चतुर गिद्दर
किसी जंगल में एक चतुर और बुद्धिमान गीदड़ रहता था| उसके चार मित्र बाघ, चूहा, भेड़िया और नेवला भी उसी जंगल में रहते थे| एक दिन चरों शिकार करने जंगल में जा रहे थे| जंगल में उन्हों ने एक मोटा ताजा हिरन देखा उन्हों ने उसे पकड़ने की कोशिश की परन्तु असफल रहे| उन्हों ने आपस में मिलकर विचार किया| गीदड़ ने कहा यह हिरन दौड़ने में काफी तेज है| और काफी चतुर भी है| बाघ भाई! आपने इसे कई बार मारने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सके| अब ऐसा उपाय किया जाए कि जब वह हिरन सो रहा हो तो चूहा भाई जाकर धीरे धीरे उसका पैर कुतर दे, जिस से उसके पैर में जखम हो जाये| फिर आप पकड़ लीजिए तथा हम सब मिलकर इसे मौज से खाएं| सब ने मिलजुल कर वैसे ही किया| जखम के कारन हिरन तेज नहीं दौड़ पाया और मारा गया| खाने के समय गीदड़ ने कहा अब तुम लोग स्नान कर आओ मैं इसकी देख भाल करता हूँ| सब के चले जाने पर गीदड़ मन-ही-मन विचार करने लगा| तब तक बाघ स्नान कर के लौट आया| गीदड़ को चिंतित देख कर बाघ ने पूछा- मेरे चतुर मित्र तुम किस उधेड़ बुन में पड़े हो? आओ आज इस हिरन को खाकर मौज मनाएँ| गीदड़ ने कहा बाघ भाई! चूहे ने मुझ से कहा है कि बाघ के बल को धिक्कार है! हिरन तो मैंने मारा है| आज वह बलवान बाघ मेरी कमाई खाएगा| सो उसकी यह धमंड भरी बात सुन कर मैतो अब हिरन को खाना अच्छा नहीं समझाता| बाघ ने कहा- अच्छा ऐसी बात है? उसने तो मेरी आखें खोल दीं| अब में अपने ही बल बूते पर शिकार कर के खाऊंगा|
यह कह कर बाघ चला गया| उसी समय चूहा आ गया| गीदड़ ने चूहे से कहा-चूहे भाई! नेवला मुझ से कह रहा था कि बाघ के काटने से हिरन के मांस में जहर मिल गया है| मैं तो इसे खाऊंगा नहीं, यदि तुम कहो तो मैं चूहे को खाजाऊँ| अब तुम जैसा ठीक समझो करो| चूहा डर कर अपने बिल में घुस गया| अब भेदिये की बारी आई| गीदड़ ने कहा- भेड़िया भाई! आज बाघ तुमपर बहुत नाराज है मुझे तो तुम्हारा भला नहीं दिखाई देता| वह अभी आने वाला है| इसलिए जो ठीक समझो करो| यह सुनकर भेड़िया दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ| तब तक नेवला भी आ गया| गीदड़ ने कहा- देख रे नेवले! मैंने लड़कर बाघ भेड़िये और चूहे को भगा दिया है| यदि तुझे कुछ घमंड है तो आ, मुझ से लड़ ले और फिर हिरन का मांस खा| नेवले ने कहा- जब सभी तुमसे हार गए तो में तुमसे लडनेकी हिम्मत कैसे करूँ? वह भी चला गया| अब गीदड़ अकेले ही मांस खाने लग गया| इस तरह गीदड़ ने अपनी चतुराई से बाघ जैसे ताकतवर को भी मात दे दी|
Related posts:
English Inspirational Story "Be Assertive, Not Aggressive" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Swalon ka Sidha-Sidha Jabab", "सवालों का सीधा-सीधा जवाब" for Kids, E...
Children Story
Hindi Moral Story "Ahankar ka Parinam" "अहंकार का परिणाम" Best Motivational Story of "Haji Mohammad"...
Story
English Short, Moral Story “The Ship” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competition...
Short Story
English Short, Moral Story “Paid in Full” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Short Story
Hindi Akbar-Birbal Moral Story "Aadmi Ek Roop Teen", "आदमी एक रूप तीन" for Kids, Moral Story for Stu...
Children Story
Hindi Moral Story "Aalsi Beta aur Budha Kisan", "आलसी बेटा व बूढ़ा किसान” for Kids, Full length Educa...
Children Story
English Short, Moral Story “A Soldiers Story" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Moral Story
Hindi Moral Story "Billi ka Panja", "बिल्ली का पंजा” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
Children Story
Hindi Moral Story "Sarve Bhavantu Sukhin" "सर्वे भवन्तु सुखिनः" Best Motivational Story of "King Ash...
Story
Hindi Moral Story "Kehne me Savdhani Barten", "कहने में सावधानी बरतें” for Kids, Full length Educati...
Children Story
English Short, Moral Story “The wolf and the lamb" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
English Short, Moral Story “They Are Not in Need of Your Presents” for Kids and Children for Class 5...
Short Story
Hindi Moral Story "Apasi Sadbhav”, “आपसी सदभाव” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
Hindi Moral Story “Nakalchi Bandar”, “नकलची बंदर” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Children Story
English Short, Moral Story “Shout in Anger” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
English Short, Moral Story “Beware of false friends” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Who will bell the cat" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Hindi Moral Story “Lalach Buri Bala Hai”, “लालच बुरी बला है” for Kids, Full length Educational Story...
Children Story
English Inspirational Story “The School of Life” Moral Story for kids and Students.
Moral Story