आत्मा की आवाज़
Atma ki Awaz
किसी गांव में एक गरीब ब्राह्मण रहता था | ब्राह्मण गरीब होते हुए भी सच्चा और इमानदार था|परमात्मा में आस्था रखने वाला था | वह रोज सवेरे उठ कर गंगा में नहाने जाया करता था| नहा धो कर पूजा पाठ किया करता था| रोज की तरह वह एक दिन गंगा में नहाने गया नहा कर जब वापस आ रहा था तो उसने देखा रास्ते में एक लिफाफा पड़ा हुआ हैउसने लिफाफा उठा लिया| लिफाफे को खोल कर देखा तो वह ब्राह्मण हक्का बक्का रह गया लिफाफे मे काफी सारे नोट थे| रास्ते में नोटों को गिनना ठीक न समझ कर उसने लिफाफा बंद कर दिया और घर की तरफ चल दिया| घर जाकर उसने पूजा पाठ करके लिफाफे को खोला | नोट गिनने पर पता चला की लिफाफे मे पूरे बीस हजार रूपये थे| पहले तो ब्रह्मण ने सोचा कि भगवान ने उस की सुन ली है| उसे माला माल कर दिया है | ब्राह्मण की ख़ुशी जादा देर रुक नहीं सकी| अगले ही पल उसके दिमाग में आया कि हो सकता है यह पैसे मेरे जैसे किसी गरीब के गिरे हों|
सायद किसी ने अपनी बेटी की शादी के लिए जोड़ कर रख्खे हों| उसकी आत्मा ने आवाज दी कि वह इन पैसों को ग्राम प्रधान को दे आये| वह उठा और ग्राम प्रधान के घर की तरफ को चल दिया| अभी वह ग्राम प्रधान के आँगन मे ही गया था उसे लगा कोई गरीब आदमी पहले से ही ग्राम प्रधान के घर आया हुआ है | वह भी उन के पास पहुँच गया| गरीब आदमी रो-रोकर प्रधान को बता रहा था की कैसे कैसे यत्नों से उसने पैसे जोड़े थे पर कहीं रास्ते में गिर गए थे| सारी कहानी सुन ने पर गरीब ब्रह्मण ने जेब से पैसे निकले और उस गरीब आदमी को देते हुए कहा कि मुझे ये पैसे रास्ते में मिले हैं| आप की कहानी सुन ने के बाद अब यकीन हो गया है कि ये पैसे आप के ही है| पैसे देखते ही गरीब के चेहरे पर रौनक आ गई | गरीब ब्राह्मण ने कहा पैसे गिन लीजिये| गरीब आदमी ने ब्राह्मण का धन्यवाद करते हुए कहाकि पैसे तो पूरे ही हैं इसमे से में आप को कुछ इनाम देना चाहता हूँ | गरीब ब्रह्मण ने कुछ भी लेने से इंकार कर दिया| ब्राह्मण अपने घर को वापस आ गया उस को इस बात की ख़ुशी थी कि उसकी आत्मा की आवाज की जीत हुई है |
Related posts:
English Short, Moral Story “The monkey and the log" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Short, Moral Story “Going To Law" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Moral Story
English Moral Story "Mutual good faith" for Kids, Full length Educational Story for Students of Clas...
Children Story
English Inspirational Story “A Salesman - Par Excellence” Bedtime Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiska Afsar", "किसका अफसर" for Kids, Educational Story for Students ...
Children Story
Hindi Moral Story "Paropkaar Ke Gun", "परोपकार के गुण” for Kids, Full length Educational Story for S...
Children Story
English Short, Moral Story “Three Rich Man and Their Kindness” for Kids and Children for Class 5, 6,...
Moral Story
English Short, Moral Story “The thief, the giant and the brahmin" for Kids and Children for Class 5,...
Moral Story
Hindi Moral Story "Budhimano ki Salah", "बुद्धिमानों की सलाह” for Kids, Full length Educational Stor...
Moral Story
Hindi Moral Story "Pani aur Pyasa Kova", "पानी और प्यासा कौआ” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
Hindi Moral Story "Tedi Kheer”, "टेढ़ी खीर” for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Importance of Positive Attitude in Life” for Kids and Children for Class...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Akbar's Hasty Judgement" for Kids, Educational Story for Students ...
Short Story
Hindi Moral Story "Apna Haath Jagannath”, “अपना हाथ जगनाथ” for Kids, Full length Educational Story f...
Children Story
Hindi Moral Story "Jungle hai to Jivan hai", "जंगल ही तो जीवन है” for Kids, Full length Educational ...
Children Story
English Inspirational Story “Creative Problem Solving” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Jaldbaji me Hal Sochna Budhimani Nahi", "जल्दबाजी में हल सोचना बुद्धिमानी नहीं”
Children Story
English Short, Moral Story “The Tale Of The Clever Peasant" for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Fear is the key" for Kids, Educational Story for Students of class...
Moral Story
English Short, Moral Story “You Cannot Please Everyone" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...
Moral Story