Home » Children Story » Hindi Moral Story “Budhimano ki Salah”, “बुद्धिमानों की सलाह” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Budhimano ki Salah”, “बुद्धिमानों की सलाह” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

एक बुद्धिमान हंस

एक बहुत बड़ा विशाल पेड़ था। उस पेड़ पर बहुत सारे हंस रहते थे। उनमें एक बहुत सयाना हंस था, बुद्धिमान और बहुत दूरदर्शी। सब उसका आदर करते ‘ताऊ’ कहकर बुलाते थे।

एक दिन उसने एक नन्ही-सी बेल को पेड़ के तने पर बहुत नीचे लिपटते पाया। ताऊ ने दूसरे हंसों को बुलाकर कहा, देखो, इस बेल को नष्ट कर दो। एक दिन यह बेल हम सबको मौत के मुंह में ले जाएगी।

एक युवा हंस से हंसते हुए बोला, ताऊ, यह छोटी-सी बेल हमें कैसे मौत के मुंह में ले जाएगी?

सयाने हंस ने समझाया, आज यह तुम्हें छोटी-सी लग रही है। धीरे-धीरे यह पेड़ के सारे तने को लपेटा मारकर ऊपर तक आएगी। फिर बेल का तना मोटा होने लगेगा और पेड़ से लपट जाएगा, ऐसे में पेड़ पर चढ़ने के लिए नीचे से ऊपर तक सीढ़ी बन जाएगी। कोई भी शिकारी सीढ़ी के सहारे चढ़कर हम तक पहुंच जाएगा और हम सभी मारे जाएंगे।

दूसरे हंस को यकीन न आया, एक छोटी-सी बेल कैसे सीढ़ी बनेगी?

तीसरा हंस बोला, ताऊ, तू तो एक छोटी-सी बेल को खींचकर ज्यादा ही लंबा कर रहा है।

एक हंस बड़बड़ाया और बोला- यह ताऊ अपनी अक्ल का रौब डालने के लिए अंट-शंट कहानी बना रहा है।

इस प्रकार किसी दूसरे हंस ने ताऊ की बात को गंभीरता से नहीं लिया। इतनी दूर तक देख पाने की उनमें अक्ल ही कहां थी?

समय बीतता रहा। बेल लिपटते-लिपटते ऊपर शाखाओं तक पहुंच गई। बेल का तना मोटा होना शुरू हुआ और सचमुच ही पेड़ के तने पर सीढ़ी बन गई। जिस पर आसानी से चढ़ा जा सकता था। सबको ताऊ की बात की सच्चाई सामने नजर आने लगी। पर अब कुछ नहीं किया जा सकता था क्योंकि बेल इतनी मजबूत हो गई थी कि उसे नष्ट करना हंसों के बस की बात नहीं थी।

एक दिन जब सब हंस दाना चुगने बाहर गए हुए थे तब एक बहेलिया उधर आ निकला। पेड़ पर बनी सीढ़ी को देखते ही उसने पेड़ पर चढ़कर जाल बिछाया और चला गया। अंधेरा होते ही को सारे हंस लौट आए और जब पेड़ से उतरे तो बहेलिए के जाल में बुरी तरह फंस गए।

जब वे जाल में फंस गए और फड़फड़ाने लगे, तब उन्हें ताऊ की बुद्धिमानी और दूरदर्शिता का पता लगा। सब ताऊ की बात न मानने के लिए लज्जित थे और अपने आपको कोस रहे थे। ताऊ सबसे रुष्ट था और चुप बैठा था।

एक हंस ने हिम्मत करके कहा, ताऊ, हम मूर्ख हैं, लेकिन अब हमसे मुंह मत फेरो।

दूसरा हंस बोला, इस संकट से निकालने की तरकीब तू ही हमें बता सकता हैं। आगे हम तेरी कोई बात नहीं टालेंगे। सभी हंसों ने हामी भरी तब ताऊ ने उन्हें बताया, मेरी बात ध्यान से सुनो। सुबह जब बहेलिया आएगा, तब मुर्दा होने का नाटक करना। बहेलिया तुम्हें मुर्दा समझकर जाल से निकालकर जमीन पर रखता जाएगा। वहां पर तुम सभी मरे के समान पड़े रहना| जैसे ही वह अन्तिम हंस को नीचे रखेगा, मैं सीटी बजाऊंगा। मेरी सीटी सुनते ही सब उड़ जाना।

सुबह बहेलिया आया। हंसों ने वैसा ही किया, जैसा ताऊ ने समझाया था।

सचमुच बहेलिया हंसों को मुर्दा समझकर जमीन पर पटकता गया। सीटी की आवाज के साथ ही सारे हंस उड़ गए। बहेलिया चुपचाप होकर देखता रह गया।

शिक्षा/Moral:- बुद्धिमानों की सलाह गंभीरता से लेनी चाहिए और साथ ही अपने से सयानों की बात पर एक बार जरुर गोर करना चाहिए|

Related posts:

English Short, Moral Story “A Town Mouse and A Country Mouse" for Kids and Children for Class 5, 6, ...

Moral Story

English Short/Moral Story “Who is Wealthy” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...

Moral Story

English Inspirational Story “Earn Your Wealth” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Akbar is Greater than God" for Kids, Educational Story for Student...

Moral Story

Hindi Moral Story "Hathi aur Chuha", "हाथी और चूहा” for Kids, Full length Educational Story for Stud...

Children Story

English Inspirational Story “Fewer the Wants, Greater the Joy” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Hindi Moral Story “Chor aur Raja”, “चोर और राजा” for Kids, Full length Educational Story for Student...

Children Story

Short Story "The Curse of The Bullock" for Children, moral story for kids in English for competition...

Children Story

Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Rajya me kauyon ki Ginti", "राज्य के कौवों की गिनती" for Kids, Educa...

Children Story

Hindi Moral Story "Dhol ki Pol", "ढोल की पोले" for Kids, Full length Educational Story for Students ...

हिंदी कहानियां

English Short Moral Story “The Wise Man” for Kids and Children, Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10 wi...

Children Story

Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kavi aur Dhanwan Aadmi", "कवि और धनवान आदमी" for Kids, Educational S...

Children Story

English Short, Moral Story “The bird with two heads" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Moral Story

Hindi Moral Story “Lalchi Kutta”, “लालची कुत्ता” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Children Story

English Essay, Moral Story “A White Has No Superiority over A Black” for Kids and Children

Short Story

Short Story " Bad Temper" for Children, moral story for kids in English for competition with moral v...

Children Story

English Short, Moral Story “The Mistaken Complaint" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...

Moral Story

English Moral Story "Thief and king" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...

Children Story

Punjabi Essay on "My Mother", "ਮੇਰੀ ਮਾਂ" Punjabi Essay, Paragraph, Speech for Class 7, 8, 9, 10 and ...

Punjabi Essay

Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Teen Teen Gadho ka Bojh", "तीन-तीन गधों का बोझ" for Kids, Educationa...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.