करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान
आज मानव ने अपने परिश्रम, सतत अभ्यास एवं पुरुषार्थ के बल पर प्रकृति पर आधिपत्य स्थापित कर लिया है। उपर्युक्त सूक्ति में अभ्यास के महत्त्व की ओर इंगित किया गया है। वृंद कवि द्वारा रचित पूरा दोहा इस प्रकार है-‘करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान, रसरी आवत जात ते सिल पर परत निसान।’ जिस प्रकार रस्सी के बार-बार आने-जाने से कठोर पत्थर पर भी चिह्न अंकित हो जाते हैं, उसी प्रकार निरंतर अभ्यास से मूर्ख व्यक्ति भी विद्वान बन जाता है। यह बात अनुभव सत्य है कि पाषाण युग का आदि मानव अभ्यास के बल पर ही आज इस स्थिति पर पहुँच पाया है। एक शिशु अभ्यास के बल पर ही बोलना, लिखना-पढ़ना, चलना आदि सीखता है तथा बड़ा होने पर भी अभ्यास द्वारा अनेक प्रकार की निपुणताएँ प्राप्त करने में समर्थ हो जाता है। कालिदास जैसा मूर्ख अभ्यास के बल पर ही संस्कृत का सर्वश्रेष्ठ कवि बन पाया। अर्जन, एकलव्य जैसे धनुर्धर भी अभ्यास के बल पर ही इतनी श्रेष्ठता एवं कौशल प्राप्त कर पाए। जन्म से कोई विदवान नहीं होता। अभ्यास के सहारे ही विद्या प्राप्त होती है। संसार में जितने भी महान कलाकार, वैज्ञानिक आदि हुए हैं, उन सबकी उन्नति में अभ्यास का महत्त्वपूर्ण योगदान है। विचारकों ने मानव जीवन में उन्नति के लिए दो चीजों को आवश्यक माना है-प्रतिभा और अभ्यास। प्रतिभा ईश्वरप्रदत्त होती है तथा अभ्यास व्यक्ति-निर्मित। विद्यार्थियों के लिए तो अभ्यास नितांत महत्त्वपूर्ण है। सतत अभ्यास के विना विद्या तथा क्षमता स्थायी नहीं रह पाती। निरंतर अभ्यास एक ऐसी कुंजी है, जो मनुष्य के लिए प्रगति का हर द्वार खोल सकती है।
Related posts:
Hindi Essay, Nibandh on "मेरा प्यार भारतवर्ष ", "Mere Pyara Bharatvarsh" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Sugar Cane", "ईख” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Internet - Ek Sanchar Kranti", "इंटरनेट: एक संचार क्रांति" Hindi Paragraph,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Pratah Kaal Ka Bhraman", "प्रातःकाल का भ्रमण" Hindi Paragraph, Speech for C...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Our School's Principal”, “हमारी पाठशाला के मुख्याध्यापक” Hindi , Paragraph,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "विद्यार्थी और फैशन", "Students and Fashion" Hindi Paragraph, Speech for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Global Warming Ke Khatre", "ग्लोबल वार्मिंग के खतरे" Hindi Paragraph, Speec...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Peepal Ka Ped”, “पीपल का पेड़” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, ...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Grandfather”, “मेरे दादाजी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Priya Pakshi Parrot ”, “मेरा प्रिय पक्षी-तोता” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Vijaydashmi”, “विजयादशमी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Rainy Season”, “वर्षाऋतु” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Vigyan Ke Badhte Charan", "विज्ञान के बढ़ते चरण" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Ganesh Utsav”, “गणेशोत्सव ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Chatrapati Shivaji ”, “छत्रपति शिवाजी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh f...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "सच्ची मित्रता", "True Friendship" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Doordarshan aur Jan-Jagran", "दूरदर्शन और जन-जागरण" Hindi Paragraph, Speech...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Hamara Tiranga Jhanda”, “हमारा तिरंगा झंडा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Cla...
Hindi Paragraph
Hindi Essay on "Kahne Se Karna Bhala", "कहने से करना भला” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Rice", "धान” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay