बड़े शहर में जीवन
जिन शहरों की आबादी लाखों में होती है, उन्हें ‘महानगर’ कहा जाता है। भारत में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई तथा चेन्नई को महानगरों की कोटि में रखा गया है। महानगरों का जीवन अनेक रूपों में मनुष्य के लिए वरदान से कम नहीं है, पर दूसरी ओर एक अभिशाप भी है। महानगरों का जीवन अन्य नगरों तथा गाँवों से कई बातों में भिन्न होता है। महानगरों की चमक-दमक तथा सुख-सविधाएँ सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. इसीलिए दर-दर से गाँवों तथा छोटे-छोटे कस्बों से लोग काम-धंधे की तलाश में इन महानगरों की ओर पलायन कर लेते हैं, जिसके कारण महानगरों की आबादी बहुत अधिक बढ़ जाती है तथा आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। महानगरों में रहने वाले गरीब मजदूर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर उनमें रहने लगते हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता है। महानगरों में भीड़-भाड़ रहने के कारण वहाँ यातायात, सफाई, सुरक्षा जैसी अनेक समस्याएँ भी जन्म लेती हैं। जल आपूर्ति तथा बिजली जैसी सुविधाएँ बढ़ी हुई जनसंख्या के लिए कम पड़ जाती हैं। तेजी से सड़कों पर दौड़ते वाहनों से निकलने वाले धुएँ के कारण वायुमंडल बुरी तरह प्रदूषित हो जाता है। महानगरों में लोगों में सामाजिकता तथा आपसी संबंधों का प्रायः अभाव पाया जाता है। वास्तव में यहाँ की जिंदगी कृत्रिम तथा दिखावे की होती है। इन महानगरों में महँगाई के कारण चीजें ऊंचे दामों में मिलती हैं, जिससे मजदूर वर्ग तथा मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। हाँ, महानगरों में मनोरंजन, खेलकूद, चिकित्सा, शिक्षा जैसी अन्य सुविधाओं का अभाव नहीं है।
Related posts:
Hindi Essay, Nibandh on "सहशिक्षा", "Co-Education" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 ...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Jyotirao Phule", "जोतीराव फुले” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Yadi mere pankh hote”, “यदि मेरे पंख होते” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "चरित्र बल", "Charitra Bal" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Jeevan Me Tyoharo Ka Mahatva", "जीवन में त्योहारों का महत्त्व" Hindi Paragr...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Circus Show”, “सर्कस शो” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 S...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Peacock Bird”, “मोर” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 1...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Kutte Ki Atmakatha”, “कुत्ते की आत्मकथा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Village”, “मेरा गाँव” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7,...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Home”, “मेरा घर” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Rice", "धान” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Saheli”, “मेरी सहेली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Paltu Janwar”, “पालतू जानवर” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Rainy Season”, “वर्षाऋतु” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Elder Sister”, “मेरी दीदी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Hamare Padosi”, “हमारे पड़ोसी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “26 January - Republic Day”, “26 जनवरी-गणतंत्र-दिवस” Hindi , Paragraph, Spee...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "यात्रा का महत्व", "Importance of Travel" Hindi Paragraph, Speech for Class ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Dhobi ”, “धोबी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Sagar Kinare ka Drishya”, “सागर किनारे का दृश्य” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh ...
Hindi Essay