बिल्ली के लिए गाय
एक बार की बात है, बहुत सारे चूहों ने विजयनगर के लोगों को परेशान कर रखा था। चूहों से छुटकारा पाने की बहुत कोशिशें की गईं। अंत में इस समस्या के हल के लिए राजा ने घोषणा की कि चूहों को पकड़ने के लिए प्रत्येक परिवार को एक-एक बिल्ली दी जाएगी।
बिल्ली की देखरेख का बोझ लोगों पर न पड़े इसलिए प्रत्येक घर को एक-एक गाय भी दी जाएगी जिससे कि उस गाय का दूध बिल्लियों को पिलाया जा सके।
राजा का यह निर्णय तेनालीराम को पसंद नहीं आया और राजा को समझाने के लिए उसने एक योजना बनाई।
तेनालीराम अपनी बिल्ली को पीने के लिए प्रतिदिन गर्म दूध देता। बिल्ली जैसे ही दूध पीती उसकी जीभ बुरी तरह जल जाती इसलिए बिल्ली ने धीरे-धीरे दूध पीना ही छोड़ दिया।
एक दिन राजा बिल्लियों का निरीक्षण करने के लिए शहर गए। राजा ने देख कि सभी घरों की बिल्लियां तो स्वस्थ हैं, परंतु तेनालीराम की बिल्ली बहुत दुर्बल व पतली है।
पूछने पर तेनालीराम बोला, ‘यह बिल्ली दूध ही नही पीती।’
तेनालीराम की बात की सत्यता जांचने के लिए राजा के कहने पर बिल्ली को दूध दिया गया, परंतु सदा की तरह अपनी जली जीभ की याद आते ही वह दूध देख तुरंत भाग गई।
राजा समझ गए कि अवश्य ही इसमें तेनालीराम की कोई चाल है। इससे अवश्य ही कुछ ऐसा किया है जिससे कि बिल्ली दूध को देखते ही भाग जाती है।
वे क्रोधित होकर अपने सैनिकों से बोले, ‘तेनाली को सौ कोड़े मारे जाएं।’
तेनालीराम ने राजा की ओर देखा और बोला, ‘महाराज, मुझे सौ कोड़े मारिए, मुझे इसका कोई दुख नहीं है, परंतु मैं यही सोचता हूं कि जब मनुष्यों को पीने के लिए उपयुक्त मात्रा में दूध उपलब्ध नहीं है, तब बिल्लियों को इस प्रकार दूध पिलाना उचित है?’
राजा को तुरंत ही अपनी गलती का एहसास हो गया। उन्होंने तुरंत आदेश दिया कि गायों के दूध का उपयोग बिल्लियों के बजाय मनुष्यों के लिए किया जाए।
Related posts:
Akbar-Birbal English Moral Story "Whose Bag?" for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6...
Moral Story
Hindi Moral Story "Bda Kaun”, बड़ा कौन” for Kids, Full length Educational Story for Students of Clas...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The Jackal and the Foolish Tiger" for Kids and Children for Class 5, 6, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Plum Stone" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Chor ki Dadhi me Tinka", "चोर की दाढ़ी में तिनका" for Kids, Educatio...
हिंदी कहानियां
Moral Story "Making a Difference" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Children Story
English Short, Moral Story “Best way to Live" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Cooking The Khichdi" for Kids, Educational Story for Students of c...
Short Story
Hindi Moral Story “Ghanti Bandhega Kaun?”, “घंटी बाँधेगा कौन?” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, ...
Hindi Stories
English Short, Moral Story “Keep a Positive Attitude" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Children Story
English Inspirational Story “Applying Creativity” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Lobh se Vinash", "लोभ से विनाश” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
Short Story "Lion and the Mouse " for Children, moral story for kids in English for competition with...
Children Story
Short Story "True Wealth " for Children, moral story for kids in English for competition with moral ...
Children Story
Hindi Moral Story "Sahsi Balak", "साहसी बालक” for Kids, Full length Educational Story for Students o...
Children Story
English Short, Moral Story “The Pompous Peacock" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Paristhitiyon ka Samana krna chahiye", "परिस्थितियों का सामना करना चाहिए” for Kid...
Children Story
Hindi Moral Story "Chakravarti Kaun?" "चक्रवर्ती कौन?" Best Motivational Story of "Pushya".
Story
Hindi Moral Story "Nakal me bhi Akal Chahiye", "नक़ल में भी अक्ल चाहिए” for Kids, Full length Educati...
Children Story
English Moral Story "Think before You Speak" for Kids, Full length Educational Story for Students of...
Moral Story