Home » Hindi Essay » Hindi Essay, Nibandh on “शारीरिक श्रम”, “Sharirik Shram” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Students.

Hindi Essay, Nibandh on “शारीरिक श्रम”, “Sharirik Shram” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Students.

शारीरिक श्रम

यह संसार कर्म प्रधान है। कर्म ही जीवन है। कर्म से रहित जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। किसी भी कर्म को पूर्ण निष्ठा तथा उत्साह के साथ संपन्न करना ही परिश्रम या श्रम है। परिश्रम ही वह कुंजी है, जिसकी सहायता से भाग्य और सफलता के बंद ताले खुलते हैं। अपनी कामनाओं और कल्पनाओं के इंद्रधनुषी रंग तभी जीवन में बिखरते हैं, जब व्यक्ति श्रम करता है। श्रम कई प्रकार का हो सकता है-एक मजदूर, किसान, मिस्त्री आदि जो श्रम करते हैं, वह शारीरिक श्रम के अंतर्गत आता है। वैज्ञानिक, लेखक, दार्शनिक, चिंतक आदि बुद्धिजीवियों का श्रम मानसिक या बौद्धिक श्रम के अंतर्गत माना जाता है। दोनों प्रकार के श्रम का अपना-अपना महत्व होता है। परिश्रम और सफलता का चोली-दामन का साथ है। परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होती है, केवल मनोरथ से नहीं। संस्कृत में कहा गया है-

उद्यमेन हि सिध्यंति कार्याणि न मनोरथैः

न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशंति मुखे मृगाः।।”

अर्थात् सभी कार्य उद्यम परिश्रम से सिद्ध होते हैं, मनोरथ करने से नहीं। सोते हुए शेर के मुँह में कोई हिरण स्वयं प्रवेश नहीं करता, सिंह को उसे पकड़ने के लिए श्रम करना पड़ता है। संसार के जितने भी उन्नत देश हैं, उनकी उन्नति का आधार वहाँ के निवासियों का अथक परिश्रम ही है। वैज्ञानिकों के परिश्रम के बल पर ही आज मानव जल, थल और नभ पर अपना आधिपत्य जमा सका है। आलसी व्यक्ति ही अपनी असफलताओं के लिए भाग्य को दोष दिया करते हैं। परिश्रमी तो परिश्रम करके असंभव को भी संभव बना लेता है।

Related posts:

10 Lines Hindi Essay on “Independence Day 15 August”, “15 अगस्त-स्वतंत्रता-दिवस” Hindi , Paragraph, ...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "सहशिक्षा", "Co-Education" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 ...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Bharat mein Internet Jansanchar”, “भारत में इंटरनेट जनसंचार” Hindi Paragraph, Speech...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "विद्यार्थी और फैशन", "Students and Fashion" Hindi Paragraph, Speech for Cla...

Hindi Essay

Hindi Essay on "Kahne Se Karna Bhala", "कहने से करना भला” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Samay ka Sadupyog”, “समय का सदुपयोग” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on “Cow Animal”, “गाय ” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "शठ सुधरहि सत्संगति पाई", "Sath Sudhrahi Satsangati Pai" Hindi Paragraph, Sp...

Hindi Essay

10 Lines Hindi Essay on “My Favorite Sport Cricket”, “मेरा प्रिय खेल क्रिकेट” Hindi , Paragraph, Spe...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Anushasan”, “अनुशासन” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Yadi Barsat Na Hoti”, “यदि बरसात न होती” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...

Hindi Paragraph

Hindi Essay, Nibandh on "यात्रा का महत्व", "Importance of Travel" Hindi Paragraph, Speech for Class ...

Hindi Essay

10 Lines Hindi Essay on “Mera Priya Phool”, “मेरा प्रिय फूल” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for ...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on “Cat a Pet Animal”, “बिल्ली एक पालतू जानवर ” Hindi Paragraph, Speech for Cla...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "भारत में खेलों का स्तर", "Bharat mein Khelo Ka Star" Hindi Paragraph, Speec...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Chutti Ka Din”, “छुट्टी का दिन” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, ...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on "My Favourite Reality TV Show", "मेरा मनपसंद रियलटी शो" Hindi Paragraph, Spe...

Hindi Essay

Hindi Essay on "Maharana Pratap", "महाराणा प्रताप” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, ...

Hindi Essay

Hindi Essay on “Camel a Pet Animal”, “ऊँट एक पालतू जानवर ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Cl...

Hindi Essay

Hindi Essay, Nibandh on “Peacock Bird”, “मोर” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 1...

Hindi Essay

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.