पान वाले को चूना
Paan Wale ko Chuna
एक बार बादशाह अकबर को पान की तलब हुई। उन्होंने अपने एक ख़ास
पान वाले को पान लगाने के लिए कहा। उसने पान बनाकर बादशाह को दे दिया। बादशाह ने चुपचाप पान खाया और उस पान वाले को अगले दिन आधा किलोचूना दरबार में लेकर आने को कहा। वह नहीं जानता था कि बादशाह ने उसे ऐसा क्यों कहा।
वह चुपचाप चूना लेने बाज़ार चला गया। उसने दुकानदार से आधा किलो चूना मांगा। दुकानदार ने उससे पूछा कि इतना चूना क्यों खरीद रहे हो? उसने बताया किकिस तरह उसने बादशाह को पान दिया था। दुकानदार को समझते देर न लगी कि कुछ गड़बड़ है। उसने पान वाले को समझाया कि दरबार में चूना ले कर जाने सेपहले बहुत सारा घी पीकर जाना। उसने सलाह मानकर वैसा ही किया और दरबार में जाने से पहले खूब सारा घी पी लिया।
दरबार में पहुंचने पर बादशाह ने उसे सारा चूना खाने को कहा। वह हैरान रह गया। उसे उम्मीद न थी कि बादशाह ने उसे चूना इसलिए मंगवाया था। लेकिन, वह तोइसके लिए तैयार था। इसलिए, उसने सारा चूना खा लिया। इसके वाबजूद उसे कुछ नहीं हुआ तो बादशाह ने उससे कारण जानना चाहा। उसने अपनी औरदुकानदार की बातचीत के बारे में बादशाह को बता दिया। अब बादशाह उस व्यक्ति से मिलने को उतावले हो रहे थे, जिसने उनके मन की बात को पहले ही जानलिया था।
बादशाह ने हुक्म दिया कि उस दुकानदार को अगले दिन दरबार में हाज़िर किया जाए। अगले दिन उस दुकानदार को दरबार में लाया गया। बादशाह ने उससे पूछाकि वह उनके मन की बात को कैसे समझ गया। तब दुकानदार ने कहा, हुज़ूर जब यह आदमी मेरे पास चूना खरीदने आया था तो मैंने इससे पूछा कि इतने चूने काक्या करोगे?
मुझे इसने बताया कि इसने आपको पान बनाकर खिलाया और फिर आपने उसे चूना लाने का हुक्म दिया। तब मुझे समझते देर न लगी कि ज़रूर ग़लती से इसनेपान में चूना थोड़ा ज़्यादा लगा दिया होगा, जिसे बादशाह के मुंह में छाले हो गए होंगे और इसी का एहसास करवाने के लिया आपने इससे चूना मंगाया। मैंने इसेसलाह दी की दरबार में जाने से पहले घी पीकर जाना, जिससे अगर तुम्हें चूना खाना भी पड़े तो उसका असर कम हो जाएगा। यह दुकानदार और कोई नहीं बीरबलही थे।
Related posts:
English Short, Moral Story “False Pride" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competit...
Moral Story
Moral Story "Kid's Capability" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Children Story
English Short, Moral Story “Old Grave” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competitio...
Short Story
English Inspirational Story “Applying Creativity” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Short Story "Slow and steady Wins the Races" for Children, moral story for kids in English for compe...
Children Story
Hindi Moral Story "Lalchi Kuta", "लालची कुत्ता” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
English Short, Moral Story “Familiarity ends Fear" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Hindi Moral Story "Sher aur Kishmish", "शेर और किशमिश” for Kids, Full length Educational Story for S...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "The True King" for Kids, Educational Story for Students of class 5...
Short Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Back to Square One" for Kids, Educational Story for Students of cl...
Short Story
English Short, Moral Story “Half of the Profit" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
Hindi Moral Story “Sher aur Chuha”, “शेर और चूहा” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Children Story
Hindi Moral Story "Gulabi Pari ki Kahani", "गुलाबी परी की कहानी” for Kids, Full length Educational S...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Whose Bag?" for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6...
Moral Story
Short Story " When Adversity Knocks" for Children, moral story for kids in English for competition w...
Children Story
Short Story " Proud Red Rose" for Children, moral story for kids in English for competition with mor...
Children Story
Hindi Moral Story "Chatur Gidh”, “चतुर गिद्दर” for Kids, Full length Educational Story for Students ...
हिंदी कहानियां
English Inspirational Story “Improve the Quality of Your Life” Bedtime Moral Story for kids and Stud...
Moral Story
English Short/Moral Story “Who is Wealthy” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Moral Story
Short Story " The Ant and the Grasshopper" for Children, moral story for kids in English for competi...
Children Story