Home » Hindi Letter Writing » Dahej Pratha ke Dosh batate hue Mitra ko Jagruk karne hetu patra “दहेज – प्रथा के दोष बताते हुए मित्र को जागरूक करने हेतु पत्र” Sample Hindi Letter

Dahej Pratha ke Dosh batate hue Mitra ko Jagruk karne hetu patra “दहेज – प्रथा के दोष बताते हुए मित्र को जागरूक करने हेतु पत्र” Sample Hindi Letter

दहेज – प्रथा के दोष बताते हुए मित्र को जागरूक करने हेतु पत्र

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

13, हाऊसिंग सोसाइटी,

साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1

नई दिल्ली-110049

दिनांक 23 अप्रैल,

प्रिय मित्र,

सप्रेम नमस्ते ।

कृपया मेरी शुभकामनाएँ स्वीकार करो । तुम्हार, पत्र अभी-अभी मिला, जिसमें तुमने अपने विवाह के संबंध में मेरी सम्मति मांगी है।

तुमने लिखा है कि एक परिवार की कन्या कुछ अधिक पढ़ी हुई है, शायद कहीं नौकरी भी करती है। वे लोग अधिक बरात नहीं चाहते और दहेज में भी केवल तुम्हारे व कन्या के वस्त्र ही दे सकते हैं। दूसरे परिवार से तुम्हें पचास हजार रुपये नकद और कुछ मूल्यवान सामान मिलने की आशा है, जिससे तुम अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने का स्वप्न देख रहे हो । साथ ही तुम्हें उस परिवार की कन्या कम सुंदर, कम शिक्षित होने के कारण पसंद नहीं। मैं पूछता हूँ मित्र ! आखिर किसी के जीवन के साथ सौदेबाजी करने की यह प्रवृत्ति क्यों ? तुम्हारे और हमारे माता-पिता लड़कों को हुंडी बनाकर भुनाने की कोशिश करते हैं । हम जैसे शिक्षित युवकों को उनका विरोध करना चाहिए। हमारे देश के सत्तर प्रतिशत परिवार निर्धन हैं । वे दो समय का भोजन और शरीर ढकने के दो वस्त्र कठिनाई से जुटा पाते हैं। यदि उनकी कन्याओं का जीवन केवल इस कारण अभिशाप बन जाए कि वे दहेज नहीं दे सकते, तो यह हमारे समाज के लिए कलंक है। मित्र, यदि हमारी बहिन के संबंध में भी रिश्ते के लिए आने वाले ऐसा ही दृष्टिकोण रखें, तो हमारी क्या दशा होगी ? हमें केवल अपना स्वार्थ ही नहीं देखना है, पूरे समाज और राष्ट्र का हित सोचना है । अत: तुम्हें मैं यही परामर्श दूंगा कि तुम अपना भविष्य देखो। दहेज की कसौटी में मत आओ।

आशा है, मेरे अनुरोध पर तुम उदारता से विचार करोगे । उत्तर अवश्य देना ।

पूज्य माता जी और पिता जी को मेरी ओर से प्रणाम ।

तुम्हारा अभिन्न हृदय,

संदीप कुमार रस्तोगी

Related posts:

Hindi Letter on “Mitra ko Parvatiya Sthal ki Yatra ke Anubhav Batate hue patra”, “पर्वतीय स्थल की या...

Hindi Letter Writing

Chain Snatcning ki Ghatna ki Shikayat karte hue SHO ko Patra “चेन खींचने जैसी घटनाओं की शिकायत करते ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Van Mohatsav ke liye Nagar Pramukh ko Amantran Patra”, “वन मोहोत्सव के लिए नगर प्रम...

Hindi Letter Writing

धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के मनमाने प्रयोग से होने वाली परेशानियों का उल्लेख करते हुए थानाध्यक्ष...

Hindi Letter Writing

Rashtra Bhasha diwas samaroh ke nimantran patra ka aupcharik uttar “राष्ट्रभाषा-दिवस समारोह के निमंत...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Vidyalaya ke Varshik Samaroh ke Bare me batate hue Badi Behan ko Patra”, “ विद्यालय...

Hindi Letter Writing

Garmiyo ki Chuttiyo me Kashmir Bhraman ke liye jar rahi sakhi ko patra "ग्रीष्मावकाश में कश्मीर भ्रम...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Sampadak ko Chunav ke Karan Ghar ki Diwar Poster se Gandi hone ne ke karan patra”, ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Garmiyo ki Chuttiyo me Tracking me jane ke liye Patra”, “मित्र को गर्मियों...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Na Milne par Kshama Hetu patra”, “अपने मित्र को न मिलने पर क्षमा हेतु पत्र...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Van Vibhag Dwara lagaye gye vriksho ki Dasha batate hue Sampadak ko Patra”, “वन विभ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Videsh me base Chacha ko Bharat me basne ke liye patra”, “विदेश में जा बसे अपने चाच...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hostel  se Pitaji ko Pocket Money Bhejne ke Liye Anurodh Patra”, “हास्टल से पिताजी ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on Mohalle me Apradhik Tatvo ke badhne par Thana-Adhyaksh ko Petrolling badhane ka anur...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ Vidyalaya mein Absent hone par Principal ko Patra”, “विद्यालय में अनुपस्थिति पर प्...

Hindi Letter Writing

Deepawali Abhinandan ka Uttar Patra “दीपावली अभिनंदन का उत्तर पत्र ” Sample Hindi Letter Writing Exa...

Hindi Letter Writing

Mitra ko Bimiri mein santwana dete hue patra "मित्र को बीमारी में सांत्वना देते हुए पत्र" Sample Hin...

Hindi Letter Writing

Putra ke Vihah Mohotsav mein sammilit hone ke liye Nimantran patra “पुत्र के विवाहोत्सव में सम्मिलि...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Apne Janamdin par Amantran patra”, “मित्र को अपने जन्मदिन पर आमंत्रण-पत्र”...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ka Accident hone par Sahanbhuti Patra”, “मित्र को दुर्घटनाग्रस्त होने पर सहान...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.