तीन रूपये और तीन सवाल
एक दिन अकबर बादशाह के दरबारियों ने बादशाह से शिकायत की- ‘हुजूर! आप सब प्रकार के कार्य बीरबल को ही सौंप देते हैं, क्या हम कुछ भी नहीं कर सकते?’
बादशाह ने कहा- ‘ठीक है….मैं अभी इसका फैसला कर देता हूं।’
उन्होंने एक दरबारी को बुलाया और उससे कहा- ‘मैं तुम्हें तीन रूपये देता हूं। इनकी तीन चीजें लाओं। हर एक की कीमत एक रूपया होनी चाहिए।
पहली चीज यहां की होनी चाहिए।
दूसरी चीज वहां की होनी चाहिए।
तीसरी चीज न यहां की हो, न वहां की हो।’
दरबारी तुरन्त बाजार गया- दुकानदार के पास जाकर उसने उससे ये तीनों चीजें मांगी।
दुकानदार उसकी बात सुनकर हंसने लगा और बोला – ‘ये चीजें कहीं भी नहीं मिल सकतीं।’
उन तीन चीजों को दरबारी ने अनेक दुकानों पर खोजा। लेकिन जब उसे तीनों चीजें कहीं भी नहीं मिलीं तो निराश होकर दरबार में लौट आया।
उसने बादशाह अकबर को आकर बताया- “ये तीनों चीजें किसी भी कीमत पर, कहीं भी नहीं मिल सकतीं। अगर बीरबल ला सकें तो जानेंगे।’
अकबर बादशाह ने बीरबल को बुलाया और कहा कि जाओ ये तीनों चीजें लेकर आओ।
बीरबल ने कहा – ‘हुजूर! कल तक ये चीजें अवश्य आपकी सेवा में हाजिर कर दूंगा।’
अगले दिन जैसे ही बीरबल दरबार में आए तो…….
बादशाह अकबर ने पहले दिन वाली बात को याद दिलाते हुए बीरबल से पुछा- ‘क्यों, क्या हमारी चीजें ले आए?’
बीरबल ने फौरन कहा- ‘जी हां….मैंने पहला रूपया एक फकीर को दे दिया जो वहां से भगवान के पास जा पहुंचा। दूसरा रूपया मैंने मिठाई में खर्च किया जो यहां काम आ गया और तीसरे रूपये का मैंने जुआ खेल लिया जो कि न यहं काम आएगा, न वहां अर्थात परलोक में।’
उनकी बात सुनकर सभी चकित रह गए और अकबर ने बीरबल को बहुत सा ईनाम दिया।
Related posts:
English Short, Moral Story “The Egg Ploy" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Moral Story
Hindi Moral Story "Soch Samjh aur Faisla", "सोच समझ और फैसला” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kavi aur Dhanwan Aadmi", "कवि और धनवान आदमी" for Kids, Educational S...
Children Story
English Short, Moral Story “Two Burdened Asses" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
English Short, Moral Story “A Confused Mind" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
Hindi Moral Story "Durlab ko na sataiye" "दुर्बल को न सताइए" Best Motivational Story of "Harun-Al-Ra...
Story
English Short, Moral Story “Attitude and Self-confidence” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Moral Story
Hindi Moral Story “Balak ki Sujh-Bujh”, “बालक की सूझ-बूझ” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9,...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story "Chaplooson ki Dosti", "चापलूसों की दोस्ती” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
English Inspirational Story "Attaining Wisdom" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Short Story " Change Yourself and not The World" for Children, moral story for kids in English for c...
Children Story
Short Story " Real Vs Fake" for Children, moral story for kids in English for competition with moral...
Children Story
English Short, Moral Story “Believe in Power of God” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
English Essay, Moral Story “The Game of Chance” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Short Story
Hindi Moral Story "Lalchi Kuta", "लालची कुत्ता” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal's Generosity" for Kids, Educational Story for Students of c...
Moral Story
English Short, Moral Story “Shortcut to Success" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
English Inspirational Story “Experience Brings Self Confidence” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “Alexander the Great Last Wishes” for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
English Short, Moral Story “Pride hath a fall” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Moral Story