बिना सोचे समझे
एक समय शहर से कुछ ही दूरी पर एक मंदिर का निर्माण कैया जा रहा था। मंदिर में लकडी का काम बहुत थ इसलिए लकडी चीरने वाले बहुत से मजदूर काम पर लगे हुए थे। यहां-वहां लकडी के लठ्टे पडे हुए थे और लठ्टे व शहतीर चीरने का काम चल रहा था। सारे मजदूरों को दोपहर का भोजन करने के लिए शहर जाना पडता था, इसलिए दोपहर के समय एक घंटे तक वहां कोई नहीं होता था। एक दिन खाने का समय हुआ तो सारे मजदूर काम छोडकर चल दिए। एक लठ्टा आधा चिरा रह गया था। आधे चिरे लठ्टे में मजदूर लकडी का कीला फंसाकर चले गए। ऐसा करने से दोबारा आरी घुसाने में आसानी रहती हैं। तभी वहां बंदरों का एक दल उछलता-कूदता आया। उनमें एक शरारती बंदर भी था, जो बिना मतलब चीजों से छेडछाड करता रहता था। पंगे लेना उसकी आदत थी। बंदरों के सरदार ने सबको वहां पडी चीजों से छेडछाड न करने का आदेश दिया। सारे बंदर पेडों की ओर चल दिए, पर वह शैतान बंदर सबकी नजर बचाकर पीछे रह गया और लगा अडंगेबाजी करने। उसकी नजर अधचिरे लठ्टे पर पडी। बस, वह उसी पर पिल पडा और बीच मेंअडाए गए कीले को देखने लगा। फिर उसने पास पडी आरी को देखा। उसे उठाकर लकडी पर रगडने लगा। उससे किर्रर्र-किर्रर्र की आवाज निकलने लगी तो उसने गुस्से से आरी पटक दी। उन बंदरो की भाषा में किर्रर्र-किर्रर्र का अर्थ ‘निखट्टू’ था। वह दोबारा लठ्टे के बीच फंसे कीले को देखने लगा। उसके दिमाग में कौतुहल होने लगा कि इस कीले को लठ्टे के बीच में से निकाल दिया जाए तो क्या होगा?
अब वह कीले को पकडकर उसे बाहर निकालने के लिए जोर आजमाईश करने लगा। लठ्टे के बीच फंसाया गया कीला तो दो पाटों के बीच बहुत मजबूती से जकडा गया होता हैं, क्योंकि लठ्टे के दो पाट बहुत मजबूत स्प्रिंग वाले क्लिप की तरह उसे दबाए रहते हैं। बंदर खूब जोर लगाकर उसे हिलाने की कोशिश करने लगा। कीला जोज्र लगाने पर हिलने व खिसकने लगा तो बंदर अपनी शक्ति पर खुश हो गया। वह और जोर से खौं-खौं करता कीला सरकाने लगा। इस धींगामुश्ती के बीच बंदर की पूंछ दो पाटों के बीच आ गई थी, जिसका उसे पता ही नहीं लगा। उसने उत्साहित होकर एक जोरदार झटका मारा और जैसे ही कीला बाहर खिंचा, लठ्टे के दो चिरे भाग फटाक से क्लिप की तरह जुड गए और बीच में फंस गई बंदर की पूंछ। बंदर चिल्ला उठा। तभी मजदूर वहां लौटे। उन्हें देखते ही बंदर नी भागने के लिए जोर लगाया तो उसकी पूंछ टूट गई। वह चीखता हुआ टूटी पूंछ लेकर भागा। सीखः बिना सोचे-समझे कोई काम न करो।
Related posts:
English Inspirational Story “A Solution to Marital Problems” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Moral Story "Think before you Act" for Kids, Full length Educational Story for Students of C...
Children Story
English Short, Moral Story “Contentment is a great Wealth" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “The lion and the hare" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Count The Crows" for Kids, Educational Story for Students of class...
Moral Story
English Moral Story "Keep Positive Attitude towards Life" for Kids, Full length Educational Story fo...
Children Story
English Essay, Moral Story “Wealth - Love - Success” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Short Story
Hindi Moral Story "Sangharsh Hi Jivan Hai", "संघर्ष ही जीवन है” for Kids, Full length Educational St...
Children Story
English Short, Moral Story “Paid in Full” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Short Story
Hindi Moral Story "Gaay aur Bagh", "गाय और बाघ” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
English Short, Moral Story “Story of Thumbelina" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Children Story
English Short, Moral Story “The Lion and The Woodcutter" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Secret Charity" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Tale Of The Rabbit And The Thief" for Kids and Children for Class 5,...
Moral Story
English Short, Moral Story “The jackal and the arrow" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Moral Story
Hindi Moral Story “Imandari Ka Phal”, “ईमानदारी का फल” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The Jackal and the Drum" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Fox And The Grapes” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Short Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal Gave Birth to the Child" for Kids, Educational Story for St...
Short Story
Hindi Moral Story "Teen Ajoobe Bhai", "तीन अजूबे भाई” for Kids, Full length Educational Story for St...
Hindi Stories