मेरा जीवन लक्ष्य
‘इस पथ का उद्देश्य नहीं है, श्रांत भवन में टिक रहना,
किंतु पहुँचना उस सीमा तक, जिसके आगे राह न हो।‘
कविवर प्रसाद की इन्हीं पंक्तियों पर विचार करने के बाद मैंने गहन विचार-मंथन किया, तो तय किया कि मैं एक सफल अध्यापक बनूँगा। यद्यपि एक डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट आदि बनना आर्थिक दृष्टि से श्रेष्ठ है, पर मैंने अपने जीवन का उद्देश्य अधिकाधिक धन कमाना नहीं, अपितु उससे भी बढ़कर अच्छे नागरिकों का निर्माण करके एक अच्छे समाज का निर्माण करना निश्चित किया है। मैं अपने जीवन लक्ष्य के बारे में काफ़ी गंभीर हूँ। आज जब मैं समाज में बढ़ते भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, अपराध तथा कर्तव्यहीनता के दूषित वातावरण को देखता हूँ, तो मेरा हृदय चीत्कार कर उठता है। मुझे लगता है कि इन सबका कारण कहीं-न-कहीं अच्छी शिक्षा न मिलना भी है। आज के विदयार्थी अच्छी शिक्षा तथा अच्छे शिक्षकों के अभाव में दिशाभ्रमित हो गए हैं तथा अपनी संस्कृति से दूर जा रहे हैं। मैं अध्यापक बनकर अपने छात्रों को इस प्रकार से शिक्षित करूँगा कि उनमें नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कारों का पल्लवन हो सके तथा वे जीवन में सत्यं, शिवं, सुंदरं की भावना भर सकें। मेरा यह मानना है कि अध्यापक राष्ट्रीय संस्कृति के माली होते हैं। मैं अध्यापक बनकर भारत के भविष्य का निर्माण करूँगा तथा अपने विद्यार्थियों में सद्गुणों एवं सुविचारों की ऐसी ज्योति भरूँगा कि वे प्रबुद्ध एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनकर राष्ट्र रूपी भवन में नींव की ईंट बनकर उसे मज़बूत आधारशिला दे सकें।
Related posts:
Hindi Essay on “Lokmanya Tilak”, “लोकमान्य तिलक” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8,...
Hindi Essay
Hindi Essay on “A Gardner”, “माली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stude...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Mera Priya Phool”, “मेरा प्रिय फूल” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Grapes Fruit”, “अंगूर” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 S...
Hindi Essay
Hindi Essay on “A Flower”, “फूल” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Student...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "My Favourite Reality TV Show", "मेरा मनपसंद रियलटी शो" Hindi Paragraph, Spe...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Younger Sister”, “मेरी छोटी बहन” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Dhobi ”, “धोबी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Computer - Aaj Ke Yug Ki Jarurat", "कंप्यूटर: आज के युग की जरूरत " Hindi Pa...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Aim of My Life”, “मेरे जीवन का लक्ष्य” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Manushya aur Vigyaan”, “मनुष्य और विज्ञान” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Clas...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Jawahar Lal Nehur”, “जवाहरलाल नेहरू” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chinti”, “चींटी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Student...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "गाँवों का बदलता स्वरूप", "Changing nature of villages" Hindi Paragraph, Spe...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Independence Day 15 August”, “15 अगस्त-स्वतंत्रता-दिवस” Hindi , Paragraph, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Phulwari Ka Drishya”, “फुलवारी का दृश्य ” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Jaisa Karoge Vaisa Bharoge”, “जैसा करोगे वैसा भरोगे” Hindi Paragraph, Speech, Niband...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Hamare Doctor”, “हमारे डॉक्टर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बढ़ती जनसंख्या: एक गंभीर समस्या", "Badhti Jansankhya - Ek Gambir Samasya" H...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Yaadgar Chuttiya”, “मेरी यादगार छुट्टियाँ” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for...
Hindi Essay