time" Hindi Paragraph, Speech for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Paltu Janwar”, “पालतू जानवर” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Global Warming Ke Khatre", "ग्लोबल वार्मिंग के खतरे" Hindi Paragraph, Speec...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बाल श्रम की समस्या", "Bal Shram Ki Samasya" Hindi Paragraph, Speech for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "गाँवों का बदलता स्वरूप", "Changing nature of villages" Hindi Paragraph, Spe...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Favorite Sport Cricket”, “मेरा प्रिय खेल क्रिकेट” Hindi , Paragraph, Spe...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "लड़का-लड़की एक समान", "Ladka Ladki Ek Saman" Hindi Paragraph, Speech for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "भारतीय किसान", "Indian Farmer" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Samay ka Sadupyog", "समय का सदुपयोग” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Aitihasik Sthan Ki Yatra", "ऐतिहासिक स्थान की यात्रा" Hindi Paragraph, Spee...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "यात्रा का महत्व", "Importance of Travel" Hindi Paragraph, Speech for Class ...
Hindi Essay