पहली मुलाकात
Pehli Mulakat
अकबर को शिकार का बहुत शौक था। वे किसी भी तरह शिकार के लिए समय निकल ही लेते थे। बाद में वे अपने समय के बहुत ही अच्छे घुड़सवार और शिकरी भीकहलाये। एक बार राजा अकबर शिकार के लिए निकले, घोडे पर सरपट दौड़ते हुए उन्हें पता ही नहीं चला और केवल कुछ सिपाहियों को छोड़ कर बाकी सेना पीछेरह गई। शाम घिर आई थी, सभी भूखे और प्यासे थे, और समझ गए थे की वो रास्ता भटक गए हैं। राजा को समझ नहीं आ रहा था की वह किस तरफ़ जाएं।
कुछ दूर जाने पर उन्हें एक तिराहा नज़र आया। राजा बहुत खुश हुए चलो अब तो किसी तरह वे अपनी राजधानी पहुँच ही जायेंगे। लेकिन जाएं तो जायें किस तरफ़।राजा उलझन में थे। वे सभी सोच में थे किंतु कोई युक्ति नहीं सूझ रही थी। तभी उन्होंने देखा कि एक लड़का उन्हें सड़क के किनारे खड़ा-खडा घूर रहा है। सैनिकों नेयह देखा तो उसे पकड़ कर राजा के सामने पेश किया। राजा ने कड़कती आवाज़ में पूछा, “ऐ लड़के, आगरा के लिए कौन सी सड़क जाती है”? लड़का मुस्कुरायाऔर कहा, “जनाब, ये सड़क चल नहीं सकती तो ये आगरा कैसे जायेगी”। महाराज जाना तो आपको ही पड़ेगा और यह कहकर वह खिलखिलाकर हंस पड़ा।
सभी सैनिक मौन खड़े थे, वे राजा के गुस्से से वाकिफ थे। लड़का फ़िर बोला, ”जनाब, लोग चलते हैं, रास्ते नहीं”।
यह सुनकर इस बार राजा मुस्कुराया और कहा, ”नहीं, तुम ठीक कह रहे हो। तुम्हारा नाम क्या है”, अकबर ने पूछा।
“मेरा नाम महेश दास है महाराज”, लड़के ने उत्तर दिया, और आप कौन हैं?
अकबर ने अपनी अंगूठी निकाल कर महेश दास को देते हुए कहा, “तुम महाराजा अकबर – हिंदुस्तान के सम्राट से बात कर रहे हो”, मुझे निडर लोग पसंद हैं। तुम मेरेदरबार में आना और मुझे ये अंगूठी दिखाना। ये अंगूठी देख कर मैं तुम्हें पहचान लूंगा। अब तुम मुझे बताओ कि मैं किस रास्ते पर चलूँ ताकि मैं आगरा पहुँच जाऊं।
महेश दास ने सिर झुका कर आगरा का रास्ता बताया और जाते हुए हिंदुस्तान के सम्राट को देखता रहा।
इस तरह अकबर भविष्य के बीरबल से मिले।
Related posts:
English Moral Story "Honesty" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7,...
Children Story
Hindi Moral Story “Sher aur Chuha”, “शेर और चूहा” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Children Story
English Moral Story "Don’t Waste your Time Complaining" for Kids, Full length Educational Story for ...
Children Story
Short Story "The FOX or The LION" for Children, moral story for kids in English for competition with...
Children Story
English Short, Moral Story “Father Son Conversation" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Little Girl Necklace" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Short, Moral Story “The thief, the giant and the brahmin" for Kids and Children for Class 5,...
Moral Story
English Inspirational Story “Anyone can be Clever” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “A Town Mouse and a Country Mouse" for Kids and Children for Class 5, 6, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Donkey in The Well" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
English Short, Moral Story “The Dog and the Bone" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Inspirational Story “Face the Truth” Bedtime Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Apne Apne Karam”, “अपने अपने करम” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
Children Story
English Short, Moral Story “Caring for Friends” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Three Men and a Family" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...
Moral Story
English Inspirational Story “Experience Brings Self Confidence” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Ulti Ganga”, “उल्टी गंगा” for Kids, Full length Educational Story for Students of...
Children Story
English Short, Moral Story “The Washerman’s Donkey" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Just One Question" for Kids, Educational Story for Students of cla...
Short Story
Short Story "The Foolish Goats" for Children, moral story for kids in English for competition with m...
Children Story